एसएसपी अभिषेक मीना के निर्देश पर साइबर प्रभारी के.के.पटेल और जूटमिल पुलिस की संयुक्त टीम ने जुआ फड़ पर की बड़ी रेड….

spot_img

एसएसपी अभिषेक मीना के निर्देश पर साइबर प्रभारी के.के.पटेल और जूटमिल पुलिस की संयुक्त टीम ने जुआ फड़ पर की बड़ी रेड….

पुलिस की घेराबंदी को तोड़ने में विफल हुए 12 जुआरियों से 2 लाख 68 हजार 5 सौ रूपये नगदी, 11 मोबाइल जप्त…. *रायगढ़* । एसएसपी अभिषेक मीना के निर्देशन एवं एडिशनल एसपी संजय महादेवा तथा सीएसपी अभिनव उपाध्याय के मार्गदर्शन पर साइबर प्रभारी के.के.पटेल और जूटमिल पुलिस की संयुक्त टीम ने जुआ फड़ पर बड़ी कार्यवाही की हैं । जूटमिल थाना क्षेत्र के कयाघाट में नाले के किनारे स्थिति एक मकान पर कुछ समय से पुलिस से लुक छिप कर जुआरियों की महफिल सजने की शिकायत वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को मिली जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीना द्वारा साइबर सेल प्रभारी एवं साइबर सेल की टीम को संदिग्ध युवकों और जुआरियों की गतिविधियों पर नजर रख कर प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए गए थे । इसी कड़ी में कयाघाट के उक्त मकान में जुआरियों के जुआ खेलने बैठने की की सूचना पर साइबर सेल प्रभारी कमल किशोर पटेल और उनकी टीम द्वारा योजनाबद्ध तरीके से घेराबंदी कर जुआ खेल रहे 12 जुआरियों को पुलिस की संयुक्त टीम ने धर दबोचा, रेड कार्यवाही में जुआरियों से 2 लाख 68 हजार 5 सौ रूपये नगदी समेत ताश की गड्डी और जुआरियों के 11 मोबाइल जप्त किया है तथा पुलिस के द्वारा आरोपियों के विरुद्ध जुआ एक्ट के साथ अन्य प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की जा रही हैं !

मौके पर पकड़े गए जुआरियों के नाम –

  1. अनिल देवांगन पिता तीजराम देवांगन उम्र 36 सा0 हाउसिंग बोर्ड चक्रधरनगर
  2. पुरान देवांगन पिता नानदाऊ देवांगन उम्र 24 वर्ष सा0 हाउसिंग बोर्ड चक्रधर नगर
  3. महेंद्र साहू पिता मुन्ना साहू उम्र 34 वर्ष सा0 केलो बिहार चक्रधर नगर
  4. राजीव अग्रवाल पिता बद्री प्रसाद अग्रवाल उम्र 39 वर्ष सा0 एमजी रोड़ सिटी कोतवाली
  5. सुनील अग्रवाल पिता सुरेंद्र अग्रवाल उम्र वर्ष सा0 कोतरा रोड
  6. राहुल सिदार पिता बैसाखु सिदार उम्र 30 सा0 बोईर दादर
  7. नरेश चौहान पिता कृति चौहान उम्र 35 वर्ष सा0 बोईरदादर
  8. मो. शहजादा पिता मो. सलीम उम्र 36 वर्ष राजापारा
  9. शिव कुमार मिश्रा पिता रामेश्वर मिश्रा उम्र 30 वर्ष सा0 गोपी टॉकीज सिटी कोतवाली
  10. अजय तिवारी पिता ननकू राम तिवारी उम्र 30 वर्ष सा0 लोचन नगर चक्रधर नगर
  11. विक्रम पिता सालिक राम उम्र 45 वर्ष सा0 राम गुड़ी पारा सिटी कोतवाली
  12. किशन गजभिए पिता योगेंद्र गजभिए उम्र 35 वर्ष सा0 गोगा राइस मिल चौक जूटमिल
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

​ प्रतिभा और गर्व का शानदार संगम!… बसंत चतुर्वेदी*

* *​जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में डीडीएस शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला, बिर्रा की होनहार छात्रा स्नेहा चंद्रा ने अपनी ओजस्वी वाणी से सभी को प्रभावित...

CHHATTISGARH NEWS

​ प्रतिभा और गर्व का शानदार संगम!… बसंत चतुर्वेदी*

* *​जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में डीडीएस शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला, बिर्रा की होनहार छात्रा स्नेहा चंद्रा ने अपनी ओजस्वी वाणी से सभी को प्रभावित...

RAIGARH NEWS

रायगढ़ में 16 अक्टूबर को ‘शुभारंभ 26’ डांडिया महाकुंभ, बॉलीवुड गायकों के साथ होगा लाइव म्यूजिक और डांडिया

बंसीवट मैरिज गार्डन में शाम 6 बजे से आयोजन; BookMyShow पर टिकट बुकिंग शुरू, प्रतिभागियों के लिए दो दिवसीय निःशुल्क डांस वर्कशॉप 16 अक्टूबर को...