spot_img
spot_img

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए प्रशासन ने की तैयारी, 19 से 22 अक्टूबर तक तैनात रहेंगे कार्यपालिक दंडाधिकारी

spot_img
spot_img
spot_img

रायगढ़ के छह विसर्जन स्थलों पर रहेगी प्रशासनिक निगरानी, शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने अधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारी

विसर्जन स्थलों पर प्रशासनिक व्यवस्था रहेगी मुस्तैद

रायगढ़, 16 अक्टूबर 2026। दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने आवश्यक तैयारियां शुरू कर दी हैं। जिला मुख्यालय में 19 से 22 अक्टूबर तक होने वाले विसर्जन कार्यक्रमों को देखते हुए विभिन्न तालाबों और केलो नदी मरीन ड्राइव पर कार्यपालिक दंडाधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इन स्थलों पर श्रद्धालुओं की भीड़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की निगरानी की जाएगी।

चार अधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारी

जारी आदेश के अनुसार, तहसीलदार एवं कार्यपालिक दंडाधिकारी रायगढ़ श्री शिवकुमार डनसेना को केलो नदी मरीन ड्राइव और अतरमुड़ा तालाब की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक दंडाधिकारी रायगढ़ श्री हरनंदन को विजयपुर तालाब में तैनात किया गया है। वहीं, नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक दंडाधिकारी रायगढ़ श्री शुभम कुमार पतरापाली तालाब और पटेलपाली तालाब की व्यवस्था संभालेंगे। नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक दंडाधिकारी पुसौर श्री प्रतीक देवांगन को भूतबंधान तालाब, बैकुंठपुर में तैनात किया गया है।

छह स्थानों पर होगा दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन

जिला मुख्यालय में दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन केलो नदी मरीन ड्राइव, विजयपुर तालाब, अतरमुड़ा तालाब, पतरापाली तालाब, पटेलपाली तालाब और भूतबंधान तालाब, बैकुंठपुर में किया जाएगा। इन स्थानों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है, ताकि विसर्जन कार्यक्रम व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

अनुविभागीय दंडाधिकारी के संपर्क में रहेंगे अधिकारी

जारी आदेश में सभी तैनात कार्यपालिक दंडाधिकारियों को शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए संबंधित अनुविभागीय दंडाधिकारी के निरंतर संपर्क में रहने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन का उद्देश्य दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करना और कार्यक्रमों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना है।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

विकसित भारत जी राम जी योजना में संविदा भर्ती, 10 नवंबर तक कर सकेंगे आवेदन

कंप्यूटर प्रोग्रामर, कार्यक्रम अधिकारी, सहायक प्रोग्रामर और लेखापाल के पदों पर होगी नियुक्ति, डाक या स्पीड पोस्ट से भेजना होगा आवेदन रायगढ़, 16 अक्टूबर 2026।...

CHHATTISGARH NEWS

विकसित भारत जी राम जी योजना में संविदा भर्ती, 10 नवंबर तक कर सकेंगे आवेदन

कंप्यूटर प्रोग्रामर, कार्यक्रम अधिकारी, सहायक प्रोग्रामर और लेखापाल के पदों पर होगी नियुक्ति, डाक या स्पीड पोस्ट से भेजना होगा आवेदन रायगढ़, 16 अक्टूबर 2026।...

RAIGARH NEWS

सर्व आदिवासी समाज बिलासपुर ” माँ महामाया को किया पंचमी भेट!

बिलासपुर ऐतिहासिक धार्मिक नगरी रतनपुर मे विराजमान माँ महामाया दाई की पूजा सेवा अर्जी करने हेतु सर्व आदिवासी समाज रतनपुर इकाई एवं...