● सड़क सुरक्षा ज्ञान : यातायात पुलिस ने एनसीसी कैडेट्स को बताये ट्रैफिक नियम….

spot_img

● सड़क सुरक्षा ज्ञान : यातायात पुलिस ने एनसीसी कैडेट्स को बताये ट्रैफिक नियम….

● NCS केडेट्स लिये ट्रैफिक नियमों के पालन करने की शपथ…..

*रायगढ़* । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायगढ़ श्री सदानंद कुमार के मार्गदर्शन एवं उप पुलिस अधीक्षक यातायात श्री रमेश कुमार चन्द्रा के निर्देशन में सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने एवं दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु यातायात पुलिस द्वारा नियमित रूप से स्कूलों पर यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है । इसी क्रम में आज दिनांक 14.12.2023 को ट्रैफिक टीआई रोहित कुमार बंजारे के नेतृत्व में यातायात पुलिस द्वारा एनसीसी कैंप चक्रधरनगर में एनसीसी कैडेट को सुरक्षित यातायात नियम की जानकारी दिया गया । टीआई रोहित बंजारे एवं हेड कांस्टेबल मुकेश चौहान द्वारा कैडेट्स को सुरक्षित एवं सुचारु यातायात के संदर्भ में महत्वपूर्ण निर्देश बताये गये और केडेट्स द्वारा पूछे गये प्रश्नों का उत्तर दिया गया । यातायात की टीम द्वारा दुर्घटना घटित होने के कारको से अवगत कराते हुए डेमो के माध्यम से इनकी रोकथाम एवं उपायों को बताया गया । इस दौरान यातायात संकेत चिन्ह, ट्रेफिक सिग्नल लाइट, सड़क के प्रकार एवं मार्किंग, लाइसेंस की पात्रता संबंधी ज्ञान दिया गया एवं यातायात नियमों का प्रचार प्रसार किया गया। कैडेट्स को यातायात नियम उल्लंघन पर मोटर व्हीकल एक्ट के संशोधित नवीन दंड एवं जुर्माना से भी अवगत कराते हुए नाबालिग द्वारा वाहन चालन न करने एवं अपने परिवार व परिचितों को यातायात नियम पालन करने व यातायात के प्रति जागरूक करने विनम्र अपील की गई । मौजूद कैडेट्स व सह प्रशिक्षक काफी उत्सुकता एवं धैर्यतापूर्वक ट्रैफिक नियमों को सुना गया । कार्यक्रम के अंत में सभी एनसीसी कैडेटो के साथ प्रशिक्षकों को भी यातायात नियम का पालन करने शपथ दिलाया गया। बता दें कि ट्रैफिक टीआई रोहित बंजारे अपने स्कूल/कॉलेज के समय एनसीसी कैडेट रहे हैं, कैडेट्स टीआई रोहित बंजारे से काफी घुलमिल गये ।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

एग्रीस्टेक में एक भी पात्र किसान पंजीयन से न छूटे-कलेक्टर

डीसीएस-बकेट क्लेम में तेजी के साथ केलो नहर प्रभावितों की समस्याएं प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई, लापरवाही पर...

CHHATTISGARH NEWS

एग्रीस्टेक में एक भी पात्र किसान पंजीयन से न छूटे-कलेक्टर

डीसीएस-बकेट क्लेम में तेजी के साथ केलो नहर प्रभावितों की समस्याएं प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई, लापरवाही पर...

RAIGARH NEWS

ऑपरेशन आघात में तमनार पुलिस की कार्रवाई, 11 लीटर महुआ शराब के साथ महिला गिरफ्तार

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़      रायगढ़, 5 अक्टूबर । जिले में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत तमनार...