महेश साहू ने किया कन्यादान, हर्षोल्लास से हुआ 10 दिव्यांग जोड़ों का विवाह

spot_img

महेश साहू ने किया कन्यादान, हर्षोल्लास से हुआ 10 दिव्यांग जोड़ों का विवाह
*▪️ विजय जायसवाल ने दिया 50 हजार का कन्यादान*

_खरसिया। दृष्टिबाधित विकास संघ छत्तीसगढ़ के तत्वाधान में 10 दिव्यांग जोड़ों का विवाह गायत्री शक्तिपीठ में वैदिक रीति-रिवाजों के साथ हर्षोल्लास पूर्वक संपन्न हुआ।_

_1 अप्रैल की संध्या मेहंदी रस्म का आयोजन किया गया। वहीं 2 अप्रैल को धूमधाम से बारात निकाली गई, जो नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए गायत्री शक्तिपीठ पहुंची। जहां पूर्ण वैदिक रीति-रिवाजों के साथ 10 दिव्यांग जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ। भाजपा जिला मंत्री महेश साहू ने अभिभावक के रूप में कन्यादान किया। वहीं सर्वसमाज के अध्यक्ष विजय जायसवाल तथा जिला पंचायत सदस्य पूर्णिमा विजय जयसवाल के द्वारा 50 हजार की राशि कन्या दान के रूप में दी गई।_

_दृष्टिबाधित विकास संघ छत्तीसगढ़ के महासचिव राजेंद्र बेहरा ने बताया कि इस विवाह के लिए खरसिया नगरवासियों का भरपूर सहयोग मिला। विजय जायसवाल द्वारा 50 हजार रुपए तथा विजय विनायक के द्वारा 21 हजार रुपए प्राप्त हुए। वहीं ठेकेदार योगेश गर्ग के द्वारा दूल्हे के वस्त्र प्राप्त हुए। लायंस क्लब ने 10 पेटी दीं। वहीं बुधराम विजय कुमार दीपक के द्वारा 10 पलंग एवं सुहाग-पेटी प्रदान की गईं, तथा गायत्री शक्तिपीठ ट्रस्ट के अध्यक्ष सुरेश कबूलपुरिया का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ। कार्यक्रम के दोनों दिवस अग्रसेन भवन निशुल्क प्रदान किया गया। वहीं बाबूलाल महाराज के द्वारा 2 दिनों के लिए भोजन का प्रबंध निशुल्क करवाया गया। ऐसे में दृष्टिबाधित विकास संघ के महासचिव राजेंद्र बेहरा ने सभी समाजसेवियों को सहयोग के लिए धन्यवाद प्रेषित किया है।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

जिंदल बजाज में ऑफरों की बंपर बरसात! ₹12,000 तक की सीधी बचत… ₹7,999 से डाउन पेमेंट और बिना प्रोसेसिंग फीस के नई पल्सर घर...

पत्थलगांव। अगर आप नई बाइक खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो पालीडीह चौक, जशपुर रोड, पत्थलगांव स्थित जिंदल बजाज लेकर आया है ग्राहकों...

CHHATTISGARH NEWS

जिंदल बजाज में ऑफरों की बंपर बरसात! ₹12,000 तक की सीधी बचत… ₹7,999 से डाउन पेमेंट और बिना प्रोसेसिंग फीस के नई पल्सर घर...

पत्थलगांव। अगर आप नई बाइक खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो पालीडीह चौक, जशपुर रोड, पत्थलगांव स्थित जिंदल बजाज लेकर आया है ग्राहकों...

RAIGARH NEWS

रायगढ़ में 16 अक्टूबर को ‘शुभारंभ 26’ डांडिया महाकुंभ, बॉलीवुड गायकों के साथ होगा लाइव म्यूजिक और डांडिया

बंसीवट मैरिज गार्डन में शाम 6 बजे से आयोजन; BookMyShow पर टिकट बुकिंग शुरू, प्रतिभागियों के लिए दो दिवसीय निःशुल्क डांस वर्कशॉप 16 अक्टूबर को...