spot_img
spot_img

नाबालिक से दुष्कर्म का आरोपी सारंगढ से किया गिरफ्तार…..

spot_img
spot_img
spot_img

● *नाबालिक से दुष्कर्म का आरोपी सारंगढ से किया गिरफ्तार*…..

● *घरघोड़ा पुलिस ने आरोपी को भेजा रिमांड पर*…

*24 जून, रायगढ़* । 12 जून 2024 को थाना घरघोड़ा में नाबालिक बालिका उसके परिजनों के साथ आकर *अजय (परिवर्तित नाम) निवासी खरसिया* के विरुद्ध लिखित आवेदन देकर दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई । बालिका के लिखित आवेदन अनुसार जनवरी 2024 को अजय इसके गांव सड़क बनाने मजदूरी का काम करने आया था जिससे जान परिचय हुआ और अजय से मोबाइल पर बात करती थी । अजय ने 01 मार्च 2024 को स्कूल से घर वापस लौटते समय जंगल में ले जाकर शारीरिक संबंध बनाया था । बालिका के रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 184/2024 धारा 376(2)(n) IPC और 4,6 पॉक्सो एक्ट कायम कर महिला संबंधी अपराध में समय सीमा का परिपालन करते हुए तत्काल घरघोड़ा पुलिस संदेही *अजय (परिवर्तित नाम)* को हिरासत में लिया गया । पूछताछ में संदेही अजय द्वारा बालिका से केवल मोबाइल में बातचीत करना बताते हुए बालिका से कभी नहीं मिलना कहकर घटना कारित करने से इनकार किया । बालिका के बताए अनुसार घटना दिनांक 01 मार्च 2024 का संदेही के मोबाइल डिटेल की भी जांच की गई जो बालिका के बताये घटनास्थल से भिन्न था ।

बालिका का महिला पुलिस अधिकारी एवं न्यायालयीन कथन पृथक से कराया गया जिसमें बालिका ने अजय से केवल बातचीत होना बताई और परिवारवालों के डर से आनन-फानन में अजय के नाम पर FIR दर्ज करायी जबकि असल में उसके साथ दुष्कर्म राजेश पाल निवासी पोडीदलहा अकलतरा हा.मु. चिराईपानी रायगढ़ ने किया है । घरघोड़ा पुलिस द्वारा संदेही राजेश पाल और पीड़िता का मोबाइल का डिटेल निकल गया जिसमें पिछले 6 महीनों में करीब 1500 बार कॉल/मैसेज का आदान प्रदान हुआ है । तत्काल घरघोड़ा पुलिस द्वारा संदेही राजेश पाल को सारंगढ़ में दबिश देकर पकड़ा गया तथा पीड़िता का तहसीलदार घरघोड़ा के समक्ष संदेही से शिनाख्तगी कराई गई । संदेही राजेश पाल को देखकर बालिका पहचान की है । *आरोपी राजेश पाल सुंदर लाल पाल उम्र 23 वर्ष सा. ग्राम पोड़ीदलहा थाना अकलतरा जिला जांजगीर-चांपा हा.मु. किराये का मकान ग्राम चिराईपाली किरोडीमल थाना कोतरारोड जिला रायगढ़* से मोबाइल की जप्ती कर आरोपी को दुष्कर्म के अपराध में घरघोड़ा पुलिस द्वारा गिरफ्तार का न्यायाधीश रिमांड पर भेजा गया है ।

पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन व एडिशनल एसपी आकाश मरकाम, एसडीओपी धरमजयगढ़ श्री सिद्धांत तिवारी के मार्गदर्शन पर महिला संबंधी अपराध में संवेदनशीलता दिखाते हुए तत्काल आरोपी पतासाजी, गिरफ्तारी की गई है । संपूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक अमित तिवारी, उप निरीक्षक मानकुंवर, सहायक उप निरीक्षक विलफ्रेड मसीह, आरक्षक राजेश राठौर और किशोर राठौर की अहम भूमिका रही है ।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

निखिल बानी बने सारंगढ़ भाजपा मंडल अध्यक्ष

रायपुर। जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के मुख्यालय सारंगढ़ में राजनीतिक समीकरण बदल गया है, प्रदेश भाजपा द्वारा आज मंडल अध्यक्ष का नया नियुक्ति पत्र जारी...

CHHATTISGARH NEWS

निखिल बानी बने सारंगढ़ भाजपा मंडल अध्यक्ष

रायपुर। जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के मुख्यालय सारंगढ़ में राजनीतिक समीकरण बदल गया है, प्रदेश भाजपा द्वारा आज मंडल अध्यक्ष का नया नियुक्ति पत्र जारी...

RAIGARH NEWS

Raigarh News: छत्तीसगढ़ युवा रत्न सम्मान के लिए 30 अक्टूबर तक करें आवेदन, युवाओं को मिलेगा ढाई लाख रुपये तक का पुरस्कार

14 क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले युवाओं और एक स्वैच्छिक संगठन का होगा चयन, संगठन को 5 लाख रुपये के साथ पदक, शॉल...