spot_img
Monday, April 6, 2026
Monday, April 6, 2026
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_2560a816
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_8a3c1831

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जय श्री राम के उद्घोष के साथ राम रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जय श्री राम के उद्घोष के साथ राम रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

मुख्यमंत्री ने रथ के जरिये अयोध्या भेजा मनोकामना संदेश

रायपुर, 19 जनवरी 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राज्य अतिथि गृह पहुना से राम रथ को झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री साय एवं उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने चिट्ठी में मनोकामना के रूप में ‘जय श्री राम’ लिखकर रथ के जरिये अयोध्या श्री राम लला के पास भेजा और प्रदेशवासियों के खुशहाल एवं सुखमय जीवन की कामना की। मुख्यमंत्री के साथ रायपुर कान्वेंट स्कूल की छात्राओं ने भी अपने संदेश ड्राप बॉक्स में डाले। कार्यक्रम स्थल में छत्तीसगढ़ी फिल्मों के डायरेक्टर श्री मनोज राजपूत, डॉ. ओम माखीजा और श्री प्रेम देवांगन भी उपस्थित थे।
गौरतलब है कि 94.3 माय एफ एम रेडियो चैनल के द्वारा ‘एक चिट्ठी सियाराम के नाम’ अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत राम रथ राज्य भर में भ्रमण कर प्रदेशवासियों से उनकी मनोकामना हेतु लिखित संदेश चिट्ठी के रूप में एकत्रित करेगा। राम रथ प्रदेश भर से एकत्रित संदेश मनोकामना पूर्ति के लिए भगवान श्री राम के पास अयोध्या पहुँचेगा और श्रद्धालुओं के लिए आशीर्वाद के रूप में अयोध्या से मिट्टी और प्रसाद लेकर वापस लौटेगा ।

01
09
WhatsApp Image 2025-09-29 at 18.52.16_7b78a71e
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

अमित जोगी को आजीवन कारावास पर बोले सीएम साय, न्यायपालिका का यह फैसला सराहनीय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने हाईकोर्ट के द्वारा अमित जोगी को आजीवन कारावास का फैसला सुनाने का स्वागत करते हुए कहा कि न्यायपालिका का यह...
Latest
अमित जोगी को आजीवन कारावास पर बोले सीएम साय, न्यायपालिका का यह फैसला सराहनीय 17 वर्षीय बालक के अपहरण मामले में लैलूँगा पुलिस की त्वरित कार्रवाई — अपहृत बालक ... “कहीं राहत तो कहीं अलर्ट! छत्तीसगढ़ में बदले मौसम ने लोगों को किया कन्फ्यूज” राज्यपाल रमेन डेका ने श्री जगन्नाथ मंदिर ट्रस्ट को सौंपी एम्बुलेंस की चाबी लैलूंगा में मौसम का महाविस्फोट!

आंधी-तूफान के साथ ओलावृष्टि और मूसलाधार...
सर्व रविदास समाज छत्तीसगढ़ की बिलासपुर संभागीय बैठक संपन्न छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक श्री अरुण देव गौतम का रायगढ़ दौरा — कानून व्यवस्था,... BIG BREAKING : 22 साल बाद पलटा फैसला, अमित जोगी दोषी करार—जग्गी हत्याकांड में उम... राज्यपाल रमेन डेका आज करेंगे एंबुलेंस सेवा का शुभारंभ, स्थानीय लोगों को मिलेगी ब... BJP का 47 स्थापना दिवस आज, शुरू होगा गांव चलो अभियान, हजारों कार्यकर्ता होंगे एक...