spot_img
spot_img

Raigarh Livelihood College : लाईवलीहुड कॉलेज में निःशुल्क प्रशिक्षण के लिए प्रवेश शुरू, 12वीं पास युवाओं को मिलेगा मौका

spot_img
spot_img
spot_img

रायगढ़, 4 नवंबर 2026। युवाओं को कौशल प्रशिक्षण देकर रोजगार के अवसरों से जोड़ने के उद्देश्य से रायगढ़ के लाईवलीहुड कॉलेज में मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के तहत विभिन्न पाठ्यक्रमों में निःशुल्क प्रशिक्षण के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसमें 12वीं उत्तीर्ण युवक-युवतियां आवेदन कर सकते हैं। प्रशिक्षण पूरी तरह निःशुल्क और गैर आवासीय होगा।

तीन पाठ्यक्रमों में मिलेगा प्रशिक्षण

लाईवलीहुड कॉलेज में अभ्यर्थियों के लिए तीन पाठ्यक्रम संचालित किए जाएंगे। इनमें सोलर पी.व्ही. इंस्टॉलर (सूर्यमित्र), नर्सिंग और कस्टमर केयर का प्रशिक्षण शामिल है।

इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों की शैक्षणिक योग्यता 12वीं उत्तीर्ण तथा आयु सीमा 18 से 45 वर्ष निर्धारित की गई है।

स्थानीय अभ्यर्थियों को मिलेगी निःशुल्क बस सुविधा

प्रशिक्षण के दौरान स्थानीय हितग्राहियों को आवागमन के लिए निःशुल्क बस सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा करने वाले अभ्यर्थियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने में भी सहयोग किया जाएगा।

यहां करा सकते हैं पंजीयन

इच्छुक युवक-युवतियां लाईवलीहुड कॉलेज, केआईटी कॉलेज के पास, अग्रसेन आईटीआई के बगल में, ओडिशा रोड, गढ़उमरिया, रायगढ़ पहुंचकर अपना पंजीयन करा सकते हैं।

अधिक जानकारी एवं पंजीयन के लिए इन मोबाइल नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है:

  • 7987237820
  • 9981522067
  • 9755940953

व्हाट्सएप से भी कर सकते हैं स्व-पंजीयन

अभ्यर्थियों को घर बैठे क्यूआर कोड के माध्यम से स्व-पंजीयन की सुविधा भी दी गई है। इसके लिए क्यूआर कोड अथवा पंजीयन लिंक प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 8959719188 पर संपर्क किया जा सकता है।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

PM Awas Yojana से हीरामती का पक्का घर बनाने का सपना हुआ पूरा, नए आशियाने में मनाएंगी दीपावली

रायगढ़, 5 नवंबर 2026। इस बार दीपावली ग्राम ननसिया की हीरामती और उनके परिवार के लिए खास होने वाली है। वर्षों तक कच्चे मकान...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS