● कार्रवाई : सीएसपी आकाश शुक्ला के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस की लखन ढाबा पर रेड कार्रवाई….

कार्रवाई : सीएसपी आकाश शुक्ला के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस की लखन ढाबा पर रेड कार्रवाई….

अवैध शराब बिक्री करते मिले दो आरोपियों से 43 पाव देशी/अंग्रेजी शराब और 7 बीयर बोतल जप्त….

*रायगढ़* । पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देशन पर अवैध शराब के खिलाफ जिला पुलिस की कार्यवाही जारी है । इसी क्रम में कल रात्रि नगर पुलिस अधीक्षक श्री आकाश शुक्ला को मुखबिर से सूचना मिली कि उर्दना बायपास रोड़ स्थित लखन ढाबा में अवैध रूप से ग्राहकों को शराब परोसा जा रहा है । सूचना पर तत्काल नगर पुलिस अधीक्षक द्वारा कोतवाली पुलिस के साथ उर्दना रवाना हुए । ढाबे के सामने पुलिस को आता देख वहां मौजूद लोग इधर-उधर भागने लगे । मौके पर अवैध शराब के साथ त्रिलोचन सतपति को पकड़ा गया जिसके कब्जे से थैले में देशी प्लेन शराब और बीयर बोतल मिला । संदेही त्रिलोचन सतपति द्वारा अपने साथी देवाशीष महापात्रा के साथ लखन ढाबा में चोरी छुपे शराब बिक्री करना बताया जिसे साथ लेकर लखन ढाबा में पुलिस ने संदेही देवाशीष महापात्रा को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया । संदेही देवाशीष ने ढाबा में शराब रखकर बिक्री करना स्वीकार किया । आरोपी देवाशीष महापात्र के निशानदेही पर ढाबा अंदर रखे शराब को जप्त किया गया । आरोपी (1) त्रिलोचन सतपथी पिता स्वर्गीय ईश्वर चरण सतपथी उम्र 50 वर्ष निवासी ग्राम सिनी थाना फरसवान जिला सराईकला खरसवां (झारखण्ड) (2) देवाशीष महापात्रा पिता अमलेन्द्र महापात्रा उम्र 32 वर्ष साकिन ग्राम भालूपथरा थाना डुमरिया जिला पूर्वी सिंघुम (झारखण्ड) दोनों हाल मुकाम लखन ढाबा उर्दना बाईपास रोड़ थाना सिटी कोतवाली जिला रायगढ़ के कब्जे से *कुल 43 पाव देशी/अंग्रेजी शराब एवं 07 नग बीयर जप्त* किया गया है । आरोपियों के कृत्य पर थाना कोतवाली में धारा 34(2),59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है । कार्यवाही में प्रधान आरक्षक जगदीश नायक, नरेंद्र यादव और आरक्षक गोविंद पटेल शामिल थे ।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

ओ.डी. दीवान मेमोरियल स्कूल,सोठी का भव्य शुभारंभ 17 जून को

जांजगीर-चांपा।सोठी रामकली दीवान एजुकेशनल सोसायटी (चांपा) द्वारा संचालित ओ.डी. दीवान मेमोरियल स्कूल, सोठी के नवीन परिसर का भव्य उद्घाटन समारोह 17 जून 2026,...

CHHATTISGARH NEWS

महतारी वंदन eKYC के नाम पर शुल्क लेने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC निशुल्क है, पैसे वसूलने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाहीeKYC...

हितग्राहियों से पैसे वसूलने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC में किसी प्रकार का शुल्क न दें, वसूली करने वालों पर होगी सख्त...

RAIGARH NEWS

ग्रामीण आजीविका को मिलेगा नया आधार, आधुनिक बकरी-मुर्गी पालन मॉडल से सशक्त होंगे ग्रामीण

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा, रायगढ़ 7 ग्राम पंचायतों में स्वीकृत हुए आधुनिक बकरी पालन शेडरायगढ़, 13 जून 2026/ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने, पशुपालकों...