spot_img
Sunday, March 29, 2026
Sunday, March 29, 2026
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_2560a816
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_8a3c1831

स्कूल से कूलर और सीसीटीवी चोरी करने वाले दो आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार, तमनार पुलिस ने भेजा रिमांड पर…..

● स्कूल से कूलर और सीसीटीवी चोरी करने वाले दो आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार, तमनार पुलिस ने भेजा रिमांड पर…..

रायगढ़ । कल थाना तमनार में ग्राम झरना स्थित शारदा विद्या मंदिर के प्रधान पाठक एवं संचालक हेरम्ब चंद्र यादव द्वारा 10-11 अप्रैल की रात्रि स्कूल के छत के रास्ते अज्ञात चोर स्कूल अंदर प्रवेश कर 2 नग कूलर और एक सीसीटीवी कैमरे व कुछ अन्य आवश्यक सामानों को चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराया थाना तमनार में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध नकबजनी का अपराध (धारा 457 380 आईपीसी) के तहत पंजीबद्ध कर माल मुलजिम की पतासाजी में लिया गया । अपराध कायमी के बाद थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक प्रवीण मिंज अपने स्टाफ के साथ ग्राम झरना शारदा विद्या मंदिर जाकर चोरी की तस्दीक किए तथा चोरी के संबंध में स्कूल स्टाफ एवं गांव के प्रमुख व्यक्तियों से पूछताछ किया गया जिस पर गांव के कुछ व्यक्तियों द्वारा राजकुमार उर्फ पिंटू खड़िया और बसंत खड़िया को रात्रि संदिग्ध अवस्था में घूमते देखना बताये । तत्काल थाना प्रभारी एवं स्टाफ द्वारा दोनों संदेहियों के ठिकानों पर दबिश देकर हिरासत में लिया गया जिनसे चोरी के संबंध में पूछताछ करने पर 10-11 अप्रैल की रात्रि स्कूल से दो नग फाइबर के कूलर और एक सीसीटीवी कैमरे चोरी कर आपस में बांट लेना बताएं आरोपियों के मेमोरेंडम पर फाइबर कूलर और सीसीटीवी कैमरा (कीमती 15,000 रूपये) जप्त कर दोनों आरोपी- (1) राजकुमार उर्फ पिंटू खड़िया पिता स्वर्गीय भोलाराम खड़िया उम्र 21 साल (2) बसंत खड़िया पिता गंगाराम खड़िया उम्र 20 साल दोनों निवासी झरना थाना तमनार को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है ।

01
09
WhatsApp Image 2025-09-29 at 18.52.16_7b78a71e
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

खेल सुविधाओं का विस्तार युवाओं को नई दिशा और अवसर देता है- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर: मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने आज जशपुर में 3 करोड़ 52 लाख रुपए की लागत से निर्मित मल्टीपरपज इंडोर बास्केटबॉल स्टेडियम का शुभारंभ किया।...
Latest
खेल सुविधाओं का विस्तार युवाओं को नई दिशा और अवसर देता है- मुख्यमंत्री विष्णु दे... मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया निर्माणाधीन जगदेव राम उरांव कल्याण आश्रम चिकित... मातृत्व वन प्रकृति के प्रति भावनात्मक जुड़ाव का सशक्त प्रतीक है – मुख्यमंत्री वि... बेटियों के सम्मान का संकल्प: 240 नवविवाहित जोड़ों को मुख्यमंत्री ने दिया सुखद दा... 79 हजार से अधिक श्रमिकों को 27.15 करोड़ की सीधी सहायता: मुख्यमंत्री विष्णु देव स... Aaj Ka Panchang 29 March 2026: शुभ योग में कामदा एकादशी आज, जानें शुभ मुहूर्त, र... Aaj Ka Rashifal 29 मार्च : आज इन 6 राशियों का दिन बीतेगा शानदार, किस्मत देगी साथ छत्तीसगढ़ में दोगुनी हुई गैस सिलेंडर की बुकिंग CG : बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा 2026 के लिए आवेदन शुरू, जानिए पूरी डिटेल CG : हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में मिली पेंटर की संदिग्ध लाश, सुसाइड नोट में कांग्रेस...