थाना प्रभारी लैलूंगा ने छात्राओं को साइबर क्राईम, पॉक्सो एक्ट, अभिव्यक्ति ऐप और यातायात नियमों के बारे में किया जागरूक….

● थाना प्रभारी लैलूंगा ने छात्राओं को साइबर क्राईम, पॉक्सो एक्ट, अभिव्यक्ति ऐप और यातायात नियमों के बारे में किया जागरूक….


*रायगढ़* । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायगढ़ श्री सदानंद कुमार के दिशा निर्देश में चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के तहत कल 12 जनवरी को आध्यात्मिक गुरु स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर थाना प्रभारी लैलूंगा व उनके स्टाफ द्वारा स्वामी आत्मानंद स्कूल झगरपुर में विद्यार्थियों को साइबर क्राइम, पॉक्सो एक्ट, अभिव्यक्ति ऐप, नशा उन्मूलन व ट्रैफिक नियमों पर जागरूक किया गया । थाना प्रभारी निरीक्षक मोहन भारद्वाज ने बताया कि दिन प्रतिदिन साइबर अपराध बढ़ते जा रहे हैं इसलिए हमें मोबाइल पर ऑनलाइन शॉपिंग, सोशल मीडिया के इस्तेमाल पर विशेष सतर्कता व सावधानी बरतने की जरूरत है। साइबर फ्रॉड के शिकार पढे़ लिखे लोग भी हो रहे है इसलिए सभी का जागरूक होना बहुत जरूरी है और जागरूकता से ही साइबर ठगी का शिकार होने से बचा जा सकता है । थाना प्रभारी ने छात्राओं को फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाटसअप पर अंजान व्यक्तियों के फ्रेण्ड रिक्वेस्ट एक्सेप्ट करने से बचने और ऐसे लोगों से चैटिंग, विडियो कॉल से बचने कहा गया और एटीएम फ्रॉड तथा फेक कॉल के जरिये फ्री गिफ्ट, लॉटरी लगने, बीमा पॉलिसी, वाउचर जीतने, लोन, क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने, डीलरशिप के लिए संपर्क करने वाले और घर बैठे लाखों कमाने जैसी जानकारी देने वालों से सर्तक करने और अंजान व्यक्तियों को OPT शेयर नहीं करने की जानकारी दिए । थाना प्रभारी ने छात्राओं को नशे के दुष्प्रभाव तथा यातायात नियमों का पालन करने आवश्यक जानकारी दी गई और पॉक्सो एक्ट, अभिव्यक्ति ऐप के बारे में विस्तार से बताकर छेड़खानी व अवांछनीय घटनाओं होने पर तुरंत अपने शिक्षक, माता पिता को बताने प्रेरित किया गया । कार्यक्रम में थाना प्रभारी ने छात्राओं से पुलिस सहायता के लिए डॉयल 112 तथा थाना प्रभारी लैलूंगा का मोबाइल नंबर 94791-93219 साझा किया गया । जागरूकता कार्यक्रम में स्कूल के प्राचार्य, शिक्षकगण, छात्राएं, थाना प्रभारी लैलूंगा निरीक्षक मोहन भारद्वाज, प्रधान आरक्षक सुमेश गोस्वामी, आरक्षक हेलारियुस तिर्की उपस्थित रहे।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

लैलूँगा में अवैध उत्खनन का खेल बेखौफ! जेसीबी-ट्रैक्टर से धरती का सीना चीर रहे माफिया, राजस्व विभाग बना मूकदर्शक

संपादक : चंद्रशेखर जायसवाल | Cglive24.co.inलैलूंगा। लैलूंगा क्षेत्र में इन दिनों अवैध उत्खनन का कारोबार खुलेआम फल-फूल रहा है। बिना किसी वैध अनुमति और...

CHHATTISGARH NEWS

महतारी वंदन eKYC के नाम पर शुल्क लेने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC निशुल्क है, पैसे वसूलने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाहीeKYC...

हितग्राहियों से पैसे वसूलने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC में किसी प्रकार का शुल्क न दें, वसूली करने वालों पर होगी सख्त...

RAIGARH NEWS

जिला स्तरीय बैठक में शामिल हुए शिवशंकर पैंकरा ब्लॉक युवा अध्यक्ष लैलूँगा सर्व आदिवासी समाज छत्तीसगढ़ की जिला स्तरीय बैठक में लैलूँगा का प्रतिनिधित्वसामाजिक...

रायगढ़ से उठी आदिवासी एकता की आवाज, शासन को सौंपा जाएगा संयुक्त ज्ञापनपेसा, वनाधिकार और आरक्षण संरक्षण की मांग को लेकर आदिवासी समाज का...