देवरबीजा में खुले पशुओं से हो रहा है किसानों के फसल नुकसान :- अमित यादव

spot_img

देवरबीजा में खुले पशुओं से हो रहा है किसानों के फसल नुकसान :- अमित यादव

विनय सिंह बेमेतरा

ग्राम पंचायत देवरबीजा के ग्रामीणों आज कलेक्ट्रेट में ज्ञापन देने पहुंचे जिसमें शामिल हुए अमित यादव जनसेवक व भाजपा नेता जहां पर ग्राम पंचायत देवरबीजा में गोधन न्याय योजना अंतर्गत ग्राम देवरवीजा में गौठान का निर्माण कराया गया है। गौठन के लिए समिति भी बनाया गया है। गौठान में लगभग 15 से 20 गाय हैं। गौठान के गायों को चराने के लिए चरवाहा नहीं रखा गया है। ग्रामवासी के गायों को चराने के लिए चरवाहा रखा गया है। गौठान के गायों को चराने के लिए चरवाहा नहीं रखने एवं गायों के लिए चारा का व्यवस्था न कर सरपंच एवं सचिव द्वारा रोज गौठान में रखे गायों को दिनभर गौठान में भूखे पेट रखकर रात को गौठान का दरवाजा खोलकर पुरैना तालाब के नीचे किसान के खेतों में खुले छोड़ दिया जाता है। किसानों के द्वारा खेत में तार काटा एवं साड़ी से घेरा करने के बाद भी गौठन के गायों द्वारा रोज किसान का धान का फसल को चरने से बहुत ही नुकसानी का सामना करना पड़ रहा है। जिसके लिए समस्त ग्रामवासी ने माननीय कलेक्टर महोदय जी से निवेदन किया है। कि किसानों के धान के फसल को गौठान के गायों से नुकसान होने से बचाने के लिए उचित कार्यवाही करने हेतु सरपंच और सचिव को निर्देशित करने की ज्ञापन सौंपा गया है। जिसमें ग्राम वासी अपने शिकायत पर कार्यवाही करने के लिए हस्ताक्षर किया है। मुख्य रूप से राम कुमार निर्मलकर हेम सिंह दूजे बंजारे संजय साहू संतोष भुनेश्वर संतराम गजाधर धन सिंह नीलकंठ राम भगत रामखेलावन निर्मलकर अनिल राजपूत जलाधर यादव मनोज विश्वकर्मा सुनील रघुनंदन घनश्याम साहू व समस्त ग्रामवासी।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

रायपुर में गूंजी आदिवासी युवाओं की हुंकार, लैलूँगा से शिवशंकर पैंकरा के नेतृत्व में टीम ने दर्ज कराई दमदार मौजूदगीप्रदेश स्तरीय युवा सम्मेलन में...

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़ 06 अक्टूबर 2026 | रायगढ़ सर्व आदिवासी समाज युवा प्रभाग का प्रदेश स्तरीय युवा सम्मेलन-2026 भव्य रूप से संपन्नहजारों...

CHHATTISGARH NEWS

रायपुर में गूंजी आदिवासी युवाओं की हुंकार, लैलूँगा से शिवशंकर पैंकरा के नेतृत्व में टीम ने दर्ज कराई दमदार मौजूदगीप्रदेश स्तरीय युवा सम्मेलन में...

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़ 06 अक्टूबर 2026 | रायगढ़ सर्व आदिवासी समाज युवा प्रभाग का प्रदेश स्तरीय युवा सम्मेलन-2026 भव्य रूप से संपन्नहजारों...

RAIGARH NEWS

15 साल से फरार हत्या मामले की वारंटी को लैलूँगा पुलिस ने जूटमिल से दबोचा

ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत पुलिस ने पुराने गिरफ्तारी वारंट की तलाश में जुटाई जानकारी, पहचान छिपाकर रह रही थी महिला     पत्रकार हीरालाल राठिया...