रास्ता उपलब्ध कराने की मांग : किसान सभा ने 5 घंटे तक रोका रेल विस्तार और नए साइलो निर्माण का कार्य…

*छत्तीसगढ़ किसान सभा (CGKS)*
*(अ. भा. किसान सभा – AIKS से संबद्ध)*
*जिला समिति, कोरबा, छग*

*रास्ता उपलब्ध कराने की मांग : किसान सभा ने 5 घंटे तक रोका रेल विस्तार और नए साइलो निर्माण का कार्य*

कोरबा। अखिल भारतीय किसान सभा से संबद्ध छत्तीसगढ़ किसान सभा ने एसईसीएल गेवरा क्षेत्र के लक्ष्मण प्रोजेक्ट के पास रेल विस्तार कार्य से प्रभावित होने वाले आदिवासी परिवारों के लिए बुनियादी मानवीय सुविधाएं और आम रास्ता उपलब्ध करने की मांग को लेकर गेवरा-भैंसमाखार के ग्रामीणों के साथ मिलकर पूर्व चेतावनी अनुसार रेल विस्तार और नए साइलो निर्माण के कार्य को रोक दिया। दीपका तहसीलदार द्वारा किसानों को आम रास्ता दिलाने के लिए पहल करने के आश्वाशन के बाद आंदोलन समाप्त हुआ।

उल्लेखनीय है कि मनगांव के नजदीक लक्ष्मण प्रोजेक्ट के पास नए साइलो निर्माण के साथ रेल विस्तार का काम तेजी से हो रहा है, लेकिन रेल लाईन पार करने के लिए आम रास्ता नहीं छोड़ा जा रहा है। इस संबंध में जिला प्रशासन और एसईसीएल प्रबंधन के अधिकारियों को ज्ञापन दिया गया था, लेकिन किसी ने इस समस्या के प्रति गंभीरता नहीं दिखाया, जिससे किसानों में काफी आक्रोश था। इसलिए प्रभावितों ने किसान सभा के साथ मिलकर काम को बंद कराया।

5 घंटे कार्य बंद होने से एसईसीएल प्रबंधन के हाथ-पांव फूलने लगे थे। एसईसीएल के अधिकारी दीपका तहसीलदार के साथ आंदोलन स्थल पर पहुंचे और समस्या हल करने का आश्वासन दिया। ध्यान रहे कि गेवरा-भैसमाखार के ग्रामीण पीढ़ियों से यहां निवासरत हैं। यह क्षेत्र शहरी क्षेत्र नगर निगम अंतर्गत आता है, इसके बावजूद अभी तक इनके घरों तक सड़क, बिजली, पानी नहीं पहुंचा है। एसईसीएल के अधिकारियों ने ग्रामीणों के पेयजल समस्या को देखते हुए हैंडपंप लगाने और सोलर लाईट की व्यवस्था जल्द करने का आश्वाशन दिया है।

किसान सभा के कोरबा जिला सचिव प्रशांत झा और अध्यक्ष जवाहर सिंह कंवर ने सभी ग्रामीणों को उनकी एकजुटता के बल पर संघर्ष में मिली सफलता पर बधाई दी है। आंदोलन में प्रमुख रूप से दामोदर श्याम, गणेश बिंझवार, जय कौशिक, राजकुंवर, बसंता बाई, राजकुमारी, घसनीन बाई, मीरा बाई, फूल कुंवर,गायत्री बाई, बंधन राम, गंभीर सिंह, भगत राम, प्रेमलाल, प्यारे लाल, रविन्द्र कुमार के साथ बड़ी संख्या में प्रभावित किसान उपस्थित थे।

*प्रशांत झा*
सचिव, छग किसान सभा, कोरबा
(मो) 76940-98022

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

रैरूमाखुर्द क्षेत्र में हुए बुजुर्ग की हत्या का खुलासा, जमीन विवाद में टांगी से हत्या को अंजाम देने वाला आरोपी गिरफ्तार

नजूल जमीन पर कब्जे और हिस्सेदारी के विवाद में हुई थी हत्याहत्या में प्रयुक्त टांगी, घटना के समय पहने कपड़े सहित अहम साक्ष्य जब्तरैरूमाखुर्द...

CHHATTISGARH NEWS

विद्यार्थियों के न्यायोचित विषयों का समाधान संवाद, पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधारों से हो; हिंसक टकराव दुर्भाग्यपूर्ण : अभाविपप्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधार...

संकीर्ण राजनीतिक स्वार्थ एवं राष्ट्रविरोधी षड्यंत्रों का माध्यम नहीं बनेगा विद्यार्थी: अभाविपअखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) जंतर-मंतर पर नीट-यूजी सहित विभिन्न शिक्षा संबंधी विषयों...

RAIGARH NEWS

रैरूमाखुर्द क्षेत्र में हुए बुजुर्ग की हत्या का खुलासा, जमीन विवाद में टांगी से हत्या को अंजाम देने वाला आरोपी गिरफ्तार

नजूल जमीन पर कब्जे और हिस्सेदारी के विवाद में हुई थी हत्याहत्या में प्रयुक्त टांगी, घटना के समय पहने कपड़े सहित अहम साक्ष्य जब्तरैरूमाखुर्द...