एसडीओपी मिश्रा के मार्गदर्शन में पुलिस को मिली बड़ी सफलता

एसडीओपी मिश्रा के मार्गदर्शन में पुलिस को मिली बड़ी सफलता

पिता की हत्या के आरोप में बेटा को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा

आरोपी घरेलू झगड़े में डंडे से पीटा और पिता को शराब पीकर गिरना बताया, जांच में हुआ खुलासा

दिनांक 14 जून 22 को सीएसची लैलूंगा में ईलाज के लिए भर्ती कराये गये गोपाल चौहान (उम्र 42 साल) निवासी ग्राम चोरंगा थाना लैलूंगा की दूसरे दिन निधन हो गया । दिनांक 15.06.2022 को थाना लैलूंगा में मृतक के वारिसान मर्ग इंटिमेशन दर्ज कि दिनांक 14/06/2022 को गोपाल चौहान घर से निकला, शराब पीया हुआ था कि शाम को पतरापारा बगुडेगा के बीच गिरा पडा था जिसे उठाकर घर लाये और बेहोश अवस्था में ईलाज के लिए लैलूंगा अस्पताल भर्ती कराये थे, जहां ईलाज के दौरान फौत हो गया है, मृतक शराब पीने का आदि था शराब के नशे से गिरने से ईलाज के दौरान फौत हुआ है, रिपोर्ट पर मर्ग इंटिमेशन दर्जकर जांच में लिया गया ।

इसी बीच एसडीओपी धरमजयगढ़ दीपक मिश्रा को पुलिस के सहयोगी सूत्रों से जानकारी मिली कि ग्राम चोरंगा में रहने वाले गोपाल चौहान की मृत्यु संदेहास्पद है, गोपाल के घरवाले उसे शराब के नशे में पीकर गिरना बताकर आनन-फानन में उसके अंतिम संस्कार की तैयारी में लगे हैं । सूचना को गंभीरता से लेते हुए एसडीओपी द्वारा थाना प्रभारी लैलूंगा निरीक्षक एन.एस. मरकाम को स्वयं मामले की तस्दीकी का निर्देश दिये । थाना प्रभारी अपने स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचकर मृतक के वारिसानों से बारीकी से कड़ी पूछताछ किये जिसमें घटना का खुलासा हुआ । मृतक के वारिसान बताये कि मृतक गोपाल चौहान शराब पीने का आदि था, घरेलू सामान को भी बेच कर शराब पीता था और हमेशा घर परिवारवालों को लडाई झगडा कर परेशान करता था । दिनांक 14/06/2022 को भी शराब पीकर घरपरिवार वालों के साथ लडाई झगडा कर परेशान कर रहा था तब हरिशंकर चौहान (मृतक का बेटा) गुस्सा में आकर डण्डा से गोपाल चौहान को मारपीट कर गंभीर चोट पहुंचाया जिसे लैलूंगा अस्पताल में भर्ती कराये थे । दिनांक 16.06.2022 को थाना प्रभारी द्वारा आरोपी हरिशंकर चौहान (उम्र 27 साल) पर हत्या कर साक्ष्य छिपाये जाने का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को हिरासत में लिया गया । आरोपी द्वारा अपराध स्वीकार किया गया है, जिसे गिरफ्तार कर आज रिमांड पर भेजा गया है ।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

जशपुर पुलिस द्वारा आयोजित “सड़क सुरक्षा – जीवन रक्षा” थीम आधारित द्वितीय चरण की रील मेकिंग प्रतियोगिता के विजेताओं का किया गया सम्मान

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा, रायगढ़ सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से आयोजित रील मेकिंग प्रतियोगिता के...

CHHATTISGARH NEWS

महतारी वंदन eKYC के नाम पर शुल्क लेने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC निशुल्क है, पैसे वसूलने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाहीeKYC...

हितग्राहियों से पैसे वसूलने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC में किसी प्रकार का शुल्क न दें, वसूली करने वालों पर होगी सख्त...

RAIGARH NEWS

पूछापारा तालाब के पास जुआ खेलते 05 जुआरी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस की जुआ रेड कार्रवाई

जुआ फड़ से 8,650 रुपये नगद, 52 पत्ती ताश जब्त, जुआरियों पर जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई के साथ पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी पत्रकार...