अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार की मौके पर मौत , आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्का जाम

अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार की मौके पर मौत , आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्का जाम

पुलिस मौके पर मौजूद

रायगढ़ जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमता नहीं दिख रहा है, लैलूंगा के बाद अब तमनार थाना क्षेत्र से हादसे की बड़ी खबर सामने आई है। भारी वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई है। घटना लिबरा गांव के पास हुई है। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने चक्का जाम कर दिया है,डायल 112 मौके पर मौजूद है। घटनाकरित वाहन मौके से फरार है।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक दिवाकर गुप्ता मूलतः समकेरा के रहने वाले हैं, जिनकी शादी लिबरा के कुधरीपारा से हुई है। जो बीते कई वर्षों से खुद का मकान बनाकर लिबरा में ही रहते थे। आज वह अपने बाइक से कहीं जा रहे थे, तभी अज्ञात भारी वाहन की चपेट में आ गए। ग्रामीणों की माने तो मृतक तालाब की ओर संभवतः जा रहा था होगा, तभी सड़क पर तेज गति से आ रही गाड़ी की चपेट में आ गया होगा।

ग्रामीणों ने किया चक्का जाम

घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर शव रखकर चक्का जाम कर दिया है। गाड़ियों की रफ्तार और लगातार हो रहे हादसों का विरोध जताया जा रहा है। मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा दिलाए जाने की मांग की जा रही है।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

ग्रामीण आजीविका को मिलेगा नया आधार, आधुनिक बकरी-मुर्गी पालन मॉडल से सशक्त होंगे ग्रामीण

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा, रायगढ़ 7 ग्राम पंचायतों में स्वीकृत हुए आधुनिक बकरी पालन शेडरायगढ़, 13 जून 2026/ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने, पशुपालकों...

CHHATTISGARH NEWS

महतारी वंदन eKYC के नाम पर शुल्क लेने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC निशुल्क है, पैसे वसूलने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाहीeKYC...

हितग्राहियों से पैसे वसूलने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC में किसी प्रकार का शुल्क न दें, वसूली करने वालों पर होगी सख्त...

RAIGARH NEWS