spot_img
Friday, March 27, 2026
Friday, March 27, 2026
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_2560a816
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_8a3c1831

पावर हाउस मार्केट में मानव बम बने युवक ने मचाया हड़कम्प….

पावर हाउस मार्केट में मानव बम बने युवक ने मचाया हड़कम्प

रिपोर्ट-अशोक अग्रवाल

दुर्ग// पावर हाउस सर्कुलर मार्केट में बीती रात बड़ी घटना होते-होते रह गई। एक युवक दुकान को उड़ाने सिलेंडर में वायर बांधकर घुस गया। व्यस्त बाजार में इस तरह की हरकत से अफरा तफरी मच गई। युवक ने पहले ग्राहकों को बाहर निकाला और उसके बाद धमाका करने अंदर घुस गया। यह देखने के बाद संचालक व युवक मे हाथापाई भी हुई। सूचना मिलने पर छावनी पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को लेकर चली गई। छावनी थाना क्षेत्र स्थिति सर्कुलर मार्केट पावर हाउस स्थित अभिषेक ज्वेलर्स की दुकान की यह घटना है। रविवार रात को दुकान में ग्राहकों की काफी भीड़ लगी थी। इस दौरान एक युवक गैस सिलेंडर में वायर बांध कर पहुंचा। उसने दुकान में घुसने से पहले सभी ग्राहकों को बाहर निकल जाने कहा। वह कह रहा था कि दुकान को उड़ाना है सभी बाहर निकल जाओ। इसके बाद वह भारी भरकम सिलेंडर के साथ दुकान में घुस गया। युवक साथ में एक सिरींज भी लाया था।

यह देख अभिषेक ज्वेलर्स के संचालक पवन सोनी सकते में आ गए। काउंटर छोड़ कर युवक को पकड़ लिया। इस दौरान चिल्ला रहा था कि यह दुकान मेरी है। इसके बाद संचालक व युवक के बीच हाथापाई हो गई। इसके बाद युवक दुकान संचालक को सीरिंज चुभाने की कोशिश भी कर रहा था। मौके से दुकान संचालक ने छावनी पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया है। छावनी पुलिस का कहना है कि युवक मानसिक रूप से बीमार है और इसी वजह से उसने ऐसी हरकत की। हालांकि जानकारी यह भी मिली है कि जिस युवक को छावनी पुलिस मानसिक बीमार बता रही है दरअसल दुकान उसके पिता की थी। युवक का कहना था कि दुकान खरीदने के बाद संचालकों ने पूरे पैसे नहीं दिए। बकाया राशि नहीं दे रहे थे इस लिए वह दुकान ब्लास्ट करने पहुंचा था। वहीं दुकान संचालक का कहना है उसने पूरे रुपए दे दिए हैं। हालांकि इस पूरे मामले में एक बड़ी दुर्घटना टल गई है। यदि युवक अपने मंसूबे में कामयाब हो जाता तो बड़ी घटना हो सकती थी।

इनका ये है कहना

आपसी लेन देन के विवाद में डराने के लिए युवक सिलेंडर लेकर पावरहाउस की ज्वेलरी दुकान में पहुंचा था। सिलेंडर खाली मिला है जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। युवक की मंशा और तकनीकी जानकारी पर जांच की जा रही है।
प्रभात कुमार
सीएसपी छावनी

01
09
WhatsApp Image 2025-09-29 at 18.52.16_7b78a71e
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

नक्सल आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति से 2800 से अधिक लोग मुख्यधारा में लौटे: CM साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ट्वीट के माध्यम से बस्तर में सुशासन की निर्णायक नीतियों के प्रभाव की जानकारी साझा की है। उन्होंने कहा...
Latest
नक्सल आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति से 2800 से अधिक लोग मुख्यधारा में लौटे: CM सा... आईजी रतन लाल डांगी पर गिरी गाज, गृह विभाग ने किया निलंबित छत्तीसगढ़ में यहां बर्ड फ्लू की दस्तक: 22 हजार से ज्यादा मुर्गियां और 25 हजार अंड... POLICE TRANSFER NEWS: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 67 कर्मियों को किया गया इधर से... CGPSC Prelims Result Released : CGPSC प्रीलिम्स रिजल्ट जारी, मेंस परीक्षा के लिए... ऑपरेशन शंखनाद” के तहत लैलूँगा पुलिस की कार्रवाई — 06 नग कृषक मवेशी तस्करों से मु... राम नवमी स्पेशल महा ऑफर 2026🏍️🎉
श्री श्याम ऑटोमोबाइल्स लैलूंगा की ओर से आज के...
होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान का बड़ा फैसला: भारत समेत 5 देशों को राहत, लेकिन जंग का ख... CGPSC 2025 प्री परीक्षा का रिजल्ट जारी रायपुर में स्टेट जीएसटी की रेड, लक्ष्मी कमर्शियल और एसआरएस ट्रेडर्स घेरे में