Big Breking jashpur:-8 वर्षीय बालिका आलपीन (पिन) निगल गई,पेट में फंसा पिन, जान आफत में,सरकारी मदद की आस में गरीब परिवार,रायगढ़ के निजी अस्पताल में उपचार जारी,प्रशासन से मदद की गुहार..

*Big Breking jashpur:-8 वर्षीय बालिका आलपीन (पिन) निगल गई,पेट में फंसा पिन, जान आफत में,सरकारी मदद की आस में गरीब परिवार,रायगढ़ के निजी अस्पताल में उपचार जारी,प्रशासन से मदद की गुहार..!



जशपुरनगर:-सूबे के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत डोंगादरहा में आठ वर्षीय बालिका जो खाना खाकर दांत में फसे कचरे को निकालने के लिये आलपीन (पिन) को खोलकर निकाल रही थी.इसी दौरान वह सीधे पेट में जा पहुँचा पेट में जाते ही दर्द से बेहाल बालिका को कोतबा स्वास्थ्य केंद्र लाया गया.लेकिन संसाधनों के अभाव में बालिका को बाहर रिफर कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत डोंगादरहा के सरपंच उत्तम सिदार ने बताया कि बालिका का नाम संध्या रावत पिता रविशंकर रावत उम्र 8 वर्ष है.उन्होंने बताया कि यह घटना 27 फरवरी को रात 8 बजे हुआ.जब परिवार के लोग बच्चों के खाना खाने के बाद वे भोजन कर रहे थे.घटना के जानकारी के बाद वे सीधे कोतबा स्वास्थ्य केंद्र लाये लेकिन यहाँ उपचार के अभाव में रायगढ़ के एक निजी अस्पताल में उपचारित हैं.

बालिका के पिता रविशंकर रावत ने प्रशासन और उनके विधायक व सूबे के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से अपील की है कि उनकी माली हालत ठीक नहीं इसलिये उनकी बच्ची की उपचार के लिये बेहतर प्रबंध करने की गुहार लगाई हैं।
पिता रविशंकर ने बताया कि बालिका के पेट में पिन साफ दिखाई दे रहा हैं. वर्तमान समय में इंडोस्कोप से निकालने का प्रयास की बात कही है.वे यह प्रयोग असफल रहा तो ऑपरेशन के माध्यम से निकाला जायेगा।

बरहाल बालिका स्वस्थ है.लेकिन उठने बैठने में असमर्थ है.उठने बैठने के दौरान बालिका पेट दर्द से तड़पडा उठती हैं।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

जशपुर पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्थी, महिला सहित 04 आरोपी गिरफ्तार

पारिवारिक विवाद में बहू ने रची थी साजिश, हाथ-पैर बांधकर बुजुर्ग की हत्या की गई थी वैज्ञानिक विवेचना, तकनीकी साक्ष्य एवं त्वरित...

CHHATTISGARH NEWS

महतारी वंदन eKYC के नाम पर शुल्क लेने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC निशुल्क है, पैसे वसूलने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाहीeKYC...

हितग्राहियों से पैसे वसूलने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC में किसी प्रकार का शुल्क न दें, वसूली करने वालों पर होगी सख्त...

RAIGARH NEWS

ऑपरेशन आघात” के तहत जोबी पुलिस की कार्रवाई, 15 लीटर महुआ शराब के साथ महिला गिरफ्तार

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़ ग्राम जोबी में अवैध शराब बिक्री पर पुलिस की दबिश, आबकारी अधिनियम के तहत भेजा गया न्यायिक रिमांडअवैध शराब...