
कोरबा । ग्राम पंचायत बोईदा में दशहरा पर्व हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ 21 अक्टूबर बुधवार को मनाया जाएगा। विजयादशमी पर्व को लेकर ग्रामवासियों में उत्साह का माहौल है। इस अवसर पर ग्राम पंचायत बोईदा के सरपंच संजय राज ने समस्त ग्रामवासियों एवं क्षेत्रवासियों को दशहरा पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।सरपंच संजय राज ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि दशहरा पर्व बुराई पर अच्छाई, असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है। भगवान श्रीराम के आदर्शों से प्रेरणा लेते हुए हम सभी को सत्य, न्याय और सदाचार के मार्ग पर चलना चाहिए। यह पर्व समाज में प्रेम, एकता, भाईचारे और आपसी सद्भाव को मजबूत करने का संदेश देता है।
उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत बोईदा में दशहरा पर्व को लेकर ग्रामवासियों में खासा उत्साह है। ऐसे त्योहार हमारी सांस्कृतिक परंपराओं और सामाजिक एकता को मजबूत बनाते हैं। उन्होंने सभी ग्रामवासियों से पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं उत्साह के साथ मनाने की अपील की।सरपंच संजय राज ने भगवान श्रीराम से प्रार्थना करते हुए कहा कि दशहरा का यह पावन पर्व ग्राम पंचायत बोईदा सहित पूरे क्षेत्र के प्रत्येक परिवार के जीवन में सुख, समृद्धि, शांति और खुशहाली लेकर आए। सभी के जीवन से दुख एवं परेशानियां दूर हों और गांव निरंतर विकास की राह पर आगे बढ़े।
सरपंच संजय राज ने समस्त ग्रामवासियों एवं क्षेत्रवासियों को विजयादशमी और दशहरा पर्व की अग्रिम हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।











