11 वर्षीय बच्ची को नामयज्ञ स्थल पर जातिसूचक अपमानित कर कलश उठाने से रोका,ग्रामीणों ने थाना प्रभारी को सौपा ज्ञापन

spot_img

11 वर्षीय बच्ची को नामयज्ञ स्थल पर जातिसूचक अपमानित कर कलश उठाने से रोका,ग्रामीणों ने थाना प्रभारी को सौपा ज्ञापन….

चंद्र शेखर जायसवाल

पुसौर रायगढ़ जिले के पुसौर ब्लॉक अंतर्गत ग्राम रनभाटा में नाम यज्ञ कार्यक्रम स्थल पर जाति के आधार पर अपमानित करने से नाराज ग्रामीणों ने कार्यक्रम प्रमुखों के विरुद्ध थाना प्रभारी पुसौर को एक ज्ञापन सौंपकर अपनी नाराजगी व्यक्त की है। साथ ही इन सभी के द्वारा जातिगत अपमान से न्याय दिलाने की मांग भी की।
मामले में ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम रनभाठा में सतनामी समाज, बरेठ, ब्राह्मण, संवरा, तेली आदि जाति के लोग निवासरत हैं। वर्तमान में रनभाठा में 23 मार्च से ग्राम के बीच चौराहे पर नाम यज्ञ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन निरंतर दिन व रात 24 घंटे चल है। पीड़ित ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि उन्हें अपमानित करने के उद्देस्य से इस यज्ञ में सतनामी समाज के किसी भी सदस्य से चंदा नहीं लिया गया है। वहीं ग्राम के कुछ लोगों द्वारा ग्रामीणों को जाति विशेष कहते हुए मोहल्ले के मुख्य सड़क से गुजरने से रोका जा रहा है।

कार्यक्रम के प्रथम दिवस 23 मार्च को निकाले गए कलश यात्रा में एक 11 वर्षीय बच्ची के द्वारा उसके सहेलियों के बुलाने पर कलश यात्रा में शामिल होने पहुंची थी, जिसे जातिसूचक अपमानित कर कलश यात्रा से भगा दिया गया। इसकी पुष्टि प्रगतिशील सतनामी समाज के ब्लाक प्रमुख परदेशी रात्रे ने की है। पीड़ित ग्रामीणों ने इसे संविधान के लागू हुए 74 वर्ष बीत जाने के बाद भी जाति भेदभाव से अपमानित होना मानते हुए इसकी निंदा की है। ग्रामीणों ने मामले को लेकर पुसौर में थाना प्रभारी के नाम ज्ञापन सौंपकर शिकायत भी की है। ग्रामीणों ने थाना प्रभारी से यह भी कहा कि उन्होंने सरपंच प्रतिनिधि राजकुमार छत्तर को बुलाकर प्रकरण से अवगत कराया पर उनके द्वारा मुझे कुछ नहीं मालूम है कह कर न्याय दिलाने की अपेक्षा मामले से पल्ला झाड़ते हुए मौके से चलते बने। बच्ची के साथ भेदभाव करने वालो में आयोजन समिति के सदस्य वेणुधर छत्तर, श्रीमुख छत्तर, संजय छत्तर, कानहू छत्तर आदि के नाम पर ग्रामीणों ने नामजद शिकायत की है। 25 मार्च शनिवार को थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपने पहुंचे लोगों में परदेसी रात्रे, छबीलाल रात्रे, विश्वनाथ, हरिशंकर, मेघनाथ, जीतू, जागेश्वर, मनोहर, राहुल, श्यामलाल, अमित रात्रे, रेशम रात्रे, किशन कुर्रे, युवराज रात्रे, राहुल रात्रे, कार्तिक राम, सुकलाल कुर्रे, तीज राम, दुखीराम, लक्ष्मी चरण, श्याम कुमार आदि शामिल थे।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

मल्हार स्कूल मामले में कार्रवाई, प्राचार्य सहित तीन शिक्षक हटाए गए,कलेक्टर के निर्देश पर हुई जांच में दुर्व्यवहार और गंभीर अनियमितताओं की पुष्टि विद्यालय...

बिलासपुर- शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मल्हार में छात्र-छात्राओं के साथ दुर्व्यवहार और विद्यालय की व्यवस्थाओं में अनियमितताओं की शिकायत पर प्राचार्य सहित तीन शिक्षकों...

CHHATTISGARH NEWS

मल्हार स्कूल मामले में कार्रवाई, प्राचार्य सहित तीन शिक्षक हटाए गए,कलेक्टर के निर्देश पर हुई जांच में दुर्व्यवहार और गंभीर अनियमितताओं की पुष्टि विद्यालय...

बिलासपुर- शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मल्हार में छात्र-छात्राओं के साथ दुर्व्यवहार और विद्यालय की व्यवस्थाओं में अनियमितताओं की शिकायत पर प्राचार्य सहित तीन शिक्षकों...

RAIGARH NEWS

Raigarh News: ‘ऑपरेशन आघात’ के बीच नशामुक्ति की मुहिम तेज, ग्राम चारमार के ग्रामीणों ने लिया बड़ा संकल्प

रायगढ़, 10 अक्टूबर 2026। जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान ‘ऑपरेशन आघात’ के तहत पुलिस अब कार्रवाई के साथ जनजागरूकता और...