WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.36
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (1)
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (2)

स्कूटी पर शराब परिवहन कर रहे तीन युवक गिरफ्तार, आरोपियों से 12 लीटर महुआ शराब जप्त, पुलिस चौकी खरसिया पुलिस की कार्रवाई…..

WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.03
WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.04
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37

स्कूटी पर शराब परिवहन कर रहे तीन युवक गिरफ्तार, आरोपियों से 12 लीटर महुआ शराब जप्त, पुलिस चौकी खरसिया पुलिस की कार्रवाई…..

*रायगढ़* । पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देशन पर सभी थाना क्षेत्र अंतर्गत डेरावाले, फेरी वाले एवं संदिग्ध घुमंतू किस्म के व्यक्तियों की सघन जांच की जा रही है । इसी कड़ी में कल दिनांक 22/02/2024 को खरसिया क्षेत्र में प्रशिक्षु डीएसपी अमन लखीसरानी के नेतृत्व में पुलिस चौकी खरसिया की टीम द्वारा क्षेत्र में संदिग्धों की जांच दरमियान पुलिस चौकी खरसिया की टीम द्वारा मुखबीर सूचना पर तलवापार हमालपारा के पास स्कूटी सीजी 13 ए.डब्लू. 7718 में शराब परिवहन करते तीन युवक को पकड़ा गया है । तीनों युवक हमालपारा खरसिया के रहने वाले जिनके कब्जे से दो-दो लीटर वाले 6 प्लास्टिक बॉटल में भरा हुआ *12 लीटर महुआ शराब कीमत करीब ₹1200 तथा शराब परिवहन में प्रयुक्त हीरो स्कूटी डेस्टिनी 125 सीजी 13 ए0डब्लू0 7718 कीमत ₹50,000 को जप्त* किया गया है । शराब परिवहन कर रहे आरोपी- (1) प्रदीप कुमार भारती पिता आकाश भारती उम्र 31 साल (2) विक्की सहिस पिता राजेश सहिस उम्र 26 साल (3) चलक राम सहिस पिता रामू सहिस उम्र 29 साल सभी हरिजन मोहल्ला हमालपारा खरसिया के विरूद्ध चौकी खरसिया (थाना खरसिया) में धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है । शराब रेड कार्यवाही में प्रधान आरक्षक अशोक देवांगन, आरक्षक साविल चंद्रा और डमरूधर पटेल शामिल थे ।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

SBI BSDA Account New Rules: 1 अक्टूबर से कैश निकासी पर लगेगा शुल्क, जानें नए नियम

नई दिल्ली। देश के सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने बेसिक सेविंग्स डिपॉजिट अकाउंट (BSDA) से जुड़े कैश विथड्रॉल...

CHHATTISGARH NEWS

SBI BSDA Account New Rules: 1 अक्टूबर से कैश निकासी पर लगेगा शुल्क, जानें नए नियम

नई दिल्ली। देश के सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने बेसिक सेविंग्स डिपॉजिट अकाउंट (BSDA) से जुड़े कैश विथड्रॉल...

RAIGARH NEWS

साइबर जागृति अभियान: स्कूलों और छात्रावासों में पहुंची रायगढ़ पुलिस, विद्यार्थियों को किया जागरूक

OTP, UPI PIN से लेकर डिजिटल अरेस्ट और QR कोड फ्रॉड तक साइबर ठगी के तरीकों की दी जानकारी रायगढ़। छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा 15 अगस्त...