5 जून पर्यावरण दिवस”

“5 जून पर्यावरण दिवस”
पर्यावरण दिवस आया और चला भी गया कुछ संस्थाओं ने इस दिवस में वृक्षारोपण कर के , फोटो खिंचवाई और पोस्ट कर दिया । हम यह सिलसिला पिछले कई सालों से देखते आ रहे हैं , पर इससे पर्यावरण में कोई सुखद परिवर्तन नहीं आया है वरन हर वर्ष प्रदूषण बढ़ता ही जा रहा है । पर्यावरण दिवस मात्र एक पाखंड बन कर रह गया है ।
5 जून विश्व पर्यावरण दिवस ने अपने पीछे कुछ प्रश्न छोड़े है ।
भारत की 5 जून की भीषण गर्मी में किए गए वृक्षारोपण में से बिना देखभाल के कितने पौधे जिंदा रहते हैं ?
देश में इसकी जगह यह दिवस यदि मानसून आने के पश्चात 30 जून के आसपास भारत पर्यावरण दिवस के रूप में बनाया जावे तो मानसून की दस्तक के साथ किए गए वृक्षारोपण ज्यादा संख्या में जिंदा रह सकेंगे ।
एक जिंदा वृक्ष को काटने से पर्यावरण को होने वाले नुकसान की भरपाई 100 पौधों के रोपण से भी पूरी नहीं हो सकती है ।
लगाए गए 100 पौधों में बिना देखभाल के कितने पौधे बचेंगे , और उनमें से कितने विकसित होंगे ?
यदि गणना की जावे तो एक काटे गए विकसित वृक्ष के बराबर O2 देने में इन रोपित किए गए पौधों को लगभग 20 साल लग जावेंगे ।
अतः सरकार एवम जनता यदि वास्तव में पर्यावरण सुधार चाहती है तो इनका मिशन पेड़ को काटने से रोकना होना चाहिए।
एक योजना या उद्योग के लिए हजारों विकसित पेड़ काट दिए जाते हैं और कुछ पौधे लगा दिए जाते हैं जिनके द्वारा उत्सर्जित O2 की मात्रा की गणना की जावे तो वह काटे गए विकसित पेड़ों के द्वारा उत्सर्जित O2 का एक छोटा सा हिस्सा मात्र होता है ।
तो फिर इस प्रथा से वातावरण की रक्षा कैसे होगी ?
यदि envoirment को बचाना है और अपनी अगली पीढ़ी को, अपने बच्चों को CO2 गैस के चैंबर में मरने से रोकना है तो इसका मात्र एक ही उपाय है , की विकसित वृक्षों को काटने से रोका जावे नहीं तो विनाश तय है क्रमशः

Dr Raju agrawal
raigarh

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

जशपुर पुलिस द्वारा आयोजित “सड़क सुरक्षा – जीवन रक्षा” थीम आधारित द्वितीय चरण की रील मेकिंग प्रतियोगिता के विजेताओं का किया गया सम्मान

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा, रायगढ़ सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से आयोजित रील मेकिंग प्रतियोगिता के...

CHHATTISGARH NEWS

महतारी वंदन eKYC के नाम पर शुल्क लेने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC निशुल्क है, पैसे वसूलने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाहीeKYC...

हितग्राहियों से पैसे वसूलने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC में किसी प्रकार का शुल्क न दें, वसूली करने वालों पर होगी सख्त...

RAIGARH NEWS

पूछापारा तालाब के पास जुआ खेलते 05 जुआरी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस की जुआ रेड कार्रवाई

जुआ फड़ से 8,650 रुपये नगद, 52 पत्ती ताश जब्त, जुआरियों पर जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई के साथ पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी पत्रकार...