“डॉ. किशन टण्डन क्रान्ति को वर्ष 2023 का लाइफ टाइम अचीवमेंट

spot_img

“डॉ. किशन टण्डन क्रान्ति को वर्ष 2023 का लाइफ टाइम अचीवमेंट

विनय सिंह बिलासपुर


अवार्ड प्रदान किया जाएगा”
सुदीर्घ साहित्य सेवा एवं हरफनमौला साहित्य लेखन के लिए विख्यात साहित्यिक सितारे डॉ. किशन टण्डन क्रान्ति को वर्ष 2023 का लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड प्रदान किया जाएगा। यह प्रतिष्ठित अवार्ड मैजिक बुक ऑफ रिकार्ड द्वारा प्रशासनिक सेवा के दौरान उत्कृष्ट साहित्य साधना करते हुए गद्य एवं पद्य की सभी प्रमुख विधाओं में उनकी 42 पुस्तकें एवं 8 साझा काव्य संकलन प्रकाशित होने की उपलब्धि को रिकॉर्डों की जादुई पुस्तक में दर्ज कर प्रदान किया जाएगा।
मस्तूरी-बिलासपुर निवासी डॉ. किशन टण्डन क्रान्ति वर्तमान में छत्तीसगढ़ शासन महिला एवं बाल विकास विभाग में उपसंचालक हैं। वे छत्तीसगढ़ कलमकार मंच के संस्थापक एवं प्रदेशाध्यक्ष भी हैं। पूरे देश में आप एकमात्र प्रशासनिक अधिकारी एवं साहित्यिक सितारे हैं, जिन्हें सुदीर्घ साहित्य सेवा के लिए अति प्रतिष्ठित सम्मान “लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड-2023” प्रदान किया जा रहा है। इसके तहत उन्हें सम्मानपत्र, मैडल, ट्रॉफी, राष्ट्रचिन्ह इत्यादि प्रदान किए जाएंगे।
साहित्य वाचस्पति डॉ. किशन टण्डन क्रान्ति की इस उपलब्धि पर उन्हें अनेक विख्यात हस्तियों ने बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। इसमें साहित्य जगत के डॉ. जे. आर. सोनी, डॉ. आर. पी. टण्डन, डॉ. एस. आर. बंजारे, श्रीमती शिरोमणि माथुर, प्रो. बंशीलाल मण्डलोई, डॉ. गोवर्धन मार्शल, जुगेश बंजारे धीरज, अधिवक्ता मणीशंकर दिवाकर गदगद, गणेश्वर आजाद गँवईहा, मनोज खाण्डे मन, तिलक तनौदी, जगतारन प्रसाद डहरे, आचार्य जे.आर. महिलांगे, मीराआर्ची चौहान, डॉ. मदन लाल कुर्रे, लक्ष्मीकांत, डॉ. विकास कोशले, सुरजीत टण्डन, डॉ. यशपालसिंह निराला, अश्वनी कोसरे, गणेश महन्त नवलपुरिहा, कमलेश ढिंढे कमल, इंकलाब-चीनू टण्डन, वेदराम वेदांज, भरत बर्मन, राजेन्द्र गेंदले, डॉ. श्यामा कुर्रे, कौशिल्या खुराना, डॉ. दुर्गा प्रसाद मेरसा, हर्षिता-आर्यन टण्डन, देव मानिकपुरी, सशक्त हस्ताक्षर के सम्पादक मनोज जायसवाल सहित समाजसेवियों में एस कुमार मनहर, धरम भार्गव, के.के. निर्णेजक, मालिकराम घृतलहरे, कृष्ण कुमार पटवर्धन, राजेश्वर भार्गव एवं अन्य गणमान्य नागरिक प्रमुख हैं।
यह गौरतलब है कि हाल ही में डॉ. किशन टण्डन क्रान्ति को न केवल ग्लोबल ह्यूमन राइट्स फॉउंडेशन द्वारा भारत के 100 महान व्यक्तित्व में स्थान प्रदान कर राष्ट्रीय महात्मा गांधी रत्न सम्मान-2023 प्रदान किया गया है, वरन् 2022-23 का भारत भूषण सम्मान तथा जैकी बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड द्वारा इनका नाम दुनिया के सर्वाधिक होनहार लेखक के रूप में विश्व रिकॉर्ड में दर्ज कर “टैलेंट आईकॉन” भी प्रदान किए गए हैं।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

जिंदल बजाज में ऑफरों की बंपर बरसात! ₹12,000 तक की सीधी बचत… ₹7,999 से डाउन पेमेंट और बिना प्रोसेसिंग फीस के नई पल्सर घर...

पत्थलगांव। अगर आप नई बाइक खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो पालीडीह चौक, जशपुर रोड, पत्थलगांव स्थित जिंदल बजाज लेकर आया है ग्राहकों...

CHHATTISGARH NEWS

जिंदल बजाज में ऑफरों की बंपर बरसात! ₹12,000 तक की सीधी बचत… ₹7,999 से डाउन पेमेंट और बिना प्रोसेसिंग फीस के नई पल्सर घर...

पत्थलगांव। अगर आप नई बाइक खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो पालीडीह चौक, जशपुर रोड, पत्थलगांव स्थित जिंदल बजाज लेकर आया है ग्राहकों...

RAIGARH NEWS

रायगढ़ में 16 अक्टूबर को ‘शुभारंभ 26’ डांडिया महाकुंभ, बॉलीवुड गायकों के साथ होगा लाइव म्यूजिक और डांडिया

बंसीवट मैरिज गार्डन में शाम 6 बजे से आयोजन; BookMyShow पर टिकट बुकिंग शुरू, प्रतिभागियों के लिए दो दिवसीय निःशुल्क डांस वर्कशॉप 16 अक्टूबर को...