स्व. रामभतेरी अग्रवाल स्मृति पुरस्कार से कु स्नेहा यादव सम्मानित

spot_img

स्व. रामभतेरी अग्रवाल स्मृति पुरस्कार से कु स्नेहा यादव सम्मानित

लैलूंगा- शासकीय संत गहिरा गुरु रामेश्वर महाविद्यालय में स्नातक की तीनो संकाय में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली छात्रा कु स्नेहा यादव को स्व. श्रीमती रामभतेरी अग्रवाल स्मृति प्रतिभावान छात्रा पुरस्कार दिया गया। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ को प्रोत्साहित करने यह पुरस्कार प्रत्येक वर्ष दिया जाता है।
आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम में झंडा फहराने के बाद महाविद्यालय जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष व पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष ओम सागर पटेल ,प्राचार्य आर के भार्गव, स्व. रामभतेरी के पुत्र व पूर्व जनभागीदारी समिति के प्रबंधक सदस्य उमेश अग्रवाल एवं संसद प्रतिनिधि ललित प्रधान के करकमलों से कॉलेज के प्राध्यापकों व छात्र छात्राओं की उपस्थिति में स्मृति चिन्ह, प्रमाण पत्र और नगद राशि प्रदान कर सम्मनित किया गया।समारोह में वीरेंद्र शाह, शौक़ी प्रधान व गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
कु स्नेहा यादव ने विज्ञान (गणित) संकाय सत्र 21-22 में सर्वोच्च औसत 89.38 प्रतिशत अंक हासिल किया है।भविष्य में स्नेहा यादव देश की सर्वोच्च सिविल परीक्षा यू पी एस सी की तैयारी कर आईएएस बनना चाहती हैं मेघावी छात्रा स्नेहा की इस उपलब्धि के लिए महाविद्यालयीन परिवार ने स्नेहा को बधाई के साथ उज्जवल भविष्य की कामना प्रेषित की है।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

रायपुर में गूंजी आदिवासी युवाओं की हुंकार, लैलूँगा से शिवशंकर पैंकरा के नेतृत्व में टीम ने दर्ज कराई दमदार मौजूदगीप्रदेश स्तरीय युवा सम्मेलन में...

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़ 06 अक्टूबर 2026 | रायगढ़ सर्व आदिवासी समाज युवा प्रभाग का प्रदेश स्तरीय युवा सम्मेलन-2026 भव्य रूप से संपन्नहजारों...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS

15 साल से फरार हत्या मामले की वारंटी को लैलूँगा पुलिस ने जूटमिल से दबोचा

ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत पुलिस ने पुराने गिरफ्तारी वारंट की तलाश में जुटाई जानकारी, पहचान छिपाकर रह रही थी महिला     पत्रकार हीरालाल राठिया...