WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.36
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (1)
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (2)

होटल सेंट्रल प्वाइंट के पीछे हुए जघन्य हत्याकांड पर 24 घन्टे के भीतर पुलिस ने सुल्झाई अन्धे कत्ल की गुत्थी।

WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.03
WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.04
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37

। होटल सेंट्रल प्वाइंट के पीछे हुए जघन्य हत्याकांड पर 24 घन्टे के भीतर पुलिस ने सुल्झाई अन्धे कत्ल की गुत्थी।

विनय सिंह बिलासपुर
■ ए.सी.सी.यु. बिलासपुर व चकरभाठा पुलिस की संयुक्त कार्यवाही।
■ घटना स्थल से प्राप्त बीयर बाॅटल के पंजीयन नम्बर ने पहुॅचाया मुख्य आरोपीयों तक।
■ मुख्य आरोपी की प्रेमिका से थे मृतक के संबंध, नाराज मौसेरे भाई ने अपने साथी सहित दिया जघन्य हत्या को अंजाम।
■ ब्यापार विहार शराब दुकान से बीयर खरीदने दौरान कैमरे मंे कैद हुये आरोपी।
■ मृतक को शराब पिलाने मारूती ब्रेजा कार में चकरभाठा तरफ लेकर गये थे आरोपीगण।
■ ए.सी.सी.यू. बिलासपुर के मजबूत स्थानीय सूचना तंत्र एवं मुखबिरी से आरोपीयों को पकडने में मिली महत्वपुर्ण सफलता।
■ घटना बाद कडी से कडी जोडते हुये बिलासपुर पुलिस पहुॅची आरोपीयो तक, क्राईम पेट्रोल की तर्ज पर काफी देर तक करते रहे पुलिस को गुमराह, एकत्र तकनिकी साक्ष्यो के आधार पर सुझबुझ से की गई पुछताछ से धराशायी हुये आरोपी।
■ घटना में प्रयुक्त बे्रजा कार, बीयर बाॅटल, सेनेटरी पत्थर, धारदार पेचकस बरामद दोनो मुख्य आरोपी गिरफ्तार। दुर्गेश यादव पिता अशोक यादव उम्र 30 वर्ष सा. सहबहनिया मंदिर तालाब के पास बंधवापारा सरकण्डा थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर (छ.ग.)।
मनोज यादव पिता उघोश्याम यादव उम्र 30 वर्ष सा. श्रीराम टाॅवर के सामने व्यापार विहार थाना तारबाहर जिला बिलासपुर (छ.ग.)
ललीता यादव पति सोनू यादव उम्र 35 साल सा. अटल आवास नूतन चैंक सरकण्डा थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर (छ.ग.)।
विवरण:-

मामले का विवरण इस प्रकार हेै कि दिनाॅक 14.04.23 को प्रातः चकरभाठा स्थित होटल सेन्ट्रल पाईंटu के पीछे एक अज्ञात व्यक्ति की लाश मिलने की सुचना पर पुलिस बल मौके पर पहुॅची थी जहाॅ एक व्यक्ति का खुन से लथपथ शव पडा मिला आसपास पुछताछ पर कुछ जानकारी प्राप्त नही हो सकी पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर संतोष कुमार सिंह (भा.पु.से.) द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर शहर राजेन्द्र कुमार जायसवाल उप पुलिस अधीक्षक गरिमा द्विवेदी सी.एस.पी. चकरभाठा को मामले में तत्काल संज्ञान लेने निर्देश दिये जिनके नेतृत्व में वरिष्ठ अधिकारीयों के निर्देश पर ए.सी.सी.यु. टीम तत्काल मौके पर पहुॅची ए.सी.सी.यु. प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र वैषणव एवं निरीक्षक दिनेश चन्द्रा थाना प्रभारी चकरभाठा द्वारा अपनी-अपनी टीम को साक्ष्य एकत्र करने में लगा दिया। इसी दौरान ए.सी.सी.यु. टीम को पता चला की अज्ञात शव मृतक दीपक यादव पिता परदेशी यादव उम्र करीब 30 साल निवासी मकान नम्बर 17 वार्ड न. 46 चैबे काॅलोनी अटल आवास नया सरकण्डा बिलासपुर जिला बिलासपुर (छ.ग.) है जो पेशे से ड्राईवर है। मृतक के संबंध मंे आसपास पुछताछ की जा रही थी कि घटना स्थल पर ही घटना में प्रयुक्त खुन से लथपथ बीयर बाॅटल पडा मिला, बीयर बाॅटल के पंजीयन नम्बर से बीयर बाॅटल की बिक्री स्थान का पता लगाया गया जो उपरोक्त बीयर बाॅटल व्यापार विहार स्थित शराब दुकान से क्रय करने की जानकारी मिली शराब दुकान पर लगे सी.सी.टी.वी. कैमरे से संदिग्धो की पहचान की गई एवं संदिग्धो की जानकारी एकत्र की गई जो पता चला की संदिग्धो का संबंध मृतक से है।
ए.सी.सी.यु. को पुछताछ एवं साक्ष्य संकलन दौरान पता चला की सरकण्डा अटल आवास की ललीता यादव जो अपने पति को छोड दी है का संबंध आरोपी दुर्गेश यादव से था लेकिन दुर्गेश यादव ललीता यादव का किसी और से बातचीत करने परिचय रखने से नाराज रहता था अपने की मौसेरे भाई मृतक दीपक यादव व ललीता यादव के बीच संबध्ंा होने की बात पर कई बाद ललीता से झगडा किया करता था और मृतक दीपक को जान से मार दुंगा या हाथ पैर तोड दुंगा बोलता था। कई बार मृतक दीपक और दुर्गेश यादव के बीच इसी बात को लेकर झगडा भी हुआ था।ए.सी.सी.यु. बिलासपुर द्वारा संदिग्ध दुगे्र्रश यादव से पुछताछ की गई जो काफी समय तक अपना अपराध स्वीकार नही किया पुलिस को गुमराह करता रहा तकनिकी साक्ष्यो में भी मृतक एवं आरोपी व्यापार विहार एवं घटना स्थल पर उपस्थित होना पाया गया जब उपरोक्त साक्ष्य संदिग्धो को दिखाये गये तो यह जानकर की उनका झुठ पकडा गया है जानकार वे टुट गये और अपने व साथी मनोज यादव व ललीता यादव द्वारा किये गये उपरोक्त जुर्म कबुल कर लिये जिन्हे विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया जाता है।

विशेष योगदान:-
ए.सी.सी.यु. प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र वैषणव, निरीक्षक दिनेश चन्द्रा थाना प्रभारी चकरभाठा उप निरीक्षक अजय वारे, जागेश्वर राठीया, प्रधान आरक्षक देवमुन पुहुप, बलबीर सिंह, सोमनाथ यादव, रवि सैनिक, आतिश परिक आरक्षक निखील जाघव, सरफराज खान, तरूण केशरवानी, विरेन्द्र गंधर्व, प्रशांत सिंह, विकास राम, दीपक यादव, दीपक उपाध्याय, प्रशांत राठौर, सतीश भारद्वाज, सतीश यादव, मिथलेस साहू, राजेश सिंह, गौकरण सिन्हा, सतपूरन जांगडे, योगेन्द्र खुंटे, शकुन्तला साहू।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

साइबर जागृति की एक सेल्फी अभियान के तहत रतनपुर महामाया मंदिर परिसर में साइबर जागरूकता कार्यक्रम

बिलासपुर -साइबर अपराधों की रोकथाम एवं आम नागरिकों को ऑनलाइन ठगी से बचाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा ‘साइबर जागृति की एक सेल्फी’...

CHHATTISGARH NEWS

साइबर जागृति की एक सेल्फी अभियान के तहत रतनपुर महामाया मंदिर परिसर में साइबर जागरूकता कार्यक्रम

बिलासपुर -साइबर अपराधों की रोकथाम एवं आम नागरिकों को ऑनलाइन ठगी से बचाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा ‘साइबर जागृति की एक सेल्फी’...

RAIGARH NEWS

रायगढ़ जिला न्यायालय में गरिमामय ढंग से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं एवं कर्मचारियों ने दोहराई संविधान के मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता रायगढ़, 16 अगस्त। रायगढ़ जिला न्यायालय परिसर में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,...