spot_img
Friday, March 27, 2026
Friday, March 27, 2026
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_2560a816
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_8a3c1831

कांग्रेसी नेता के गाड़ी की कार्यवाही करने पर हुआ स्थानांतरण–नीलमणि दुबे (तहसीलदार)

कांग्रेसी नेता के गाड़ी की कार्यवाही करने पर हुआ स्थानांतरण–नीलमणि दुबे (तहसीलदार)

कसडोल संसदीय सचिव, विधायक लगातार सुर्ख़ियों में

बलौदाबाजार विनय सिंह

बलौदाबाजार भाटापारा जिले में दिन बुधवार से लेकर आज दिनांक तक लगातार कांग्रेस की सरकार सुर्खियों में बनी हुई है साथ ही साथ जिला प्रशासन और संसदीय सचिव व विधायक कसडोल के ऊपर कई प्रकार के आरोप-प्रत्यारोप जैसे सवाल खड़े हो रहे हैं लोगों के मन में, कांग्रेस पार्टी के मन में,अधिकारी कर्मचारी, शासकीय प्रशासनिक और लोकतंत्र के मुखारविंद से कई प्रकार के वार्तालाप सुनने व देखने को मिल रहे हैं मामले का विवरण इस प्रकार से है कि दिन बुधवार को पलारी तहसीलदार नीलमणि दुबे के द्वारा ग्राम घोटिया के पास गाड़ी क्रमांक CG22U0293 हाईवा जो रेत से भरी हुई थी जिसका बिना रियाल्टी के परिवहन पर चलानी कार्यवाही हुई जिस पर कसडोल विधायक व संसदीय सचिव के द्वारा तहसीलदार नीलमणि दुबे को फोन किया गया मगर फोन नहीं उठाने पर तहसील जाकर कार्यवाही नहीं करने तथा तबादला कराने की बात कही और मात्र दो-तीन घंटे के अंतराल में ही तहसीलदार नीलमणि दुबे का रायपुर स्थानांतरण हो गया जैसे ही स्थानांतरण की पत्र जारी हुई तभी से पूरे राजस्व विभाग के लोग सावधान हो गए और सचेत भी हो गए मगर दूसरे ही दिन रामनवमी की पावन पर्व की तिथि थी इसलिए लोगों ने अपनी गुस्सा जाहिर नहीं की मगर दिन शुक्रवार को पलारी तहसील के पूरे राजस्व निरीक्षक संघ, पटवारी संघ, कोटवार संघ, तथा अधिवक्ता संघ के द्वारा तहसीलदार के स्थानांतरण का विरोध मैं संवैधानिक अवकाश रखते हुए नारेबाजी किए।

संसदीय सचिव व विधायक कसडोल का अमानवीय चेहरा आया सामने

विधायक अपने क्षेत्र में एक वरिष्ठ जन प्रतिनिधि के रूप में सामने रहते हैं तथा हर प्रकार के विकास कार्यों को आगे बढ़ाने एवं हर कार्यों को अपेक्षाकृत दिशा देने व अपने क्षेत्र में हमेशा सांप्रदायिकता को बनाने के लिए मशहूर होते हैं मगर कसडोल विधायक व संसदीय सचिव का अपने क्रियाकलापों के वजह से दिनभर सुर्खियों में बने रहे और कांग्रेस पार्टी तथा राजस्व विभाग के नजरों में घिरे हुए से नजर आए कहने का तात्पर्य यह है कि अगर तबादला विधायक के द्वारा नहीं करवाई गई तो फिर तहसील कार्यालय जाकर तहसीलदार को चिल्लाने का प्रश्न ही नहीं खड़ा होता इसी कारण से कसडोल विधायक व संसदीय सचिव दिनांक बुधवार से आज दिनांक तक लगातार लोकतंत्र के माहौल में घिरी हुई है।

पलारी तहसीलदार राज्य सरकार के निशाने पर पहले से

पलारी के तहसीलदार नीलमणि दुबे ने बताया कि वह लगातार दो महीने से रेत माफियाओं पर कार्यवाही कर रहे थे और अलग-अलग घाटों पर जाकर रेत परिवहन करने वाले को लगातार कार्यवाही कर रहे थे इसी तारम्य में नीलमणि दुबे तहसीलदार के द्वारा कुछ दिन पहले ही मलपुरी रेत घाट की कार्यवाही किए थे जिसमें एक करोड़ के लगभग की राशि की वसूली अभी बाकी है की बात बताए जिसमें तहसीलदार ने यह भी बताया कि वह घाट मंत्री के रिश्तेदार का था इसी वजह से वह राज्य सरकार के निशाने पर पहले से ही थे और आज कांग्रेसी नेता के ही गाड़ी की कार्यवाही करने के वजह से उसे पलारी तहसील से हाथ धोना पड़ा।

मैंने जिलाधीश के आदेश पर ही रेत गाड़ी की कार्यवाही किया

नीलमणि दुबे
तहसीलदार पलारी

अधिकारियों का तबादला राज्य सरकार के द्वारा होते रहता है यह कोई बड़ी बात नहीं है

शिव डहरिया
श्रम एवं नगरीय प्रशासन मंत्री

पूरे छत्तीसगढ़ में अवैध कारोबार अपनी चरम सीमा पर है कार्यवाही करने पर अधिकारियों का तबादला कर देते हैं और जो नौकरशाही रूप में कार्य करते हैं उनको पसंद करते हैं कांग्रेस सरकार

गौरीशंकर अग्रवाल
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष

01
09
WhatsApp Image 2025-09-29 at 18.52.16_7b78a71e
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

नक्सल आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति से 2800 से अधिक लोग मुख्यधारा में लौटे: CM साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ट्वीट के माध्यम से बस्तर में सुशासन की निर्णायक नीतियों के प्रभाव की जानकारी साझा की है। उन्होंने कहा...
Latest
नक्सल आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति से 2800 से अधिक लोग मुख्यधारा में लौटे: CM सा... आईजी रतन लाल डांगी पर गिरी गाज, गृह विभाग ने किया निलंबित छत्तीसगढ़ में यहां बर्ड फ्लू की दस्तक: 22 हजार से ज्यादा मुर्गियां और 25 हजार अंड... POLICE TRANSFER NEWS: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 67 कर्मियों को किया गया इधर से... CGPSC Prelims Result Released : CGPSC प्रीलिम्स रिजल्ट जारी, मेंस परीक्षा के लिए... ऑपरेशन शंखनाद” के तहत लैलूँगा पुलिस की कार्रवाई — 06 नग कृषक मवेशी तस्करों से मु... राम नवमी स्पेशल महा ऑफर 2026🏍️🎉
श्री श्याम ऑटोमोबाइल्स लैलूंगा की ओर से आज के...
होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान का बड़ा फैसला: भारत समेत 5 देशों को राहत, लेकिन जंग का ख... CGPSC 2025 प्री परीक्षा का रिजल्ट जारी रायपुर में स्टेट जीएसटी की रेड, लक्ष्मी कमर्शियल और एसआरएस ट्रेडर्स घेरे में