spot_img
spot_img

विजयादशमी पर गोविंद सिंह कंवर ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं, कहा—बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है दशहरा

spot_img
spot_img
spot_img

कोरबा। विजयादशमी एवं दशहरा के पावन पर्व पर सर्व आदिवासी समाज, जिला कोरबा के गोविंद सिंह कंवर ने समस्त देश एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कामना की कि विजयादशमी का यह पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए।गोविंद सिंह कंवर ने कहा कि दशहरा केवल एक धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि सत्य, धर्म और न्याय की विजय का प्रतीक है। भगवान श्रीराम द्वारा रावण पर विजय प्राप्त करना हमें संदेश देता है कि अंततः सत्य की ही जीत होती है और बुराई कितनी भी शक्तिशाली क्यों न हो, उसका अंत निश्चित है।
उन्होंने कहा कि विजयादशमी का पर्व हमें अपने जीवन से अहंकार, अन्याय और बुराइयों को दूर कर सत्य, ईमानदारी, प्रेम और सद्भाव के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। यह पर्व समाज में एकता, भाईचारे और सकारात्मक विचारों को मजबूत करने का अवसर भी है।गोविंद सिंह कंवर ने सभी नागरिकों से अपील की कि वे इस पावन अवसर पर समाज में आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारे को बढ़ावा देने का संकल्प लें। उन्होंने सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए पुनः विजयादशमी एवं दशहरा पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

CG News: रायपुर में आज जलेगा 101 फीट का रावण, WRS मैदान में उमड़ सकती है 5 लाख लोगों की भीड़

WRS कॉलोनी से लेकर बूढ़ापारा और शंकर नगर तक दशहरा उत्सव की तैयारी पूरी, शहर के बाजारों में 150 रुपये से 25 हजार रुपये...

CHHATTISGARH NEWS

CG News: रायपुर में आज जलेगा 101 फीट का रावण, WRS मैदान में उमड़ सकती है 5 लाख लोगों की भीड़

WRS कॉलोनी से लेकर बूढ़ापारा और शंकर नगर तक दशहरा उत्सव की तैयारी पूरी, शहर के बाजारों में 150 रुपये से 25 हजार रुपये...

RAIGARH NEWS

Raigarh News: नवरात्रि-दशहरा पर रायगढ़ पुलिस का सुरक्षा प्लान तैयार, 5 सेक्टर में बंटा शहर

02 एडिशनल एसपी, 6 डीएसपी समेत थाना पुलिस, होमगार्ड और 6वीं बटालियन के जवान संभालेंगे मोर्चा; यातायात व्यवस्था के लिए भी विशेष टीम तैनात रायगढ़,...