भारत स्काउट गाइड ने किया आयोजन
आजादी का अमृत महोत्सव लैलूंगा में निकली विशाल एवं भव्य तिरंगा यात्रा…..

भारत स्काउट गाइड ने किया आयोजन
आजादी का अमृत महोत्सव लैलूंगा में निकली विशाल एवं भव्य तिरंगा यात्रा

लैलूंगा- आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के पावन अवसर में पूरे भारतवर्ष में आजादी का अमृत महोत्सव के रूप में दिनांक 13-8-2022 से 17- 8- 2022 तक मनाया जा रहा है। दिनांक 17-8- 2022 को समय 12:00 भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ लैलूंगा के द्वारा 75 मिटर की विशाल तिरंगा यात्रा ब्लॉक आफिस लैलूंगा से निकाली गयी।यात्रा के मुख्य अतिथि विधायक चक्रधर सिंह सिदार के आगमन पश्चात भारत स्काउट गाइड संघ के सचिव कान्हू राम गुप्ता द्वारा स्कार्फ लगा एवं संघ अध्यक्ष उमेश अग्रवाल द्वारा गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया गया और विशाल एवं भव्य तिरंगा यात्रा का शुभारंभ हुआ। स्काउट गाइड के गणवेश में स्कूली छात्र छात्राओं ने 75 मीटर लंबे तिरंगे को जैसे ही थमा भारत माता की जय बंदे मातरम के जयघोष बैंड की धुन के साथ गूंजने लगे। हाथों में तिरंगा थामें सभी अधिकारी,नगरवासी,जनप्रतिनिधि,भारत स्काउट गाइड संघ पदाधिकारी,रेंजर रोवर, विशाल तिरंगा यात्रा में शामिल होकर जयघोष करते नगर भ्रमण में निकले।स्काउट गाइड के सभी शिक्षक वालिंटियर मधुसुदन यादव के नेतृत्व में बखूबी निभाये। देशभक्ति के तराने सभी भारतीय में राष्ट्रप्रेम का संचार कर रहा था। विशाल तिरंगा यात्रा में स्वस्फूर्त नगरवासियो ने बढ चढ़कर सहभागिता निभायी और देशप्रेम का अलख जगाती इस यात्रा में शामिल होना सौभाग्य समझा।नगर के मुख्य मार्ग से होते अग्रसेन चौक और अटल चौक से वापस रेस्ट हाउस के पास यात्रा का समापन हुआ।समापन के बाद सभी को मिष्ठान वितरण किया गया।
तिरंगा यात्रा की भव्यता को यादगार बनाने के लिए सभी अपने मोबाइल से फ़ोटो और वीडियो बनाते नजर आए।सोशल मीडिया में भी खूब शेयर व पोस्ट किया गया। मुख्य अतिथि विधायक चक्रधर सिंह सिदार ने भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव में 75 मीटर लंबी विशाल तिरंगा यात्रा के आयोजन को ऐतिहासिक बताया और राष्ट्रीय एकता का परिचय देते हुए इस यात्रा में शामिल सभी का धन्यवाद व आभार व्यक्त किया। तिरंगा यात्रा कार्यक्रम के समापन पर भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ लैलूंगा के अध्यक्ष उमेश अग्रवाल ने मुख्य अतिथि चक्रधर सिंह सिदार के साथ सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों,प्रिंसिपल,शिक्षक,संघ के सदस्य,छात्र,छात्राओं नगवासियो,पत्रकार बंधुओ के प्रति आभार व्यक्त कर समापन की घोषणा की।
तिरंगा यात्रा में अनुविभागिय अधिकारी राजस्व डी आर रात्रे,तहसीलदार प्रेमा मिंज,मुख्य कार्यपालन अधिकारी वीरेंद्र राय,नगर निरीक्षक नायरण सिंह मरकाम, खंड शिक्षा अधिकारी जाटवर,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ठण्डाराम बेहरा,जनपद उपाध्यक्ष लखन सारथी ,पूर्व जनपद उपाध्यक्ष व जनपद सदस्य मनोज अग्रवाल, नगर पंचायत उपाध्यक्ष रविपाल धुर्वे,पार्षद आदित्य बाजपेयी,एल्डरमेन शंकर यादव, ,कांग्रेस आई टी सेल जितेंद्र ठाकुर,शोकी प्रधान,मनोज जायसवाल,सतीश शुक्ला,प्रमोद प्रधान,तिलोत्तमा वैष्णव,राहुल गर्ग,प्रांशु तायल, पियर साय भगत,भोगलाल पटेल, स्काउट गाइड संघ से सुरेंद्र पटनायक,प्रमिला शर्मा,देवकी राठिया,परेश्वर प्रधान,कान्हू राम गुप्ता,मधुसूदन यादव,उपेंद्र प्रधान,पुष्पांजलि सतपथी,गिरधारी यादव पंकज पटनायक,देवचारण पैकरा,मधु टोप्पो,सिंधुलता,श्याम लाल भगत, गोपाल पटेल सहित क्षेत्र के स्काउट गाइड शिक्षक ने राष्ट्रीय एकता का परिचय देते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने सहभागी बने।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

5वीं पास छात्रा सीधे देगी 8वीं बोर्ड परीक्षा! रायगढ़ DEO के आदेश से लैलूंगा में बनी चर्चा का विषय

प्रतिभा को मिला सम्मान: अब 5वीं के बाद सीधे 8वीं बोर्ड में बैठेगी ओजस्वी चतुर्वेदीलैलूंगा। शिक्षा के क्षेत्र में एक अनोखा और प्रेरणादायक...

CHHATTISGARH NEWS

महतारी वंदन eKYC के नाम पर शुल्क लेने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC निशुल्क है, पैसे वसूलने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाहीeKYC...

हितग्राहियों से पैसे वसूलने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC में किसी प्रकार का शुल्क न दें, वसूली करने वालों पर होगी सख्त...

RAIGARH NEWS

ग्रामीण आजीविका को मिलेगा नया आधार, आधुनिक बकरी-मुर्गी पालन मॉडल से सशक्त होंगे ग्रामीण

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा, रायगढ़ 7 ग्राम पंचायतों में स्वीकृत हुए आधुनिक बकरी पालन शेडरायगढ़, 13 जून 2026/ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने, पशुपालकों...