पूर्वांचल भोजपुरी समाज के लैलूंगा में मरीजों को फल वितरण कर मनाया मकर सक्रांति…..

spot_img

पूर्वांचल भोजपुरी समाज के लैलूंगा में मरीजों को फल वितरण कर मनाया मकर सक्रांति…..

लैलूंगा:- पूर्वांचल भोजपुरी समाज लैलूंगा ने आज स्थानीय सामुदायिक केंद्र लैलूंगा में मरीजों को फल वितरण कर मकर सक्रांति का पर्व मनाया। मकर संक्रांति के अवसर पर भोजपुरी समाज के दर्जनों सदस्य पूर्वांचल भोजपुरी समाज के बैनर तले हॉस्पिटल पहुंचे। जहां समाज के लोगों ने कुपोषण पुनर्वास केंद्र में मरीजों को फल ब्रेड एवं बिस्किट वितरण किए गए। वहीं स्थानीय सामुदायिक केंद्र में भर्ती मरीजों को फल ब्रेड एवं बिस्किट वितरण किए ।इसके पश्चात मातृ शिशु अस्पताल में भी समाज के द्वारा मरीजों को फल वितरण किया गया। इस अवसर पर पूर्वांचल भोजपुरी समाज लैलूंगा के अध्यक्ष आदित्य बाजपेई ने मीडिया को बताया कि इन छोटे-छोटे कार्यक्रमों के द्वारा पूर्वांचल भोजपुरी समाज लैलूंगा अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करने का प्रयास कर रहा है। हम भोजपुरी समाज के लोग आज मकर संक्रांति के अवसर पर स्थानीय समुदायिक केंद्र लैलूंगा, पोषण पुनर्वास केंद्र लैलूंगा एवं एमसीएच हॉस्पिटल लैलूंगा मे मरीजों को फल वितरण कर ईश्वर से उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हैं। इस दौरान भोजपुरी समाज के राजेंद्र मिश्रा, सीताराम ठाकुर, हंस वर्मा, विजय ठाकुर, सुनील जयसवाल, वीरेंद्र शाह, समाज के वरिष्ठ एवं पत्रकार सतीश शुक्ला, पंकज गुप्ता, चंद्रशेखर जायसवाल, पंकज सिंह, अशोक साह, राकेश साह, विनय जयसवाल आदि लोगों के साथ विकास खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ लखन पटेल एवम् बी पी एम अश्वनी साय उपस्थित रहे।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

किरोड़ीमल धर्मादा न्यास की भूमि पर काबिज लोगों के दस्तावेजों की जांच, उच्च स्तरीय समिति ने किया सत्यापन

जमीन के मूल दस्तावेजों का किया गया मिलान, सभी संबंधित व्यक्तियों को पक्ष रखने का मिला अवसर जांच प्रतिवेदन के आधार पर नियमानुसार होगी आगे...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS