spot_img
Monday, April 6, 2026
Monday, April 6, 2026
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_2560a816
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_8a3c1831

● एसपी दिव्यांग पटेल ने ली रायगढ़ मेडिकल एसोसिएशन की बैठक, दवा विक्रेताओं को बगैर डाक्टर पर्ची दवाएं नहीं देने की समझाइश….

एसपी दिव्यांग पटेल ने ली रायगढ़ मेडिकल एसोसिएशन की बैठक, दवा विक्रेताओं को बगैर डाक्टर पर्ची दवाएं नहीं देने की समझाइश….

*रायगढ़* । नशे पर नकेल कसने एसपी श्री दिव्यांग कुमार पटेल की अध्यक्षता में आज दिनांक 16.02.2024 के शाम पुलिस कंट्रोल रूम में रायगढ़ मेडिकल एसोसिएशन के साथ बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में एडिशनल एसपी संजय महादेवा, सीएसपी अभिनव उपाध्याय, ड्रग्स कन्ट्रोल डिपार्टमेंट के अधिकारीगण तथा मेडिकल एसोसिएशन के पदाधिकारी व बड़ी संख्या में मेडिकल संचालक उपस्थित थे । बैठक को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल ने बताया कि मेडिकल स्टोर से प्रतिबंधित दवाएं नशे के रूप में विक्रय की सूचना पर रायगढ़ पुलिस ने कनकतुरा के एक मेडिकल संचालक और उसके भाई पर कार्यवाही कर जेल भेजा गया है । उन्होंने बताया कि रायगढ़ तथा आसपास के क्षेत्रों में भी कई बार नशीली दवाएं, इंजेक्शन की अवैध खरीदी-बिक्री करने वालों पर कार्यवाही की गई है । दवाओं के नशे के रूप में इस्तेमाल को रोकने के लिए पुलिस तथा ड्रग्स डिपार्टमेंट ऐसी खरीदी ब्रिकी पर पैनी नजर रखे हुए है । उन्होंने किसी भी व्यक्ति को डाक्टर की पर्ची के बगैर मेडिकल स्टोर से दवाई नहीं देने की समझाइश दिये तथा फार्मासिस्ट डिग्री होल्डर व हेल्थ डिपार्टमेंट की ओर से जारी प्रमाण पत्र अनुसार ही मेडिकल स्टोर चलाया जावे । पुलिस या ड्रग विभाग की टीम किसी भी समय मेडिकल स्टोर की चेकिंग की जा सकती है । एसपी श्री दिव्यांग पटेल ने एसोसिएशन के पदाधिकारी व मेडिकल संचालकों से कहा कि चिकित्सा क्षेत्र का समाज में सम्मानजनक स्थान है, इसकी गरिमा बनाये रखे अवैध गतिविधियों से एसोसिएशन दूर रहे । एसपी ने बैठक में नशे पर नियंत्रण के लिए एसोसिएशन की ओर से आये सुझाव को भी सुना गया और उस पर आवश्यक कार्यवाही के लिए एसोसिएशन को आश्वस्त किये ।

01
09
WhatsApp Image 2025-09-29 at 18.52.16_7b78a71e
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

प्रदेश में कल से मनाया जाएगा चावल उत्सव, राशनकार्ड धारकों को एक साथ मिलेगा 3 महीने का राशन

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कल से ‘चावल उत्सव’ की शुरुआत होने जा रही है। राज्य सरकार द्वारा यह विशेष अभियान 7 अप्रैल से 30 अप्रैल तक...
Latest
प्रदेश में कल से मनाया जाएगा चावल उत्सव, राशनकार्ड धारकों को एक साथ मिलेगा 3 मही... ब्रेकिंग : फार्मासिस्ट ग्रेड-2 परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी, इस तारीख को होगी परी... छत्तीसगढ़ सशस्त्र नक्सलवाद से मुक्ति पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा का हुआ भव्य ऐत... महतारी वंदन योजना से प्रदेश की महिलाओं को मिल रहा आर्थिक संबल…. भाजपा स्थापना दिवस पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कार्यालय में फहराया पार्टी ध्वज जांजगीर-चांपा: निवेदिता पाल बनीं प्रभारी एसपी, संभाला कार्यभार तमनार, छाल, पुसौर और जूटमिल पुलिस की अलग- अलग कार्रवाई में 70 लीटर देशी प्लेन/अं... चित्रांग प्रोजेक्ट के तहत साप्ताहिक सफाई अभियान जारी, युवाओं का सराहनीय प्रयास प्रांतीय महासभा में पेंशन के लिए पूर्व सेवा गणना की मांग हुई बुलंद राज्य स्तरीय एफएलएन सह नवाजतन वॉरियर्स शिक्षक सम्मान से  ममता को शिक्षा मंत...