spot_img
spot_img

समय-सीमा बैठक में सीईओ अभिजीत बबन पठारे ने की विभागवार समीक्षा, युवाओं को अप्रेंटिसशिप से जोड़ने के निर्देश

spot_img
spot_img
spot_img

रायगढ़। जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिजीत बबन पठारे ने विभिन्न विभागों के लंबित प्रकरणों की समीक्षा की। कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के निर्देशानुसार आयोजित बैठक में उन्होंने अधिकारियों को सभी लंबित मामलों का निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासकीय योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समय पर पहुंचे और आम नागरिकों की समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ समाधान किया जाए।

दसवीं से स्नातक तक के युवाओं को अप्रेंटिसशिप का अवसर

राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण योजना की समीक्षा करते हुए जिला पंचायत सीईओ ने युवाओं को रोजगारपरक कौशल से जोड़ने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि कक्षा दसवीं उत्तीर्ण से लेकर स्नातक की पढ़ाई पूरी कर चुके युवाओं को उद्योगों के माध्यम से अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएं। इसके लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय से काम करें और योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें।

पीवीटीजी परिवारों तक पहुंचाएं सरकारी योजनाओं का लाभ

बैठक में विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह (पीवीटीजी) समुदाय के परिवारों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने की प्रगति की समीक्षा की गई। सीईओ ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक पात्र परिवार का आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड सहित अन्य जरूरी योजनाओं से जुड़ाव सुनिश्चित किया जाए। इसके लिए विशेष शिविर आयोजित कर पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाने और उनकी समस्याओं का प्राथमिकता से निराकरण करने को कहा गया।

स्कूलों में आधार पंजीयन शिविर लगाने के निर्देश

स्कूल एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों के आधार कार्ड निर्माण की समीक्षा करते हुए सीईओ ने चार से पांच स्कूलों का क्लस्टर बनाकर आधार पंजीयन शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही छह वर्ष तक के बच्चों की अपार आईडी बनाने की प्रगति की जानकारी लेकर आवश्यक कार्रवाई करने को कहा।

आंगनबाड़ी भवनों में सुविधाएं दुरुस्त करने पर जोर

बैठक में आंगनबाड़ी भवनों के निर्माण, शौचालय, पेयजल और बिजली की उपलब्धता की भी समीक्षा की गई। सीईओ ने निर्देश दिए कि जिन आंगनबाड़ी भवनों का निर्माण पूरा हो चुका है, उन्हें जल्द संबंधित विभाग को हस्तांतरित किया जाए, ताकि उनका उपयोग शुरू हो सके। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्रों में मुनगा पौधों के रोपण के लिए पौधों के वितरण की स्थिति की भी जानकारी ली।

सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों पर सख्ती

सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर दर्ज शिकायतों की समीक्षा करते हुए एल-2 और एल-3 स्तर पर लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए गए। सीईओ ने सभी एसडीएम, तहसीलदारों और विभागीय अधिकारियों को नियमित समीक्षा कर शिकायतों का समय-सीमा में समाधान सुनिश्चित करने को कहा, ताकि आम नागरिकों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।

उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारी हुए सम्मानित

बैठक के दौरान अक्टूबर माह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मानित कर प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर एडीएम अपूर्व प्रियेश टोप्पो, संयुक्त कलेक्टर हेमेन्द्र भूआर्य, पूजा बंसल, डिप्टी कलेक्टर धनराज मरकाम, शिल्पा भगत सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत रायगढ़ में 180 संविदा पदों पर होगी भर्ती, ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

रायगढ़। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत रायगढ़ जिले में विभिन्न 180 रिक्त संविदा पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए पात्र अभ्यर्थियों से ऑनलाइन...

CHHATTISGARH NEWS

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत रायगढ़ में 180 संविदा पदों पर होगी भर्ती, ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

रायगढ़। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत रायगढ़ जिले में विभिन्न 180 रिक्त संविदा पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए पात्र अभ्यर्थियों से ऑनलाइन...

RAIGARH NEWS

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत रायगढ़ में 180 संविदा पदों पर होगी भर्ती, ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

रायगढ़। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत रायगढ़ जिले में विभिन्न 180 रिक्त संविदा पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए पात्र अभ्यर्थियों से ऑनलाइन...