मॉडिफाई साइलेंसर बेचने वाले दुकानदार पर कार्यवाही, शिवम ऑटो पार्ट्स लैलूंगा में थाना प्रभारी ने दी दबिश….

spot_img

● मॉडिफाई साइलेंसर बेचने वाले दुकानदार पर कार्यवाही, शिवम ऑटो पार्ट्स लैलूंगा में थाना प्रभारी ने दी दबिश….

● दुकान में मिले दो मॉडिफाई साइलेंसर किया गया जप्त, लैलूंगा पुलिस की कार्यवाही….. *रायगढ़* । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार के दिशा निर्देशन पर ध्वनि प्रदूषण को लेकर सड़कों में शोर मचा रहे मॉडिफाई साइलेंसर के साथ-साथ पुलिस टीम मॉडिफाई साइलेंसर बेचने वाले दुकानों पर भी दबिश दे रही है । आज दिनांक 25/01/2024 को थाना प्रभारी लैलूंगा निरीक्षक मोहन भारद्वाज द्वारा अपने स्टाफ के स्थानीय ऑटो पार्ट्स विक्रय करने वाले दुकानों को औचक चेक किया गया । जांच दौरान शिवम ऑटो पार्ट्स लैलूंगा के दुकान अंदर 02 मॉडिफाई साइलेंसर रखे हुए मिले । थाना प्रभारी द्वारा ऑटो पार्ट्स संचालक को कडे़ शब्दों में फटकार लगाये कि मॉडिफाई साइलेंसर बेचने पर पाबंदी होने की जानकारी के बावजूद मॉडिफाई साइलेंसर दुकान में रखा हुआ है । थाना प्रभारी द्वारा संचालक को नोटिस देकर इस्तगासा तैयार किया गया है जिसे शीघ्र न्यायालय पेश किया जावेगा । ज्ञात हो कि मॉडिफाई साइलेंसर लगाकर वाहन चलाने अथवा बेचने वालों पर भारी जुर्माने का प्रावधान है । मॉडिफाई साइलेंसर पर आगे भी लगातार कार्यवाही जारी रहेगी ।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

रायपुर में गूंजी आदिवासी युवाओं की हुंकार, लैलूँगा से शिवशंकर पैंकरा के नेतृत्व में टीम ने दर्ज कराई दमदार मौजूदगीप्रदेश स्तरीय युवा सम्मेलन में...

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़ 06 अक्टूबर 2026 | रायगढ़ सर्व आदिवासी समाज युवा प्रभाग का प्रदेश स्तरीय युवा सम्मेलन-2026 भव्य रूप से संपन्नहजारों...

CHHATTISGARH NEWS

रायपुर में गूंजी आदिवासी युवाओं की हुंकार, लैलूँगा से शिवशंकर पैंकरा के नेतृत्व में टीम ने दर्ज कराई दमदार मौजूदगीप्रदेश स्तरीय युवा सम्मेलन में...

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़ 06 अक्टूबर 2026 | रायगढ़ सर्व आदिवासी समाज युवा प्रभाग का प्रदेश स्तरीय युवा सम्मेलन-2026 भव्य रूप से संपन्नहजारों...

RAIGARH NEWS

15 साल से फरार हत्या मामले की वारंटी को लैलूँगा पुलिस ने जूटमिल से दबोचा

ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत पुलिस ने पुराने गिरफ्तारी वारंट की तलाश में जुटाई जानकारी, पहचान छिपाकर रह रही थी महिला     पत्रकार हीरालाल राठिया...