प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों को समर्थ और सशक्त बनाने के लिए संकल्पित – सालिक साय जिला पंचायत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों को समर्थ और सशक्त बनाने के लिए संकल्पित – सालिक साय जिला पंचायत

प्रदेश में किसानों के खाते ने डाले 530 करोड़ रुपये से अधिक की राशि

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा पीएम किसान उत्सव दिवस अंतर्गत पूरे देश के किसानों के खाते में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का 16 वां किस्त का हस्तांतरण किया गया। जिसका कृषि विज्ञान केंद्र डूमरबहार में लाइव टेलीकास्ट किया गया। पीएम किसान उत्सव दिवस कार्यक्रम के तहत आज जशपुर जिले के 65668 किसानों के बैंक खाते में 16 करोड़ 67 लाख रुपए हस्तांतरित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य , सभापति कृषि स्थायी समिति सालिक साय ने किसानों को शत प्रतिशत किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने, पीएम किसान समान निधि में छूटे किसानों को पंजीयन कराने के साथ में किसी प्रकार का त्रुटि के कारण किसी किसान का पीएम किसान का किस्त नहीं आ रही है तो संबंधित कृषि विभाग के आरईओ या कृषि विभाग से सम्पर्क करके सुधवाने की बात कहीं । वहीं भारत सरकार व राज्य सरकार के विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी और सभी किसानों को योजना का लाभ किसान ले पाए इसके लिए विभाग के अधिकारी कर्मचारियों को किसानों के हित के लिए किसानों से सम्पर्क में रहने के साथ फील्ड में रहने के निर्देश दिए है। सालिक ने कहा कि भारत सरकार किसानों को समर्थ और सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। किसानों की आय दोगुनी करने में उन्हें सक्षम बनाने के उद्देश्य से किसानों को सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने के लिए केंद्र और राज्य की सरकार कार्यरत है। इस अवसर पर संजय गर्ग, एम आर भगत उपसंचालक कृषि, शिव कुमार विषय वस्तु विशेषज्ञ, श्रीमती अनिता लकड़ा विषय वस्तु विशेषज्ञ, आर के पैंकरा अनुविभागीय अधिकारी, राजेंद्र सिंह SADO, मिथुन चौधरी ADO, मनोज नारंगे, एवम् किसान कृष्णा पैंकरा मोती बंजारा सहित जिलेभर के 92 कृषक बंधु उपस्थित रहे।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

शिष्यवृत्ति एवं अनुरक्षण मद में वृद्धि की मांग को लेकर छात्रावास अधीक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन

जिला जांजगीर  चाम्पा ,छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय छात्रावास अधीक्षक संघ, जिला इकाई जांजगीर चाम्पा द्वारा आज मुख्यमंत्री महोदय के नाम ज्ञापन सौंपकर छात्रावासों में...

CHHATTISGARH NEWS

महतारी वंदन eKYC के नाम पर शुल्क लेने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC निशुल्क है, पैसे वसूलने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाहीeKYC...

हितग्राहियों से पैसे वसूलने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC में किसी प्रकार का शुल्क न दें, वसूली करने वालों पर होगी सख्त...

RAIGARH NEWS

एसबीएम(जी) कार्यों की समीक्षा बैठक में प्रगति तेज करने के निर्देशएफएसटीपी संचालन, कचरा संग्रहण, यूजर चार्ज व लंबित डीबीटी प्रकरणों की हुई विस्तृत समीक्षा

रायगढ़, 10 जून 2026। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत के निर्देशानुसार आज अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं उप संचालक पंचायत  द्वारा जिले...