WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.36
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (1)
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (2)

एक किलो गांजा के साथ महिला गिरफ्तार, किराना दुकान पर गांजा बेचने की सूचना पर पूंजीपथरा पुलिस ने की कार्रवाई….

WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.03
WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.04
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37

एक किलो गांजा के साथ महिला गिरफ्तार, किराना दुकान पर गांजा बेचने की सूचना पर पूंजीपथरा पुलिस ने की कार्रवाई….

*रायगढ़* । कल दिनांक 03/03/2024 को पूंजीपथरा पुलिस द्वारा ग्राम तुमीडीह महुआ चौक में रजनी चौहान नाम की महिला से 01 किलो 10 ग्राम गांजा जप्त किया गया है । थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी को मुखबीर से सूचना मिली थी कि तुमीडीह महुआ चौक में रजनी चौहान नाम की महिला अपने किराना दुकान में अवैध मादक पदार्थ गांजा बिक्री हेतु रखी है । सूचना पर थाना प्रभारी द्वारा स्टाफ के साथ दुकान पर छापेमार कार्यवाही किया गया, जहां महिला के कब्जे में रखे एक झोला के अंदर प्लास्टिक पॉलिथीन में करीब एक किलो 100 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती 10,500 रूपये रखा मिला । महिला रजनी चौहान ( उम्र 34 वर्ष) साकिन डोंगामहुआ थाना तमनार हाल मुकाम महुआ चौक तुमीडीह थाना पूंजीपथरा द्वारा गांजा दुकान में चोरी छिपे बेचना स्वीकार किया गया है । आरोपिया के कृत्य पर थाना पूंजीपथरा में धारा 20 बी एनडीपीएस एक्ट की कार्रवाई किया गया है । थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी के हमराह कार्यवाही में सहायक उप निरीक्षक चंदन सिंह नेताम, प्रधान आरक्षक विनित तिर्की, आरक्षक उमाशंकर भगत, महिला आरक्षक प्रभावित पुष्पा कुजूर शामिल थे ।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

गेरवानी शराब दुकान में पिस्टलनुमा हथियार से फायरिंग, प्रायवेट गार्ड घायल — पूंजीपथरा पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर शुरू की...

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़        18 अगस्त, रायगढ़ । 17 अगस्त 2026 की रात्रि शासकीय देशी कम्पोजिट मदिरा दुकान गेरवानी में पिस्टलनुमा हथियार...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS