WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.36
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (1)
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (2)

श्रीराम के भक्तिरस में डूबे श्यामनगरवासी,पूजा,भंडारे के साथ रात्रि कीर्तन भजन का हुआ आयोजन…

WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.03
WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.04
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37

श्रीराम के भक्तिरस में डूबे श्यामनगरवासी,पूजा,भंडारे के साथ रात्रि कीर्तन भजन का हुआ आयोजन

लैलूंगा–प्रभु श्री राम के अयोध्या मंदिर में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह के पावन अवसर पर पुरे भारतवर्ष में भव्य रैली सहित पूजा अर्चना, कीर्तन भजन आयोजित कर हिंदुओं के आराध्य देव भगवान श्री राम की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का उत्सव मनाया गया। नगर पंचायत लैलूंगा के वार्ड क्रमांक 9 श्याम नगर बाजार पारा में भी श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का त्यौहार बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया गया। वार्ड के राम भक्तों द्वारा पूरे मोहल्ले को झंडा, तोरण,फ्लेक्स, बैनर से पुरे मोहल्ले के गली को सजा कर पूरा राममय कर दिया गया। इस पावन बेला पर प्रभु श्री राम की आरती के लिए सभी घरों से आरती थाली सजाकर लाया गया था जिससे पूजा अर्चना कर आरती एवं महा भंडारे का आयोजन किया गया इस दौरान भारी संख्या में महिलाएं एवं पुरुष उपस्थित रहे। वही इस पावन बेला पर रात्रि कालीन दीपोत्सव का आयोजन भी किया गया जिसमें 1001 दिए पूरे मोहल्ले के प्रत्येक घरों में जलाया गया साथ ही रात्रि में संगीतमय भजन कीर्तन का आयोजन किया गया जिसमें सभी वर्ग के श्रद्धालुओ ने भजन का आनंद लिया। आयोजित कार्यक्रम के दौरान राम भक्त संतोष यादव, प्रमोद प्रधान, सोनू यादव, संजय शुक्ला,उमेश शाही, जितेन्द्र ठाकुर, रूपचंद कोरवा, विकास यादव, राजेश कोरवा, राकेश वैष्णव, प्रसन्न प्रधान, मनीष श्रीवास, अंकित निषाद, गोपाल कोरवा, विजय यादव, शोभित कोरवा, रोहित कोरवा, पंचराम निषाद, अमर सिंह यादव, श्रीफल कोरवा, दीपक महंत,अभिषेक मिश्रा, झंकार मिश्रा, विवेक महंत,सोनू कोरवा, बालाजी राजपूत, मनोज यादव, राजकुमार पैंकरा, दुर्गेश बरेठ, सचिन राजपूत, अविनाश महंत, पंकज साव,मोनू कोरवा,राजा राजपूत, आदि के साथ भारी संख्या में महिलाएं एवं पुरुष उपस्थित रहे।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

जनसंपर्क विभाग के 22 अधिकारियों-कर्मचारियों का तबादला, रायगढ़ में भी बड़ा फेरबदल

रायगढ़ से गुलाब डनसेना का सरंगढ़-बिलाईगढ़ तबादला, मुंगेली से सुजीत सिंह को रायगढ़ की जिम्मेदारीरायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के जनसंपर्क विभाग ने विभागीय कामकाज में...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS