WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.36
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (1)
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (2)

कृषि उपज मंडी में आदान सहायता राशि कार्यक्रम का किया आयोजन

WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.03
WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.04
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37

“कृषक उन्नति योजना”

कृषि उपज मंडी में आदान सहायता राशि कार्यक्रम का किया आयोजन

ज़िले के 1.54 लाख किसानों के खाते में अंतरित हुई 856 करोड़ रूपये

किसान सचिन ने कहा मोदी की गारंटी मतलब कार्य पूर्ण होने की गारंटी

किसान आत्मनिर्भर के साथ होंगे आर्थिक रूप से सुदृण – विधायक


*बेमेतरा छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए आज का दिन अभूतपूर्व रहा। छत्तीसगढ़ सरकार की किसान हितैषी कृषक उन्नति योजना का राज्य स्तरीय शुभारंभ जिला मुख्यालय बालोद स्थित सरयू प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम में हजारों किसानों एवं ग्रामीणों की मौजूदगी में किया गया। इस कार्यक्रम में राज्य के लगभग 24 लाख 72 हजार किसानों को इस योजना के तहत 13 हजार 320 करोड़ रूपए की आदान सहायता राशि सीधे उनके बैंक खातों में अंतरित की गई। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा कृषक उन्नति योजनान्तर्गत किसानों को खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में 3100 रूपये प्रति क्विंटल की दर से धान का उपार्जन किया गया है। समर्थन मूल्य से अन्तर की राशि का अन्तरण कृषक उन्नति योजना के तहत किया गया |
बेमेतरा जिले में कृषक उन्नति योजना के तहत आदान सहायता राशि वितरण कार्यक्रम का सीधा प्रसारण कृषि उपज मंडी प्रांगण में किया गया साथ ही विकासखण्ड मुख्यालयों में भी कार्यक्रम आयोजित की गई थी में भी | कार्यक्रम में भारी संख्या में आमजन उपस्थित थे, जो सीधे वर्चुअल रुप से बालोद में आयोजित कार्यक्रम से जुड़े |जिला बेमेतरा के लगभग 1.54 लाख किसानों के खाते में 856 करोड़ रुपए राशि का अंतरण मुख्यमंत्री श्री साय ने जिला बालोद से वर्चुअल रूप से की | बेमेतरा जिले के किसानों ने 934687 मेट्रिक टन धान का उपार्जन किया गया था । ज़िले के विकासखंड नवागढ़ के 38767 किसानों को 201.15 करोड़ रुपये, बेमेतरा के 38519 किसानों को 217.22 करोड़, विकासखंड बेरला 38184 किसानों के खाते में 211.86 करोड़ रुपये जमा हुये इसी प्रकार साजा विकासखंड के 39113 किसानों के खाते में 226.21 करोड़ रुपये अंतरित हुये |
कार्यक्रम में प्रगतिशील किसानों ने अपनी कहानी अपनी जुबानी के तहत जानकारी दी। जिसके अंतर्गत ग्राम पंचायत चोरभट्टी के किसान सचिन सिंह ने खाते में 5 लाख 64 हजार 138 रुपए की राशि आई हैं उन्होंने कहा की आयी हुई राशि से वे कार लेना चाहते हैं । इसके लिए उन्होंने सरकार को धन्यवाद दिया है | इसी प्रकार ग्राम मटका निवासी किसान जिवराखन ध्रुव अपने अंतर की 1 लाख 57 हजार 357 रुपए राशि का उपयोग अपने घर के निजी कामों में उपयोग करने की बात कही और उन्होंने प्रदेश सरकार को किसानों के हित में सोचने के लिए व किसानो को सम्मान देने के लिए धन्यवाद दिया | ग्राम पंचायत कंतेली के निवासी महेश वर्मा ने आये हुये 2 लाख 70 हजार 698 रुपए राशि का उपयोग अपनी बेटी की शादी में करने की बात कही | इस दौरान कार्यक्रम में किसानो को “कृषक उन्नति योजना” के तहत मिलने वाले आदान सहायता राशि का प्रमाण पत्र देकर सम्मान किया |
मालूम हो कि खरीफ वर्ष 2023-24 के लिए छत्तीसगढ़ में 1 नवंबर से 4 फरवरी तक धान खरीद की गई थी। इसमें 24.72 लाख किसानों से एमएसपी पर लगभग 147 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद हुई। इसमें सरकार ने सामान्य ग्रेड के धान के लिए 2183 रुपये और ए ग्रेड धान के लिए 2203 रुपये का दर तय किया था | मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने अपने वादे के मुताबिक किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीद की गई है। ख़रीफ़ में 147 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद हुई है जो कि अपने आप में रिकॉर्ड है । किसानों को धान की खरीद के लिए सरकार ने एमएसपी दिया है, किए गए वादे में के मुताबिक़ हर किसान को धान का मूल्य 3100 रुपये प्रति क्विंटल दिया जाएगा । इस तरह एमएसपी के बाद रुपये प्रति क्विंटल का अंतर आया। और अंतर की यह राशि आज किसानों के खाते में अंतरित की गई |
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्री दिपेश साहू ने कहा कि सरकार के गठन के बाद लगातार विकास कार्यों का सौगात दिया जा रहा है। महतारी वंदन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पात्र हितग्राहियों की स्वीकृति दी गई है। कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों को अंतर की राशि का आज हस्तांतरण किया जा रहा है। विधायक श्री दिपेश ने कहा कि आज मोदी की गारंटी का गारंटी पूरा हुआ है, जिसमें किसानों की जो अंतर की राशि थी वह दिया गया है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गारंटी पूरा हुआ है जिससे किसान आत्मनिर्भर होंगे और अन्नदाता का आज मोदी सरकार के द्वारा की गई घोषणा पत्र में वादा पूरा कर हमने किसान का सम्मान किया हैं | अंतर की राशि का अन्तरण किसानों का किया जा रहा उनको बधाई। आयोजित कार्यक्रम में विधायक दीपेश साहू ने बताया 24.75 लाख किसानों के खाते में 13320 करोड रुपए डाले गए हैं जिस पैसे से किसान आत्मनिर्भर के साथ ही कई कृषि यंत्र का खरीदी करेंगे और कई किसान को लाखों रुपए का फायदा हुआ है |
कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा ने जिले के किसानों को दी जाने वाली अंतर की राशि का विवरण प्रस्तुत किया। इस अवसर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती हीरालाल साहू , पुलिस अधीक्षक श्री रामकृष्ण साहू, जिला पंचायत सीईओ श्री टेकचंद अग्रवाल, अपर कलेक्टर डा.अनिल वाजपेयी, अपर कलेक्टर गुड्डू लाल जगत, सर्व एसडीएम, बीजेपी के वरिष्ठ जनप्रतिनिधि ओम प्रकाश जोशी, जनपद अध्यक्ष रीना साहू सहित गणमान्य जनप्रतिनिधिगण सहित जिला प्रशासन के समस्त अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे | इस दौरान जनसंपर्क विभाग द्वारा निःशुल्क प्रचार सामग्री और रामलला के कलेण्डर का वितरण किया गया और कलाजथा के माध्यम से शासन की योजनाओं का प्रचार प्रसार किया गया |
छ.ग. राज्य में लगभग 70 प्रतिशत आबादी कृषि पर निर्भर है। राज्य का अधिकांश क्षेत्र वर्षा आधारित होने से मौसमीय प्रतिकूलता एवं कृषि आदान लागत में वृद्धि के कारण कृषि आय में अनिश्चितता बनी रहती है, फलस्वरूप कृषक, फसल उत्पादन के लिये आवश्यक आदान जैसे उन्नत बीज, उर्वरक, कीटनाशक, यांत्रिकीकरण एवं नवीन कृषि तकनीक में पर्याप्त निवेश नहीं कर पाते है। राज्य सरकार द्वारा कृषि में पर्याप्त निवेश करने, कास्त लागत में कमी करने, कृषि को लाभ के व्यवसाय के रूप में पुनर्स्थापित करने एवं कृषकों की आय में वृद्धि कर उनके सामाजिक आर्थिक स्तर में सुधार करने के उद्देश्य से “कृषि उन्नति योजना” प्रारम्भ करने का निर्णय लिया गया है। इस योजना के तहत खरीफ उपार्जन वर्ष में धान विक्रय करने वाले कृषक पात्र होंगे। बेमेतरा जिले में वर्ष 2023-24 में 102 प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों के 129 धान उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से 154583 कृषकों से प्रति एकड़ 21 क्वि के मान से 93 लाख 46 हजार 866.40 क्वि धान की खरीदी की गई है। जिस पर समर्थन मूल्य की कुल राशि 2041.26 करोड़ रूपये का भुगतान कृषकों को किया जा चुका है एवं आज “कृषि उन्नति योजना” के अंतर्गत 917 रू. प्रति क्वि के मान से 856.27 करोड रूपये के आदान सहायता राशि का भुगतान मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने ज़िला बलौद से राशि अंतरण कृषकों के बैंक खाते में आज किया गया । इस प्रकार राज्य शासन द्वारा धान का प्रति क्विं. 3100 रू. की दर पर कुल 2898. 37 करोड़ रू. का एकमुश्त भुगतान हो रहा है। इसके पूर्व राज्य शासन द्वारा दिनांक 25 दिसम्बर 2023 को सुशासन दिवस पर वर्ष 2014 एवं 2015 में धान बेचने वाले कृषकों के 300 रू प्रति क्वि बकाया धान बोनस की राशि के अंतर्गत जिले के 72134 कृषकों को 232.21 करोड़ रूपये का भुगतान किया जा चुका है

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

रायगढ़ जिले  की चार महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण और सुदृढ़ीकरण के लिए करोड़ों की मंजूरी

ढिमरापुर चौक-कोतरा थाना एनएच मार्ग के लिए 41.49 करोड़, मेडिकल कॉलेज पहुंच मार्ग सहित तीन सड़कों के लिए 24.01 करोड़ रुपये स्वीकृतजिले में सड़क...

CHHATTISGARH NEWS

रायगढ़ जिले  की चार महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण और सुदृढ़ीकरण के लिए करोड़ों की मंजूरी

ढिमरापुर चौक-कोतरा थाना एनएच मार्ग के लिए 41.49 करोड़, मेडिकल कॉलेज पहुंच मार्ग सहित तीन सड़कों के लिए 24.01 करोड़ रुपये स्वीकृतजिले में सड़क...

RAIGARH NEWS

रायगढ़ जिले  की चार महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण और सुदृढ़ीकरण के लिए करोड़ों की मंजूरी

ढिमरापुर चौक-कोतरा थाना एनएच मार्ग के लिए 41.49 करोड़, मेडिकल कॉलेज पहुंच मार्ग सहित तीन सड़कों के लिए 24.01 करोड़ रुपये स्वीकृतजिले में सड़क...