spot_img
Sunday, April 5, 2026
Sunday, April 5, 2026
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_2560a816
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_8a3c1831

लैलूंगा पुलिस ने ओडिसा से ट्रैक्टर में लाई जा रही 136 बोरी अवैध धान किया जप्त…..

लैलूंगा पुलिस ने ओडिसा से ट्रैक्टर में लाई जा रही 136 बोरी अवैध धान किया जप्त…..

*रायगढ़* । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार के दिशा निर्देशन पर दीगर राज्यों से जिले में अवैध धान खपाए जाने को रोकने थाना प्रभारीगण मुखबिर सक्रिय कर रखा गया है और सूचनाओं पर त्वरित कार्यवाही की जा रही है । इसी क्रम में कल रात थाना प्रभारी लैलूंगा निरीक्षक मोहन भारद्वाज को ग्राम भ्रमण के दौरान मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम मुडापारा नारायणपुर का करन यादव उड़ीसा से ट्रैक्टर में धान लेकर कोड़ामई के रास्ते गांव आ रहा है । सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी हमराह स्टाफ के साथ कोड़ामई रास्ते पर नाकेबंदी कर संदेही को ट्रैक्टर क्रमांक सीजी 13 एल. ए. 0806 में धान लाते हुए पकड़े । ट्रैक्टर में 40-40 किलो के *136 बोरी धान कुल वजन 54 क्विंटल* का रखा हुआ मिला । पूछताछ पर वाहन चालक *करन यादव पिता पितांबर यादव उम्र 19 साल निवासी मुडापारा नारायणपुर थाना लैलूंगा* ने उड़ीसा से धान लाना स्वीकार किया । थाना प्रभारी द्वारा अनावेदक ट्रैक्टर चालक करन यादव पर धारा 102 सीआरपीसी के तहत कार्यवाही कर अनुविभागीय अधिकारी लैलूंगा के न्यायालय में इस्तगाशा पेश किया गया है और पृथक से खाद्य विभाग को सूचना दी गई है । कार्यवाही में थाना प्रभारी लैलूंगा निरीक्षक मोहन भारद्वाज, प्रधान आरक्षक परमेश्वर नाथ पैकरा आरक्षक भूपेश राठिया और हेलारियुस तिर्की शामिल थे ।

01
09
WhatsApp Image 2025-09-29 at 18.52.16_7b78a71e
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

धर्मशाला तोड़कर कब्जे की साजिश मुख्य सड़क किनारे 4 फीट गड्ढा, बड़े हादसे की आहट—प्रशासन से FIR की मांग

लैलूंगा-लैलूंगा बस स्टैंड के पास स्थित मुख्य चौक एवं अत्यंत भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में शासकीय भूमि पर अवैध कब्जे और गंभीर लापरवाही का चौंकाने...
Latest
धर्मशाला तोड़कर कब्जे की साजिश
मुख्य सड़क किनारे 4 फीट गड्ढा, बड़े हादसे की ...
बिलाईगढ़ में सत्ता का स्याह चेहरा: सीएमओ पर मनमानी, 16 लाख राशि के बंदरबांट और ज... कुर्मी क्षत्रिय समाज का रहा है गौरवशाली अतीत : विजय शर्मा Accident : तेज रफ्तार ने ली जान; खड़ी पानी टैंकर से टकराई बाइक, युवक की मौत BREAKING : तालाब में तैरती मिली दो बच्चों की लाश, कल से थे लापता, गांव में पसरा ... राज्यपाल डेका ने जशपुर के केरेगांव होम-स्टे का किया अवलोकन राज्यपाल डेका ने जशपुर के मातृत्व वन में किया सीता अशोक के पौधे का रोपण चांपा रेलवे स्टेशन पर बंद एटीएम से यात्रियों की बढ़ी परेशानी 🚔 महानदी घाट करही में अवैध रेत कारोबार पर छापा संयुक्त टीम की कार्रवाई में 5 वाह... 35 पाव अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार बलौदा पुलिस की त्वरित कार्रवाई