WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.36
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (1)
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (2)

मुख्यमंत्री बघेल का होगा बेमेतरा जिले के विधानसभा क्षेत्रों में भेंट मुलाकात और जन चौपाल…

WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.03
WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.04
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37

मुख्यमंत्री बघेल का होगा बेमेतरा जिले के विधानसभा क्षेत्रों में भेंट मुलाकात और जन चौपाल


मुख्यमंत्री विधानसभा साजा के विकास के लिए 87.77 करोड़ के 72 कार्यों का करेंगे लोकार्पण और भूमिपूजन


विनय सिंह


बेमेतरा प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात और जनचौपाल कार्यक्रम के तहत बेमेतरा जिले के प्रवास पर रहेंगे। मुख्यमंत्री बघेल अपने भेंट-मुलाकात के दौरान जिले में विधानसभा क्षेत्र के समुचित विकास के लिए करोड़ों रूपए की सौगात देंगे। इन सौगातों में साजा विधानसभा क्षेत्र में 8777.01 लाख रुपए के 72 कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे। मुख्यमंत्री द्वारा 5157.07 लाख रुपये का लोकार्पण एवं 3619.94 लाख रुपये का भूमिपूजन करेंगे।
मुख्यमंत्री श्री बघेल साजा विधानसभा क्षेत्र के इन कार्यों का करेंगे लोकार्पण
मुख्यमंत्री बघेल साजा विधानसभा के भेंट-मुलाकात के दौरान ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग बेमेतरा के तहत 13 गांवों में 76.41 लाख रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे। इनमें नर्सरी प्रक्षेत्र ग्राम दर्री में तालाब के पीछे की ओर प्रोटेक्शन वॉल निर्माण हेतु 9.95 लाख रुपये, ग्राम मोहगांव मंदिर परिसर में अतिरिक्त कक्ष (वराण्डा सहित) निर्माण हेतु 9.82 लाख रु., कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालय ठेलका में प्रोटेक्शन वर्क कार्य भाग-1 हेतु 9.48 रु., शास. प्रा.शाला घिवरी में अतिरिक्त कक्ष निर्माण कार्य हेतु 8.32 रु., कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालय ठेलका में प्रोटेक्शन वर्क कार्य भाग-2 हेतु 5.07 लाख रु., शास. आयु. औषधालय देवकर में ब्रांडिंग, योगा शेड एवं रिनोवेशन कार्य 5 लाख रु., शास. आयु. औषधालय कन्हेरा में ब्रांडिंग, योगा शेड एवं रिनोवेशन कार्य 5 लाख रु., शास. आयु. औषधालय बोरतरा में ब्रांडिंग, योगा शेड एवं रिनोवेशन कार्य 5 लाख रु., उप स्वास्थ्य केन्द्र का जीर्णोद्धार कार्य अमलीडीह में 4 लाख रु., उप स्वास्थ्य केन्द्र का जीर्णोद्धार कार्य श्यामपुरकांपा में 4 लाख रु., नर्सरी प्रक्षेत्र दर्री में फेंसिंग प्रोटेक्शन निर्माण तालाब के पीछे की ओर 3.88 लाख रु., नर्सरी प्रक्षेत्र मोहगांव में स्टोर रूम निर्माण कार्य 3.50 लाख रु., नर्सरी प्रक्षेत्र दर्री में गार्ड रूम निर्माण कार्य 3.39 लाख रुपये शामिल है।
इसी तरह स्वास्थ्य विभाग के तहत उप स्वास्थ्य केन्द्र बोरतरा में भवन निर्माण हेतु 28.51 लाख रुपये, उप स्वास्थ्य केंद्र सहसपुर में भवन निर्माण कार्य हेतु 28.51 लाख रु., शवागार निर्माण सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र थानखम्हरिया हेतु 15.40 लाख रुपये, जिला शिक्षा अधिकारी के तहत शासकीय हाई स्कूल कन्हेरा हेतु 62.83 लाख रु. शामिल है।
लोक निर्माण विभाग के तहत ग्राम पतोरा के अन्तर्गत ठरकपुर से पतोरा मार्ग लं. 3.00 किमी. में सड़क निर्माण कार्य पुल-पुलिया सहित लागत राशि 396.70 लाख रु., ग्राम बोरतरा से कुटरु मार्ग का पुल-पुलिया सहित निर्माण कार्य लंबाई 3.60 किमी 689.91 लाख रु., ग्राम घोटवानी सुरजपुरा माटरा मार्ग का पुल-पुलिया सहित निर्माण कार्य7 लंबाई 3.00 किमी. लागत राशि 520.50 लाख रुपये, महीदही से बगलेड़ही मार्ग का पुल-पुलिया सहित निर्माण कार्य लंबाई 2.375 किमी. लागत राशि 450.28 लाख रुपये, देवकर में उत्कृष्ट अंग्रेजी मीडियम शासकीय हायर सेकण्डरी स्कूल भवन निर्माण कार्य 99.34 लाख रुपये एवं अहाता निर्माण एवं भूमि समतलीकरण कार्य हेतु 59.08 लाख रुपये शामिल है।
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के तहत ग्राम सोहागपुर, पातरझोरी, गातापार, भरदाकला, खुरुसबोड़ आर, बरगड़ा, नौकेशा, गर्रा, कारेसरा, देउरगांव, हरडुवा, हाथीडोब, ओड़िया, भटगांव, हाडाहुली, हरदास, हेड़सपुर, उसलापुर, ठेलका, खपरी, धौराभाठा, ढेकापुर, बरगा, चुहका, सोनचिरैया एवं लालपुर सभी गांवों में रेट्रोफिटिंग नलजल योजना के तहत कुल 1292.67 लाख रुपये के विकास कार्य का लोकार्पण करेंगे।
जलसंसाधन संभाग बेमेतरा के तहत-ग्राम कुरदा खैरा एनीकट कम काजवे निर्माण कार्य लागत राशि 221.40 लाख, तोरन साजन ऐनीकट कम रपटा निर्माण कार्य लागत राशि 220.49 लाख, सोनपांडर तटबंध सुरक्षा कार्य लागत राशि 224.12 लाख, कुरुलू जलाशय का जीर्णाेद्धार एवं नगरों का रिमांडलिंग तथा लाइनिंग कार्य लागत राशि 120.50 लाख, सहसपुर जलाशय का शीर्ष कार्य एवं नहरों का रिमाडलिंग एवं लाइनिंग कार्य लागत राशि 100.21 लाख रु., गाड़ाडीह जलाशय का जीर्णाेद्धार एवं नहरों का रिमाडलिंग तथा लाइनिंग कार्य 56.50 लाख रु., गातापार जलाशय का जीर्णाेद्धार एवं नहरों का रिमाडलिंग तथा लाइनिंग कार्य 73.95 लाख रु., गोडमर्रा भटगांव स्टापडेम कम रपटा 171 लाख रुपये, चोरभट्ठी चेचानमेटा एनीकट कम रपटा हेतु 248.76 लाख रुपये शामिल है।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

National Sports Awards 2025: 17 खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड, खेल मंत्रालय ने जारी की सूची

नई दिल्ली। भारत सरकार ने नेशनल स्पोर्ट्स अवॉर्ड 2025 के तहत अर्जुन अवॉर्ड के लिए 17 खिलाड़ियों के नामों का ऐलान किया है। एथलेटिक्स,...

CHHATTISGARH NEWS

National Sports Awards 2025: 17 खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड, खेल मंत्रालय ने जारी की सूची

नई दिल्ली। भारत सरकार ने नेशनल स्पोर्ट्स अवॉर्ड 2025 के तहत अर्जुन अवॉर्ड के लिए 17 खिलाड़ियों के नामों का ऐलान किया है। एथलेटिक्स,...

RAIGARH NEWS

गेरवानी शराब दुकान में पिस्टलनुमा हथियार से फायरिंग, प्राइवेट गार्ड के पेट में लगी गोली

रायगढ़। जिले के पूंजीपथरा थाना क्षेत्र के गेरवानी स्थित शासकीय देशी कम्पोजिट मदिरा दुकान में 17 अगस्त 2026 की रात पिस्टलनुमा हथियार से फायरिंग...