spot_img
spot_img

कांग्रेस की औपचारिक सदस्यता नहीं, फिर भी राहुल गांधी के आह्वान पर दिल्ली रवाना हुए रामचंद्र शर्मा, ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ कार्यक्रम में होंगे शामिल

spot_img
spot_img
spot_img

रायगढ़। जिले के प्रसिद्ध समाजसेवी एवं नव निर्माण संकल्प समिति के अध्यक्ष रामचंद्र शर्मा एक बार फिर अपने सामाजिक और राजनीतिक सरोकारों को लेकर चर्चा में हैं। कांग्रेस की औपचारिक सदस्यता ग्रहण नहीं करने के बावजूद वे पार्टी के विभिन्न कार्यक्रमों में लगातार अपनी उपस्थिति दर्ज कराते रहे हैं। इसी कड़ी में रामचंद्र शर्मा अपने समर्थकों और सहयोगियों की टीम के साथ दिल्ली रवाना हुए हैं। वहां वे कांग्रेस द्वारा आयोजित ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।

राहुल गांधी के आह्वान पर जुटेंगे देशभर के नेता और कार्यकर्ता

बताया जा रहा है कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के आह्वान पर आयोजित इस कार्यक्रम में देशभर से बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता, सामाजिक कार्यकर्ता और समर्थक शामिल होंगे। कार्यक्रम के माध्यम से लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा, निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता और मताधिकार की सुरक्षा जैसे मुद्दों को उठाया जाएगा।

इस आयोजन में रामचंद्र शर्मा की अपने समर्थकों के साथ सहभागिता को रायगढ़ के राजनीतिक और सामाजिक हलकों में विशेष रूप से देखा जा रहा है।

दिल्ली रवाना होते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

दिल्ली के लिए रवाना होते समय रामचंद्र शर्मा और उनकी टीम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में उनके साथियों का उत्साह और कार्यक्रम में शामिल होने की तैयारियां दिखाई दे रही हैं। समर्थकों के साथ उनकी यह रवानगी स्थानीय स्तर पर चर्चा का विषय बनी हुई है।

कांग्रेस की सदस्यता नहीं, लेकिन कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी

इस पूरे घटनाक्रम की खास बात यह है कि रामचंद्र शर्मा ने अब तक कांग्रेस की औपचारिक सदस्यता नहीं ली है। इसके बावजूद वे सामाजिक सरोकारों और लोकतंत्र से जुड़े मुद्दों पर आयोजित पार्टी के कार्यक्रमों में भागीदारी करते रहे हैं।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

सात साल के देवराज ने सुनाया 19 का पहाड़ा, बीईओ भी रह गए हैरान!

दूसरी कक्षा के छात्र की अद्भुत याददाश्त और गणितीय प्रतिभा ने जीता अधिकारियों का दिल, बीईओ बसंत चतुर्वेदी एवं संकुल समन्वयक धीरज तंबोली ने...

CHHATTISGARH NEWS

सात साल के देवराज ने सुनाया 19 का पहाड़ा, बीईओ भी रह गए हैरान!

दूसरी कक्षा के छात्र की अद्भुत याददाश्त और गणितीय प्रतिभा ने जीता अधिकारियों का दिल, बीईओ बसंत चतुर्वेदी एवं संकुल समन्वयक धीरज तंबोली ने...

RAIGARH NEWS

छर्राटांगर में आयोजित तीन दिवसीय राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ समापन

कांकेर क्लस्टर बना राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का ओवरऑल चैंपियन पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़ रायगढ़, 30 अक्टूबर 2026/ एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय छर्राटांगर घरघोड़ा...