पत्थलगांव में शासकीय संकल्प शिक्षण संस्थान का शुभारंभ समारोह हुआ संपन्न….

पत्थलगांव में शासकीय संकल्प शिक्षण संस्थान का शुभारंभ समारोह हुआ संपन्न

चंद्र शेखर जायसवाल

विधायक रामपुकार सिंह रहे मुख्यअतिथि

पत्थलगांव / पत्थलगांव विकासखंड अंतर्गत नवीन संकल्प शिक्षण संस्थान का आज शुक्रवार को उद्घाटन समारोह आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर क्षेत्रीय विधायक रामपुकार सिंह ने विधि विधान पूर्वक छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर फीता काटकर शुभारंभ किया । गरीबो को निःशुल्क शिक्षा प्रदान करने के मांसा अनुरूप संकल्प शिक्षण संस्थान के खुलने से बहुत से छात्र छात्रा इस संस्था से लाभान्वित हो सकेंगे। इस शिक्षण संस्थान का उद्देश्य अनुसूचित जाति/जनजाति एवं अन्य गरीब तबके को छात्र-छात्राओं को आईआईटी, एनआईटी , एनईईटी , सी जीपीएमटी, पी ई टी,और पीएटी,पीपीएचटी की प्रवेश परीक्षाओ की उच्च स्तरीय तैयारी करा कर बोर्ड परीक्षा के साथ-साथ प्रतियोगी प्रवेश परीक्षाओं में चयन एवं राज्य तथा देश के प्रतिष्ठित संस्थानों में प्रवेश सुनिश्चित कराना है।*

जहाँ जिले के विशेषज्ञ शिक्षकों द्वारा प्रतिदिन निर्धारित कालखंडो में भौतिकी, रसायन, गणित, जीवविज्ञान, हिन्दी और अंग्रेजी विषयों की गुणवत्तापूर्ण एवं प्रतियोगिता केंद्रित शिक्षा दी जाती है। इस नवीन संकल्प शिक्षण संस्थान मे 9वीं से 12वीं तक के प्रावीण्य छात्र छात्राओं के लिए आगे की प्रतिस्पर्धा हेतु तैयार करने का एक मंच है। जो पूर्ण रूप से आवासीय है। प्रत्येक कक्षा में 20 छात्र व 20 छात्रा कुल 40 सीट पर अध्ययन कर सकेंगे। इस मौके पर कार्यक्रम की शुरुआत राज्यगीत से की गई। छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। जिसके बाद सुंदर नृत्य से उपस्थित अतिथियों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

इस कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य आरती सिंह, कुलविंदर सिंह भाटिया, डीडीसी रत्ना पैंकरा, बुधियारिन सोनी,कांग्रेस कमेटी ब्लॉक अध्यक्ष हरगोविंद अग्रवाल,जनपद अध्यक्ष सुकृत सिंह सिदार,अध्यक्ष कृषि उपज मंडी सुरेश अग्रवाल,ठाकुर शोभासिंह कॉलेज प्राचार्य डी के अंब्रेला,पूर्व जनपद सदस्य प्रवीण शर्मा,एसडीएम रामशिला लाल,एसडीओ आरईएस मोहन पाल सिंह,सरपंच भास्कर सिंह,उपसरपंच पालीडीह भूपेंद्र यादव समेत शिक्षकगण एवम अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

इस दौरान जिला पंचायत सदस्य आरती सिंह ने कहा कि आज कांग्रेस की सरकार में पत्थलगांव विकासखंड में एक और उपलब्धि दर्ज हुई है । जो संकल्प शिक्षण संस्थान के रूप में क्षेत्रवासियों को प्राप्त हुआ। जिला खनिज न्यास के माध्यम से इसका संचालन होगा। जिसका लाभ यहां पढ़ने वाले बच्चों को मिलेगा। गरीब तबके के लोगों के विकास हेतु छत्तीसगढ़ सरकार तत्पर है। उन्होंने विधायक रामपुकार का आभार जताते हुए कहा कि वे इस संकल्प शिक्षण संस्थान को खोले जाने के लिए लगातार प्रयासरत रहे । अब निश्चित रूप से आने वाले समय में बच्चे अपने सपनों को साकार कर सकेंगे। एवम छात्र छात्राओं को बेहतरीन शिक्षा प्राप्त हो सकेगी।

इस मौके पर विधायक रामपुकार सिंह ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में यह अत्यंत ही खुशी का क्षण है। पत्थलगांव में संकल्प शिक्षण संस्थान की बहुप्रतीक्षित मांग रही है। जो की आज पूर्ण हुई। जशपुर जिले में बच्चो का भविष्य उज्ज्वल करने के उद्देश्य से यह संस्थान का उद्घाटन किया जा रहा है एवं यह संस्था आने वाले दिनों में मिल का पत्थर साबित होगी। गरीबी के कारण क्षेत्र के जो बच्चे शिक्षा प्राप्त नहीं कर सकते वे अब अपना नाम इस संस्थान में दाखिल करा सकेंगे। छात्र-छात्राओं को व्यक्तित्व विकास के लिए उचित वातावरण एवं मार्गदर्शन सुलभ कराया जाएगा।