
बिलासपुर/यु मुरली राव – श्री कोदंड राम, श्री कल्याण वेंकटेश्वर मंदिर, रेलवे परिक्षेत्र एन.ई.कॉलोनी बिलासपुर समिति की वार्षिक मीटिंग आम सभा (Annual General Body Meeting) बैठक में मुख्य संरक्षक, संरक्षक, प्रमुख दानदाताओं, आजीवन सदस्यों एवं मंदिर के वार्षिक/मासिक सदस्य बैठक में शामिल होंगे, मंदिर समिति द्वारा दिनांक 13 दिसंबर 2026 (रविवार) को दोपहर 3:00 बजे मंदिर परिसर में वार्षिक आम सभा (AGM) आयोजित करने का निर्णय लिया गया है।

मंदिर समिति के अध्यक्ष आर वी स्वामी ने कहा कि सभी सम्मानित सदस्यों से विनम्र अनुरोध है कि वे इस महत्वपूर्ण बैठक में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें तथा मंदिर के बेहतर रखरखाव, संचालन एवं विकास में अपना बहुमूल्य सहयोग एवं सुझाव प्रदान करें।

बैठक की कार्यसूची (AGENDA)
- मंदिर के आय-व्यय का लेखा-जोखा एवं अनुमोदन
विगत वित्तीय वर्षों 2024-25 एवं 2025-26 के मंदिर के आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत करना तथा सदस्यों से अनुमोदन प्राप्त करना। - नई मंदिर समिति का चुनाव मंदिर के सुचारु संचालन एवं व्यवस्था के लिए नई मंदिर समिति का चुनाव करना।
- चुनाव अधिकारी (सभापति) का चयन उक्त मीटिंग में उपस्थित सदस्यों में से वरिष्ठ सम्माननीय सामाजिक बुद्धिजीवी व्यक्ति का चयन सभी की सहमति से किया जाएगा एवं वही सभापति उक्त मीटिंग में चुनाव प्रक्रिया संपन्न करेंगे।
अन्य विषय सभा अध्यक्ष की अनुमति से अन्य आवश्यक विषयों पर चर्चा एवं विचार-विमर्श करना। - मंदिर का कायाकल्प नवीनीकरण कार्य मरम्मत एवं आवश्यक विकास कार्यों पर चर्चा करना तथा इस संबंध में उचित निर्णय लेना।
महत्वपूर्ण सूचना
AGM बैठक के दौरान फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी करना पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। सभी सम्मानित सदस्यों से अनुरोध है कि वे निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित होकर बैठक को सफल बनाएं तथा मंदिर की बेहतर व्यवस्था एवं विकास में अपना सहयोग प्रदान करें। यह जानकारी अध्यक्ष / सचिव मंदिर समिति
श्री कोदंड राम एवं श्री कल्याण वेंकटेश्वर मंदिर बिलासपुर (छत्तीसगढ़) द्वारा दी गई है।











