spot_img
Thursday, April 2, 2026
Thursday, April 2, 2026
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_2560a816
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_8a3c1831

जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत ने कहा लोकसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत दिलाने भाजपा का हर कार्यकर्ता संकल्पबद्ध,वहीं लोकसभा प्रत्यासी राधेश्याम राठिया ने कहा लोकसभा चुनाव में विकास के मुद्दे को लेकर जनता से मांगेंगे वोट….

जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत ने कहा लोकसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत दिलाने भाजपा का हर कार्यकर्ता संकल्पबद्ध,वहीं लोकसभा प्रत्यासी राधेश्याम राठिया ने कहा लोकसभा चुनाव में विकास के मुद्दे को लेकर जनता से मांगेंगे वोट


नारायण साहू
जशपुर : जशपुर विधानसभा क्षेत्र सहित जिले से भाजपा को लोकसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत मिलने वाली है,इस ऐतिहासिक जीत का अहम भूमिका निभाने भाजपा का हर सदस्य संकल्पबद्ध है।यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री की कुर्सी में बैठाना है।उक्त कथन जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत ने लोकसभा चुनाव हेतु विधानसभा स्तरीय परिचय सम्मेलन उपरांत जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान कही है।श्रीमती भगत ने कहा कि राज्य में विष्णु देव की सरकार बनने के बाद मोदी की गारंटी पूरा करते विकास की बयार लाई गई और जनता से किए सभी वायदे पूरे किए गए हैं,इसके जनता का भाजपा के प्रति विश्वास बढ़ा है।लोकसभा चुनाव में विकास कार्यों के बलबूते भाजपा कार्यकर्ता भाजपा के पक्ष में मतदान का अपील कर ऐतिहासिक जीत की ओर बढ़ेंगे।चुनाव प्रबंधन को जिमेदारी संभाल रहे भाजपा के आधार स्तंभ कृष्ण कुमार राय के कुशल नेतृत्व में चुनाव लडा जायेगा,भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता,महामंत्री भरत सिंह,मुकेश शर्मा के मार्गदर्शन में निश्चित ही जशपुर जिले से एतिहासिक बढ़त चुनाव में मिलेगा।प्रेसवार्ता के दौरान लोकसभा प्रत्यासी राधेश्याम राठिया,भाजपा के पूर्व प्रदेश महामंत्री कृष्ण कुमार राय,जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता,जिला महामंत्री मुकेश शर्मा,भरत सिंह भी मौजूद रहे।
प्रेस वार्ता के दौरान रायगढ़ लोकसभा प्रत्यासी राधेश्याम राठिया ने कहा कि लोकसभा प्रत्यासी घोषित होने के बाद आज प्रथम जशपुर जिला आगमन हुआ है,यहां आने के बाद उनकी प्राथमिकता के क्रम में जशपुर राजघराने के सभी लोगों से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया और भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से रूबरू हुआ,इनके मार्गदर्शन और दिशा निर्देश पर यहां चुनाव लडा जायेगा।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश के विकास और उत्थान के लिए किए जा रहे कार्यों को प्राथमिकता देते हुवे चुनाव में लोगों के बीच जायेंगे,भारत को विश्व गुरु बनाने और सर्व धर्म विकास करने सभी को साथ लेकर चलने जैसे विषय चुनाव में प्रमुख रहेगा। किसान,युवाओं,महतारी और बेरोजगारी ये चार मुद्दे को लेकर चुनाव में आम जनता के बीच वे जायेंगे। श्री राठिया ने आगे कहा कि विधानसभा चुनाव में मिली ऐतिहासिक जीत से भाजपा का हर कार्यकर्ता जोश खरोश से पूर्ण रिचार्ज है,तीनों विधानसभा क्षेत्र में भाजपा का विधायक है।गांव के अंतिम छोर तक भाजपा का कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभा रहा है।कार्यकर्ताओं की बदौलत चुनाव में गांव के अंतिम छोर तक भी जाने का पूरा प्रयास रहेगा।
भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है।यहां प्रत्यासी नहीं कार्यकर्ता चुनाव लड़ते हैं।जिसमें अहम रोल निभाते हुवे बूथ स्तर के कार्यकर्ता ही चुनाव जिताते हैं।लोकसभा प्रत्यासी का जशपुर विधानसभा क्षेत्र में आगमन हुआ और लोकसभा प्रत्यासी यहां विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से रूबरू भी हुवे।विधानसभा स्तरीय परिचय सम्मेलन कार्यक्रम भी आज आयोजित किया गया जिसमें बताया गया उई कि मात्र 3 माह के अल्पकाल में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भाजपा के घोषणा पत्र में अंकित मोदी की गारंटी को पूरा किया है,पूरे भारत में आज मोदी की लहर है।विधानसभा चुनाव में भाजपा जशपुर जिले से कुल 42 हजार से भी ज्यादा मतों से आगे रही है लोकसभा चुनाव में भाजपा यहां से 50 हजार से भी ज्यादा मतों से आगे रहेगी ये लक्ष्य लेकर भाजपा का हर पदाधिकारी और कार्यकर्ता चुनावी रण में आगे बढ़ रहा है।

01
09
WhatsApp Image 2025-09-29 at 18.52.16_7b78a71e
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

धूं-धूं कर जल रहा सलखिया का जंगल, वन विभाग गहरी नींद में!

धूं-धूं कर जल रहा सलखिया का जंगल, वन विभाग गहरी नींद में! लैलूंगा सलखिया क्षेत्र का घना जंगल इन दिनों आग की भेंट चढ़ता...
Latest
धूं-धूं कर जल रहा सलखिया का जंगल, वन विभाग गहरी नींद में!
जय श्रीराम के नारों से गूंजा लैलूंगा!” हनुमान जन्मोत्सव पर निकली भव्य शोभा यात्र... अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री मनोज पिंगुआ ने किया पीएम श्री स्कूल का निरीक्षण
वोके...
BIG BREAKING : लैलूँगा शिविर में प्रशासन की बड़ी लापरवाही! अधिकारी नदारद, जनप्रत... जांजगीर-चांपा: किराना दुकान में चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार अंतरजिला जुआ गिरोह पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 12 जुआरी गिरफ्तार 48 th IPS इंडक्शन प्रशिक्षण हेतु जिले के एसपी श्री विजय कुमार पाण्डेय जाएंगे पुल... घर में घुसकर मारपीट, तीन लोग घायल — ब्रेजा कार से पहुंचे आरोपियों ने दिया घटना क... जहां कभी नक्सलवाद का था बोलबाला, वहां अब खेलो का हो रहा उदय एक दूसरे राज्य के गौरवशाली इतिहास का स्मरण करने का है यह महत्वपूर्ण अवसर - राज्य...