● नाबालिक को बहला- फुसलाकर भगा ले जाने वाला युवक पॉक्सो एक्ट में गया जेल….

spot_img

● नाबालिक को बहला- फुसलाकर भगा ले जाने वाला युवक पॉक्सो एक्ट में गया जेल….

*रायगढ़* । 9 मार्च को खरसिया क्षेत्र से लापता हुई नाबालिग बालिका को कल पुलिस चौकी खरसिया ने दस्तयाब कर बालिका को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने वाले *आरोपी युवक जयनंद धर्मा (उम्र 19 साल)* को गिरफ्तार कर दुष्कर्म तथा पास्को एक्ट की धाराओं में न्यायिक रिमांड पर भेजा गया । आरोपी का न्यायिक रिमांड माननीय न्यायालय द्वारा स्वीकृत किए जाने पर आरोपी को जिला जेल रायगढ़ दाखिल किया गया है ।

जानकारी के मुताबिक 10 मार्च को पुलिस चौकी खरसिया में बालिका के परिजन बालिका के गुम हो जाने की रिपोर्ट दर्ज कराया गया । बालिका के परिजन बताये कि बालिका को 9 मार्च के दोपहर जयनंद के साथ अंतिम बार देखे थे । शाम तक बालिका गांव में नहीं दिखने पर आसपास पता किए पता नहीं चला । परिजन जयनंद धर्मा पर बालिका को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने की शंका जाहिर किए थे । चौकी प्रभारी खरसिया उपनिरीक्षक अमिताभ खांडेकर द्वारा संदेही युवक और बालिका की पुरजोर तरीके से पतासाजी की जा रही थी । कल सुबह बालिका के गांव में देखे जाने की सूचना पर तत्काल चौकी प्रभारी महिला स्टाफ के साथ बालिका और उसके परिजनों को साथ लेकर आए । महिला पुलिस अधिकारी द्वारा बालिका से पूछताछ करने पर बालिका बताई की 9 मार्च के दोपहर जयनंद धर्मा शादी का प्रलोभन देकर अपने साथ ट्रेन में बिठाकर बिलासपुर ले गया । जहां एक-दो दिन रहने के बाद वापस गांव लाकर गांव के पास छोड़कर चला गया । चौकी प्रभारी द्वारा जयनंद धर्मा की पतासाजी कल शाम हिरासत में लिये । बालिका के कथन, मुलाहिजा रिपोर्ट पर प्रकरण में धारा 366, 376 आईपीसी 4,6 पोक्सो एक्ट की धारा विस्तारित कर आरोपी जयनंद धर्मा को आज न्यायिक रिमांड पर पेश किया गया जहां से उसे जेल वारंट पर जेल दाखिल किया गया है । बालिका पतासाजी, आरोपी की गिरफ्तारी की कार्यवाही में चौकी प्रभारी अमिताभ खांडेकर, सहायक उपनिरीक्षक पृथ्वीराज मोहंती, प्रधान आरक्षक अशोक देवांगन, मनोज मरावी, संतोष सिंगसरिया, आरक्षक चंद्र सिंह राठिया, महिला आरक्षक सलिमा टोप्पो की अहम भूमिका रही है ।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

जिंदल बजाज में ऑफरों की बंपर बरसात! ₹12,000 तक की सीधी बचत… ₹7,999 से डाउन पेमेंट और बिना प्रोसेसिंग फीस के नई पल्सर घर...

पत्थलगांव। अगर आप नई बाइक खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो पालीडीह चौक, जशपुर रोड, पत्थलगांव स्थित जिंदल बजाज लेकर आया है ग्राहकों...

CHHATTISGARH NEWS

जिंदल बजाज में ऑफरों की बंपर बरसात! ₹12,000 तक की सीधी बचत… ₹7,999 से डाउन पेमेंट और बिना प्रोसेसिंग फीस के नई पल्सर घर...

पत्थलगांव। अगर आप नई बाइक खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो पालीडीह चौक, जशपुर रोड, पत्थलगांव स्थित जिंदल बजाज लेकर आया है ग्राहकों...

RAIGARH NEWS

रायगढ़ में 16 अक्टूबर को ‘शुभारंभ 26’ डांडिया महाकुंभ, बॉलीवुड गायकों के साथ होगा लाइव म्यूजिक और डांडिया

बंसीवट मैरिज गार्डन में शाम 6 बजे से आयोजन; BookMyShow पर टिकट बुकिंग शुरू, प्रतिभागियों के लिए दो दिवसीय निःशुल्क डांस वर्कशॉप 16 अक्टूबर को...