WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.36
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (1)
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (2)

मोदी की गारंटी हुई पूरी, कृषको के खाते में राशि अंतरण से उल्लास

WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.03
WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.04
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37

मोदी की गारंटी हुई पूरी, कृषको के खाते में राशि अंतरण से उल्लास
कृषक उन्नती योजना से आदान सहायता राशि का वितरण कार्यक्रम आयोजित,

वितरणलैलूंगा- छत्तीसगर के प्रदेश, संभाग, जिला, विकासखण्ड में कृषक उन्नती योजना का प्रदेश भर में किसानो का आयोजन किया गया। कृषक उन्नती योजना से आदान सहायता राशि का वितरण मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन विष्णु देव साय के वर्चुवल कार्यक्रम से लैलूंगा क्षेत्र के कृषक भी जुड़ें।
स्थानीय जनपद पंचायत लैलूंगा के केलो सभा कक्ष में आयोजित कृषक उन्नति योजना खरीफ 2023-24 आदान सहायता राशि वितरण समारोह के माध्यम से क्षेत्र के कृषकों, कृषि विभाग एवं मंडी विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों की उपस्थिति में किया गया।
छत्तीसगढ़ में मोदी की गारेंटी योजना के माध्यम से प्रदेश के कृषकों को 3100 प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी का वादा किया था जिसे पूरा करते हुए प्रदेश भर में 24.72 लाख से अधिक किसानो के खाते में 13320 करोड़ का अंतरण किया गया। छत्तीसगढ़ में कुल कृषक 2472440 द्वारा धान विक्रय मात्रा 14492096380 मैट्रिक टन किया गया।
जिला रायगढ़ में कुल 73377 कृषको ने धान का विक्रय मात्रा 5391451.60 मैट्रिक टन किया। समर्थन मूल्य के बाद बकाया भुगतान का अन्तर राशि 49493.61 करोड का आज अंतरण किया गया।
लैलूंगा विकासखण्ड में कुल 8191 कृषकों के धान विक्रय मात्रा 689461.60 लाख क्विंटल की खरीदी क्षेत्र की मंडियों में की गयी।जिसके लिए समर्थन मूल्य का भुगतान के बाद अन्तर राशि 6322.36 करोड का कृषकों के खाते में अंतरण किया गया।
समिति लैलूंगा में कुल कृषक 1546 धान विक्रय की कुल मात्रा 120783.20 लाख क्विंटल किया गया । भुगतान का अन्तर राशि 1107.58 लाख कृषकों के खाते में भेजी गयी। वही समिति राजपुर में कृषक 1004 धान विक्रय मात्रा 79484.80 हजार क्विंटल किया गया। भुगतान का अन्तर राशि 728.87 लाख कृषकों के खाते में अंतरण किया गया।
समिति कोड़ासिया में कृषक 1473 धान विक्रय कि मात्रा 124096.80 लाख क्विंटल किया गया। भुगतान का अन्तर राशि 1137.97 करोड कृषकों के खाते में अंतरण किया गया।

समिति केशला में कृषक 1349 धान विक्रय कि मात्रा 115997.60 लाख क्विंटल किया गया। भुगतान का अन्तर राशि 1063.70 करोड कृषकों के खाते में अंतरण किया गया।

समिति लारीपानी में कृषक 993 धान विक्रय कि मात्रा 77115.20 हजार क्विंटल किया गया। भुगतान का अन्तर राशि 707.14 करोड, समिति मुकडेगा में कुल कृषक 734 धान विक्रय मात्रा 65156.80 हजार क्विंटल किया गया तथा भुगतान का अन्तर राशि 597.49 करोड, समिति लिबरा में कृषक 1092 धान विक्रय कि मात्रा 106827.20 लाख विवंटल क्रय किया गया जिसके समर्थन मूल्य के बाद घोषणानुसार अन्तर की राशि का भुगतान कृषकों के खाते में अंतरण किया गया।
कार्यक्रम में क्षेत्र के कृषको के साथ भाजपा के जिला उपाध्यक्ष शांता साय, मंडल लैलूंगा महामंत्री बोधराम प्रधान,मुगडेगा मंडल के महामंत्री ललित यादव, हरिहर होता, दीपक सिदार, उमेश अग्रवाल,भूकंप महंत, जनपद सदस्य सुखदेव सिदार,मनोज सतपथी, रीना भगत, महिला मोर्चा से पूनम कौशिक, संध्या महंत, उज्ज्वल सिदार, सूरजभान यादव,मदन यादव,उत्तम बेहरा आदि उपस्थित रहे। कृषि विभाग एवं मंडी समिति के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश स्तर के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

रायगढ़ जिले  की चार महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण और सुदृढ़ीकरण के लिए करोड़ों की मंजूरी

ढिमरापुर चौक-कोतरा थाना एनएच मार्ग के लिए 41.49 करोड़, मेडिकल कॉलेज पहुंच मार्ग सहित तीन सड़कों के लिए 24.01 करोड़ रुपये स्वीकृतजिले में सड़क...

CHHATTISGARH NEWS

रायगढ़ जिले  की चार महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण और सुदृढ़ीकरण के लिए करोड़ों की मंजूरी

ढिमरापुर चौक-कोतरा थाना एनएच मार्ग के लिए 41.49 करोड़, मेडिकल कॉलेज पहुंच मार्ग सहित तीन सड़कों के लिए 24.01 करोड़ रुपये स्वीकृतजिले में सड़क...

RAIGARH NEWS

रायगढ़ जिले  की चार महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण और सुदृढ़ीकरण के लिए करोड़ों की मंजूरी

ढिमरापुर चौक-कोतरा थाना एनएच मार्ग के लिए 41.49 करोड़, मेडिकल कॉलेज पहुंच मार्ग सहित तीन सड़कों के लिए 24.01 करोड़ रुपये स्वीकृतजिले में सड़क...