spot_img
Saturday, February 21, 2026
Saturday, February 21, 2026
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_2560a816
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_8a3c1831

पूंजीपथरा पुलिस ने कराया भारी वाहन चालकों का नेत्र व स्वास्थ्य परीक्षण

पूंजीपथरा पुलिस ने कराया भारी वाहन चालकों का नेत्र व स्वास्थ्य परीक्षण

वाहनों में लगाये गये रिफ्लेक्टर टेप, चालकों को यातायात नियमों का पालन करने किया गया प्रोत्साहित

सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत रायगढ़ पुलिस अलग-अलग कार्यक्रमों से वाहन चालकों और आम लोगों को जागरुक कर ट्रैफिक नियम के पालन की अपील कर रही है । 11 जनवरी से 17 जनवरी तक चलाये जा रहे राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान पूंजीपथरा पुलिस भी यातायात के प्रति जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत आज पूंजीपथरा पुलिस द्वारा ट्रामा सेंटर पूंजीपथरा में भारी वाहन चालकों के आंखों की जांच व स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीना के निर्देशन एवं थाना प्रभारी पूंजीपथरा जितेंद्र एसैया के नेतृत्व में आयोजित इस शिविर में सैकड़ों वाहन चालकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया । इस दौरान ड्राइवर्स द्वारा वाहन चालकों को दवाइयों के वितरण से लेकर आगे की जांच के लिए सलाह भी दी गई।
थाना प्रभारी पूंजीपथरा द्वारा यातायात नियमों की जानकारी देते हुए वाहन चालकों से कहा गया कि यातायात नियमों का पालन करने से आप खुद व दूसरों को भी सुरक्षित रख सकते हैं, समय-समय पर स्वास्थ्य व आंखों की जांच कराते रहना चाहिए । थाना पूंजीपथरा स्टाफ तथा यातायात पुलिस के साथ भारी वाहनों में रिफ्लेक्टर रेडियम लगाया गया तथा उन्हें यातायात नियमो का पालन करने हिदायत दिया गया । स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में ट्रामा सेंटर के डॉक्टर्स की टीम के साथ थाना पूंजीपथरा के सहायक उपनिरीक्षक विजय एक्का एएसआई जयराम सिदार, सहायक उप निरीक्षक मनोज तिवारी, प्रधान आरक्षक बिहारी लाल एक्का, आरक्षक बालचंद राव, धर्मेंद्र प्रताप सिंह, नरेश रजत, भगवती प्रसाद, विरेन्द्र कंवर उपस्थित थे ।

01
09
WhatsApp Image 2025-09-29 at 18.52.16_7b78a71e
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

अधूरी पानी टंकी से परेशान लिबरा, ग्रामीणों में बढ़ता आक्रोश

अधूरी पानी टंकी से परेशान लिबरा, ग्रामीणों में बढ़ता आक्रोशरायगढ़ /लैलूंगा।विकासखंड लैलूंगा के ग्राम पंचायत लिबरा में पानी टंकी का निर्माण कार्य वर्षों से...
Latest
अधूरी पानी टंकी से परेशान लिबरा, ग्रामीणों में बढ़ता आक्रोश
रायगढ़ पुलिस की इंटर स्टेट क्रिकेट सट्टा गिरोह पर बड़ी कार्यवाही, करोड़ों के ऑनल... 20-21 फरवरी को राज्यपाल श्री रमेन डेका का रायगढ़ दौरा
घरघोड़ा क्षेत्र में ट्रेलर से बैटरी चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
श्री श्याम ऑटो मोबाइल्स लैलूँगा में धमाकेदार ऑफर... पूरी जानकारी बिलासपुर प्रेस क्लब का शपथ कही अपील के निर्णय को प्रभावित करने की कोशिश तो नहीं?... चांदमारी ईदगाह के पास कोतवाली पुलिस की जुआ रेड — दो जुआरी गिरफ्तार, 8200 नगदी और... मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता: रायगढ़ में ‘टेली मानस’ और ‘टोरेंट प्रोजेक्ट’ से ... शासकीय आईटीआई परिसर, घरघोड़ा में प्लेसमेंट कैंप 24 फरवरी को, 480 से अधिक पदों पर... ऑपरेशन आघात के तहत कोतवाली पुलिस की बड़ी सफलता — एनडीपीएस एक्ट का फरार आरोपी परम...