spot_img
spot_img

*पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के महत्वाकांक्षी योजनाओं पर लापरवाही बरतने पर 11 अधिकारीयों सहित एसडीओ को कारण बताओ नोटिस जारी*

spot_img
spot_img
spot_img

*पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के महत्वाकांक्षी योजनाओं पर लापरवाही बरतने पर 11 अधिकारीयों सहित एसडीओ को कारण बताओ नोटिस जारी*
विनय सिंह
*बेमेतरा पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की महत्वाकांक्षी योजनाओं में लापरवाही बरतने पर कलेक्टर रणबीर शर्मा ने सख्त कदम उठाए हैं। कलेक्टर श्री शर्मा ने विगत दिवस ज़िला पंचायतों के विकास, काम-काज की समीक्षा करते हुए कार्य में लापरवाही अरुचि बरतने के कारण प्रभारी अनुविभागीय अधिकारी, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा उपसंभाग साजा, श्री हंसराज साहू सहित 11 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। इन पर ज़िले के साजा विकासखण्ड में 13 सेग्रिगेशन शेड अभी भी पूर्ण होना शेष पाया गया। जो सेग्रिगेशन शेड पूर्ण दिखाए गए है। ज़मीनी स्तर और समीक्षा के दौरान पाया गया कि कुछ निर्माण कार्य अधूरे और गुणवत्ता निम्न स्तर की पायी गई हैं।
कलेक्टर रणबीर शर्मा ने समीक्षा बैठक में कहा कि विकास योजनाओं में इस प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे दो दिनों के भीतर अपना जवाब प्रस्तुत करें। इस कार्रवाई का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि ग्रामीण विकास योजनाएं सही ढंग से लागू हों और ग्रामीण क्षेत्रों के लोग इनका पूर्ण लाभ उठा सकें। यह कदम इसलिए उठाया गया है ताकि भविष्य में योजनाओं के कार्यान्वयन में सुधार हो और किसी भी प्रकार की लापरवाही के लिए जिम्मेदार अधिकारियों को उचित दंड मिल सके। कलेक्टर के इस सख्त रवैये से जिले में विकास कार्यों में तेजी आने की उम्मीद है और यह सुनिश्चित किया जा सकेगा कि सभी योजनाएं समय पर और गुणवत्ता के साथ पूरी हो।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी ज़िला पंचायत श्री टेकचन्द्र अग्रवाल ने सभी संबंधित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है। जारी नोटिस में दो दिवस के भीतर जवाब प्रस्तुत करने कहा है।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का कार्यक्रम 16 अक्टूबर को,केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू होंगे मुख्य अतिथि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव करेंगे अध्यक्षता...

बिलासपुर - सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का जिला स्तरीय कार्यक्रम 16 अक्टूबर, शुक्रवार को सुबह 11 बजे...

CHHATTISGARH NEWS

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का कार्यक्रम 16 अक्टूबर को,केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू होंगे मुख्य अतिथि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव करेंगे अध्यक्षता...

बिलासपुर - सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का जिला स्तरीय कार्यक्रम 16 अक्टूबर, शुक्रवार को सुबह 11 बजे...

RAIGARH NEWS

अभियान संवेदना : नाबालिग से शारीरिक शोषण के मामले में चौकी खरसिया पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार

दो साल तक शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का आरोप, पॉक्सो एक्ट के तहत आरोपी गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया      ...