रायगढ़ में बिना हेलमेट के 265 व्यक्तियों का कटा चालान, एक ही दिन रिकॉर्ड ₹1,21,400 शमन शुल्क की वसूली……

spot_img

● रायगढ़ में बिना हेलमेट के 265 व्यक्तियों का कटा चालान, एक ही दिन रिकॉर्ड ₹1,21,400 शमन शुल्क की वसूली……

*23 जून, रायगढ़* । सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन पर जिले में विशेष यातायात नियम प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है । जिले की यातायात व थानों की टीमें यातायात जागरूकता को लेकर प्रतिदिन वाहन चेकिंग कर मोटर व्हीकल एक्ट की कार्यवाही किया जा रहा है और साथ ही साथ चालानी कार्रवाई हुए दुपहिया वाहन चालकों को निशुल्क हेलमेट दिया जा रहा है। हेलमेट की अनिवार्यत: का संदेश देने कल जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र अंतर्गत एक दिन मोटर व्हीकल एक्ट के तहत रिकार्ड कार्रवाई करते हुए कार्यवाही दौरान बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाते पकड़े गए 265 व्यक्तियों का मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चलानी कार्यवाही किया गया जिसमें 1,21,400 शमन शुल्क प्राप्त हुआ है जिसे राजस्व खाते में जमा किया जावेगा । मोटर व्हीकल एक्ट की थानावार कार्यवाही इस प्रकार रही- थाना यातायात 78 प्रकरण, कोतरारोड 32, खरसिया 29, चक्रधरनगर 25, कोतवाली 17, धरमजयगढ़ 15, पूंजीपथरा और तमनार 14-14, घरघोड़ा 12, जूटमिल 10, कापू और लैलूंगा 7-7 तथा भूदेवपुर 5 व्यक्तियों पर कार्यवाही किया गया है । वहीं यातायात पुलिस द्वारा बिना हेलमेट पर चालानी किये गये वाहन चालकों को नि:शुल्क हेलमेट का वितरण भी किया जा रहा है ।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

Kharsia News: खरसिया में यातायात और साइबर जागरूकता अभियान का आगाज, हजारों नागरिकों ने ली सड़क सुरक्षा की शपथ

Kharsia News: हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन और रायगढ़ पुलिस के संयुक्त तत्वावधान में खरसिया में यातायात एवं साइबर जागरूकता अभियान का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम...

CHHATTISGARH NEWS

Kharsia News: खरसिया में यातायात और साइबर जागरूकता अभियान का आगाज, हजारों नागरिकों ने ली सड़क सुरक्षा की शपथ

Kharsia News: हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन और रायगढ़ पुलिस के संयुक्त तत्वावधान में खरसिया में यातायात एवं साइबर जागरूकता अभियान का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम...

RAIGARH NEWS

मोबाइल टावर से  बैटरी चोरी करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, तमनार पुलिस ने चोरी की 2 बैटरियां की बरामद कर भेजा जेल

थर्मल पावर प्लांट तमनार के मोबाइल टावर से 6 नग एक्साइड बैटरी चोरी का मामलावारदात में शामिल आरोपी हेमंत राठिया गिरफ्तार, पूर्व में उसके...