spot_img
Tuesday, April 7, 2026
Tuesday, April 7, 2026
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_2560a816
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_8a3c1831

साइबर बचाव : गूगल पर  कस्टमर केयर नंबर सर्च करने पर बरते सावधानी…..

● साइबर बचाव : गूगल पर  कस्टमर केयर नंबर सर्च करने पर बरते सावधानी…..



● *रेलवे टिकट कैंसिल करने गूगल पर दिये फेक कस्टमर केयर नंबर पर कॉल कर हुआ ठगी का शिकार, थाना कोतवाली में अपराध दर्ज*….

     *21 मार्च, रायगढ़* । कल दिनांक 20.03.2024 को जवाहर नगर रामभाठा रायगढ़ में रहने वाले ललित किशोर बारा (उम्र 56 वर्ष) द्वारा थाना कोतवाली में ऑनलाइन ठगी की रिपोर्ट दर्ज कराया गया है । रिपोर्टकर्ता ने बताया कि 03 मार्च को उन्होंने रेलवे टिकट कैंसिलेशन के लिए गुगल पर रेलवे साइट सर्च किया जिसमें दिख रहे मोबाईल नंबर 955456XXXX पर टिकट कैन्सिलेशन के बारे में बात किया । कॉलर ने टिकट कैंसिल करने  के लिए ललित बारा के वाट्सअप पर लिंक भेजा जिसे क्लीक करने पर नेट बैंकिग साईट ओपन हो गया । ललित बारा ने उसमें अपना आईडी पासवर्ड डाला फिर दोपहर 02.00 बजे से 02.30 बजे के मध्य उनके मोबाइल पर मैसेज आने लगे । कुछ गडबडी की अंदेशा पर ललित बारा बैंक जाकर मैनेजर से मिले और अपना खाता होल्ड कराने आवेदन दिये जिसके बाद पता चला कि इनके खाते से ₹9,99,439 तीन अलग- अलग ट्रांजेक्शन के द्वारा कट गये है । ठगी की शिकायत पर थाना थाना कोतवाली में अज्ञात आरोपी के विरूद्ध धारा 420 आईपीसी के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है ।

     ज़्यादातर लोग किसी कंपनी या फर्म का कस्टमर केयर का नंबर गूगल पर सर्च करते हैं। बता दें कि साइबर ठग कई कंपनियों के नाम से मिलते-जुलते नाम की फर्म बनाकर अपना मोबाइल नंबर अपलोड कर रखे हैं जिन पर कॉल करने से साइबर ठग उन्हें अपने झांसे में ले लेते हैं । अक्सर वे व्हाटसअप पर फिसिंग लिंक भेज कर ठगी को अंजाम देते हैं इसलिए गूगल पर कस्टमर केयर नंबर सर्च करते समय सावधानी बरतें, अज्ञात लिंक को क्लीक ना करें ना ही अपनी निजी या बैंकिंग जानकारी दें ।

01
09
WhatsApp Image 2025-09-29 at 18.52.16_7b78a71e
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

इंसानियत हुई शर्मसार, राजधानी में गाय के साथ कुकर्म, वीडियो वायरल होने के बाद बजरंगदल ने दर्ज कराई FIR

रायपुर। राजधानी रायपुर से इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। एक युवक द्वारा गाय के साथ आपत्तिजनक कृत्य करने का मामला...
Latest
इंसानियत हुई शर्मसार, राजधानी में गाय के साथ कुकर्म, वीडियो वायरल होने के बाद बज... बस्तर 2.0 की शुरुआत: मुख्यमंत्री साय ने पीएम मोदी को दिया आमंत्रण, विकास का ब्लू... CG : जल विभाग में कुर्सियों का बदलाव, शंकर ठाकुर को अहम जिम्मेदारी, कई मुख्य अभि... CG – भिलाई स्टील प्लांट में भीषण धमाका! टरबाइन ब्लास्ट से दहला प्लांट, मची अफरा-... लैलूंगा पुलिस ने किया उड़ीसा कनेक्शन से गांजा सप्लाई का खुलासा — कोतवाली पुलिस क... जिला जांजगीर-चांपा
प्रभारी पुलिस अधीक्षक निवेदिता पाल का पत्रकारों ने किया आत...
लैलूँगा में 'सिस्टम' का सरेंडर ! कांग्रेसी विधायक का सदन में हल्लाबोल, भाजपा सरक... लैलूँगा : सर्व आदिवासी समाज रायपुर की बैठक में युवा अध्यक्ष शिवशंकर पैकरा अपनी ट... “छोटे कस्बे का बड़ा कमाल!”
लैलूँगा का TVS शो-रूम बना 2025-26 का बेस्ट डीलर रा...
आधार कार्ड के नाम पर लूट  लैलूँगा में अवैध वसूली से जनता परेशान, कलेक्टर से...