spot_img
spot_img

प्राथमिक शाला अंगेकेला में ट्यूनिंग क्लास का हुआ आयोजन !

spot_img
spot_img
spot_img

प्राथमिक शाला अंगेकेला में ट्यूनिंग क्लास का हुआ आयोजन !




👉 लैलूंगा से तेज कुमार साहू कि रिपोर्ट !

लैलूंगा :- दिनांक 26 फरवरी 2024 दिन सोमवार को 22 छात्राओं एवं सेवा भारती के शिक्षिकाओं के साथ शुभ आगमन हुआ । प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला अंगेकेला के छात्र-छात्राओं के द्वारा शाला के मुख्य द्वार पर सभी को रोका गया । जहाँ शिक्षिकाओं एवं छात्रों को तिलक लगाकर फूलों से स्वागत किया गया । तत्पश्चात उन्हें समान पूर्वक स्वागत करते हुए शाला प्रवेश की ओर आगे बढ़ते गए स्कूल के एक रूम में उन्हें बैठाया गया । शिक्षक सुशील भगत जी के द्वारा ट्यूनिंग क्लास के बारे में जानकारी दी गई शिक्षक सुशील भगत ने बताया की ट्यूनिंग क्लास संसाधनों के आदान-प्रदान से निजी और सरकारी स्कूलों के छात्रों के विकास में आने वाली समस्या को दूर किया जा सकेगा आने वाले सभी शासकीय और निजी स्कूलों की जोड़ी बनाकर उन्हें आपस में एक दूसरे से साझेदारी करने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए निर्देशित करें । जोड़ी में कोई भी दो आस-पास के स्कूल एक दूसरे के साझेदारी कर सकेंगे । यह स्कूल आपस में अपने संसाधन और विशेषज्ञता की साझेधारी कर सकेंगे । इसके तहत दोनों स्कूल संसाधनों की पहचान कर लें, जिसका उपयोग दोनों स्कूल कर सकते हैं । जैसे- प्रयोगशाला, पुस्तकालय, खेल मैदान, विषय-विशेषज्ञ शिक्षक, स्पोर्ट्स शिक्षक आदि । बच्चों को भी उनके पालकों की अनुमति से सुरक्षा के सभी मानकों का पालन करते हुए एक दूसरे के स्कूलों में भ्रमण के अवसर प्रदान किए जाए कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों को एक दूसरे को सहयोग, बड़ी कक्षाओं में आगे पढ़ना जारी रखने के लिए प्रोत्साहन आदि के अवसर प्रदान किए जाए। इसका फायदा निश्चित रूप से छात्रों को मिलेगा और उनके सीखने-समझने की क्षमता में भी असर पड़ेगा आपसी में सहयोग प्रेम भावना शैक्षणिक एवं बौद्धिक विकास में सहयोग मिलता है। बच्चे एक दूसरे से मिलकर एक दूसरे के बाद विचार एवं भावनाओं से अवगत होते है तत्पश्चात सभी छात्र-छात्राओं द्वारा अपनी अपनी परिचय बताया गया । सभी छात्र-छात्राओं ने एक दूसरे से बातचीत किए फिर दोनों स्कूल के छात्र-छात्राओं के बीच अंताक्षरी खेल गया इसके बाद शिक्षिकाओं के द्वारा छत्तीसगढ़ के बारे में कुछ जानकारी बताई गई । छात्र-छात्राओं द्वारा गीत, कहानी, चुटकुले, सुनाया गया पुस्तक वाचन किया गया । दोपहर 2:00 बजे सभी छात्रा छात्राओं को भोजन कराया गया भोजन के पश्चात बच्चों के द्वारा, खो-खो, कबड्डी, केरेम, आदि खेल खेला गया अंगेकेला सेवा भारती के शिक्षिकाओं एवं छात्रों को प्राथमिक शाला एवं माध्यमिक शाला के बच्चों के द्वारा विदा किया गया । सभी बच्चों के चेहरे में खुशी झलक रही थी इसी प्रकार ट्यूनिंग क्लास का आयोजन सफल रहा । इस कार्यक्रम में शिक्षक/ सरोज जायसवाल प्रधान पाठक, बेरोनिका, तलिता खलखो, अंजना कुजूर प्रधान पाठक, सुशील कुमार भगत, विवेक भगत कार्यक्रम में उपस्थित रहे । सेवा भारती से लीला पैंकरा, मंजू चक्रवर्ती, सरिता कुजूर, अनीता प्रधान, उपस्थित रहे ।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

Raigarh News: मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण योजना से पायल के सपनों को मिला सहारा, उच्च शिक्षा के लिए मिली 20 हजार रुपये की मदद

निर्माण श्रमिक की बेटी को आगे की पढ़ाई के लिए मिली एकमुश्त आर्थिक सहायता, आत्मनिर्भर बनने की दिशा में बढ़ाए कदम रायगढ़, 13 अक्टूबर 2026।...

CHHATTISGARH NEWS

Raigarh News: मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण योजना से पायल के सपनों को मिला सहारा, उच्च शिक्षा के लिए मिली 20 हजार रुपये की मदद

निर्माण श्रमिक की बेटी को आगे की पढ़ाई के लिए मिली एकमुश्त आर्थिक सहायता, आत्मनिर्भर बनने की दिशा में बढ़ाए कदम रायगढ़, 13 अक्टूबर 2026।...

RAIGARH NEWS

Raigarh News: मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण योजना से पायल के सपनों को मिला सहारा, उच्च शिक्षा के लिए मिली 20 हजार रुपये की मदद

निर्माण श्रमिक की बेटी को आगे की पढ़ाई के लिए मिली एकमुश्त आर्थिक सहायता, आत्मनिर्भर बनने की दिशा में बढ़ाए कदम रायगढ़, 13 अक्टूबर 2026।...