spot_img
spot_img

कोई कूची से रंग भर कल्पनों को दे रहा विस्तार तो कोई कविता और कहानियों से सीख रहा है अंकों का खेल

spot_img
spot_img
spot_img

कोई कूची से रंग भर कल्पनों को दे रहा विस्तार तो कोई कविता और कहानियों से सीख रहा है अंकों का खेल

  • विकास खंड के स्कूलों में आयोजित समर कैंप में बच्चे कर रहे हैं मस्ती
  • प्राथमिक से लेकर हाई और हायर सेकेंडरी में हो रहा है समर कैम्प
  • समुदाय के लोग भी शिक्षकों के कार्यों का कर रहे हैं सराहना
    लैलूँगा। इन दिनों लैलूँगा विकास खंड के स्कूलों में बच्चे समर कैंप में खूब मस्ती कर रहे हैं। शिक्षक बच्चों को अलग-अलग खेल गतिविधियों से पढने-लिखने एवं समग्र कौशल का विकसित कर रहे हैं। कोई बच्चा कूची से चित्रों में रंग भर अपनी कल्पनाओं को विस्तार दे रहा है तो कोई कविताओं और कहानियों से अंकों की संक्रियाओं को सीख रहा है। शिक्षक पढ़ाने-लिखाने की गतिविधियों के साथ बच्चों में सामाजिकता और भावनात्मक विकास को लेकर भी कार्य कर रहे हैं। इस समर कैंप में प्राथमिक कक्षाओं से लेकर हाई और हायर सेकेंडरी स्कूलों के बच्चे, शिक्षक पूरे उत्साह और उमंग के साथ शामिल हो रहे हैं। समर कैंप को देखने के लिए समुदाय के लोग भी काफी संख्या में आ रहे हैं और शिक्षकों के कार्यों को सराह रहे हैं। विकास खंड लैलूँगा के शिक्षा अधिकारी घनाराम जाटवर ने कहा कि यह जरूरी है कि हम बच्चों को शैक्षणिक गतिविधियों के साथ उनका जुड़ाव बनाएं रखें। गर्मी की छुट्टी के दौरान बच्चे शिक्षा से दूर हो जाते हैं। ऐसे में समर कैंप सीखने-सिखाने का एक बेहतर प्लेट फ़ॉर्म है, जहां बच्चे खेल द्वारा सीखते हैं। बीआरसी अरबिन्द राजपूत ने बताया कि समर कैंप में आने को लेकर बच्चे काफी उत्साहित हैं। शिक्षक बच्चों में शैक्षणिक विकास को लेकर काफी तत्पर हैं। वे हर दिन रचनात्मक तरीके से बच्चों को सीखने का अवसर दे रहे हैं।
spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

Raigarh News: छत्तीसगढ़ युवा रत्न सम्मान के लिए 30 अक्टूबर तक करें आवेदन, युवाओं को मिलेगा ढाई लाख रुपये तक का पुरस्कार

14 क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले युवाओं और एक स्वैच्छिक संगठन का होगा चयन, संगठन को 5 लाख रुपये के साथ पदक, शॉल...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS