बरमकेला नगर सहित अंचल के कई ग्राम पंचायत में पानी की समस्या से जूझ रहे ग्रामीण…

बरमकेला नगर सहित अंचल के कई ग्राम पंचायत में पानी की समस्या से जूझ रहे ग्रामीण

बरमकेला:- प्रदेश में पानी की किल्लत को दूर करने के लिए सरकार की ओर से नल से जल योजना शुरू की गई है, लेकिन गर्मी का मौसम शुरू होते ही बरमकेला ब्लॉक के ग्रामीण क्षेत्रों में पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है। कई गावों में पिछले 15 दिनों से पीने के पानी के लिए लोगों को भारी मुश्किलों से जूझना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि सरकार की ओर से करोड़ों रुपये खर्च कर हर घर नल से जल पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में सुस्त रफ्तार से चल रही इस योजना के कार्य के चलते लोगों को गर्मी के मौसम में पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है।

कई गांव के आधे हिस्से में लोगों को पीने के लिए पानी उपलब्ध नहीं है। ऐसे में लोग आज भी कई किलोमीटर दूरी का सफर तय करके पीने का पानी लाते हैं। इन लोगों ने बताया कि पूर्व में सरकारों व जनप्रतिनिधियों से ग्रामीण दर्जनों बार गुहार लगा चुके हैं, लेकिन किसी भी नेता व प्रशासनिक अधिकारी ने ग्रामीणों की इस समस्या की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया। सरकार की ओर से हर योजना पर करोड़ों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन इन योजनाओं का ग्रामीण क्षेत्रों में सही लाभ आम लोगों को नहीं मिल पाता। गर्मी के मौसम को देखते हुए जलशक्ति विभाग के अधिकारियों को गुहार लगाते हुए कहा की हमारे गांव में पानी समस्या को दूर करने के लिए उचित कदम उठाए जाएं।

खबर चलने के बाद अब यह देखना होगा कि पानी की समस्या को कब तक समाधान किया जाता है व लोगों को पानी की उचित व्यवस्था किया जाता है।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

2028 की जंग का बिगुल! कोतबा-बागबहार कांग्रेस की पहली मासिक बैठक में संगठन को धार, सरकार के खिलाफ आर-पार की रणनीति”

प्रवीण शर्मा की रिपोर्ट "2028 की जंग का बिगुल! कोतबा-बागबहार कांग्रेस की पहली मासिक बैठक में संगठन को धार, सरकार के खिलाफ आर-पार की रणनीति" नवमनोनीत...

CHHATTISGARH NEWS

विद्यार्थियों के न्यायोचित विषयों का समाधान संवाद, पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधारों से हो; हिंसक टकराव दुर्भाग्यपूर्ण : अभाविपप्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधार...

संकीर्ण राजनीतिक स्वार्थ एवं राष्ट्रविरोधी षड्यंत्रों का माध्यम नहीं बनेगा विद्यार्थी: अभाविपअखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) जंतर-मंतर पर नीट-यूजी सहित विभिन्न शिक्षा संबंधी विषयों...

RAIGARH NEWS

निर्माणाधीन SECL कॉलोनी में चोरी का खुलासा, चंद घंटों में घरघोड़ा पुलिस ने चोरी के तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

आरोपियों ने कंस्ट्रक्शन एरिया से चुराए थे प्लास्टिक ड्रम और टुल्लू मोटररिपोर्ट दर्ज होते ही हरकत में आई घरघोड़ा पुलिस, चोरी का माल बरामद     ...