अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन सम्मान दिवस पुरखा के चिन्हारी गुरुकुल आश्रम सलखिया में मनाया गया

अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन सम्मान दिवस पुरखा के चिन्हारी गुरुकुल आश्रम सलखिया में मनाया गया

चंद्र शेखर जायसवाल सहयोगी ममता साहू

लैलूंगा/ अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन सम्मान दिवस के अवसर पर वृद्धों को तिलक पुष्प एवं वस्त्र से सम्मान कर गुरुकुल आश्रम सलखिया में मनाया गया। जिसमे मुख्य अतिथि प्रशिक्षु DSP थाना प्रभारी लैलूंगा सौरभ उइके एवं विशिष्ट अतिथियों में डॉ धरम पैकरा, प्रेस क्लब अध्यक्ष उमेश अग्रवाल, चेम्बर ऑफ कॉमर्स अध्यक्ष मनीष मित्तल उपस्थित हुए।
मंचासीन अथितियों का स्वागत सम्मान वैदिक रीति से तिलक लगा पुष्प अर्पित कर किया गया। सभी अतिथियों ने उपस्थित वृद्धजनों को तिलक पुष्प से सम्मान कर वस्त्र वितरित किया गया। गुरुकुल आश्रम सलखिया संस्था अध्यक्ष जोगी राम आर्य ने बताया कि संस्था के वृद्धाआश्रम में 25 वृद्धजन है।और आश्रम में रहने वाले सभी खुशहाल हैं और यथायोग्य सेवा भी आश्रम को देते है।अपने उद्बोधन में मुख्य अतिथि प्रशिक्षु DSP सौरभ उइके थाना प्रभारी लैलूंगा ने कहा कि समर्पण योजना के बारे में विस्तार से बताया और थाने आकर इनरोलमेंट करना होता है लेकिन मैं यंहा के वृद्धजनों के सम्मान स्वरूप स्टाफ भेजकर आश्रम में ही एनरोलमेंट करा दिया जाएगा। आप सभी ने एक पीढ़ी दिया है और आपका सम्मान है। डॉक्टर धरम पैकरा ने वृद्धाश्रम को लेकर कहा कि वृद्धाश्रम की जरूरत ही नही पड़नी चाहिए, फिर भी पारिवारिक सूझबूझ और आपसी समझ मे कमी के कारण बेसहारा को सहारा वृद्धाश्रम ही दे रहा है। खाली समय काटना मुश्किल होता है इसलिए स्वस्थ रहने के लिए व्यायाम योगा करने सलाह दी। उम्र होने से ब्लड प्रेशर शुगर की समस्या रहती है समय पर चेक कराते रहें। चेम्बर अध्यक्ष मनीष मित्तल ने आश्रम के वृद्धजनों को बच्चे घर की चिंता त्याग कर आश्रम में स्वस्थ रहने के लिए योग आदि करने कहा।संस्था के सहयोगी उमेश अग्रवाल ने गुरुकुल आश्रम में वृद्धाश्रम के साथ गौशाला और गुरुकुल में 300 बच्चों का आवासीय अध्ययनरत होने से वृद्धों को एकाकी नही महसूस होता है।आगंतुक अतिथियों ने व्यस्त समय मे भी संस्था को समय देने आभार व्यक्त किया।

वृद्धजन सम्मान समारोह में ASI बी एस पैकरा,स्वस्थ विभाग के BPM अश्वनी साय, सुपरवाईजर जांगड़े, संस्था के महामंत्री महिपतलाल ग्राम पंचायत सलखिया के सरपंच महादेव पैकरा उपसरपंच दयानंद भोय एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

मारवाड़ी युवा मंच जागृति शाखा द्वारा 15 दिवसीय कार्यक्रम का विविध आयोजन

कार्यक्रम के आयोजन के अंतर्गत जूस फल खिचड़ी चना चटपटी का वितरण जांजगीर चांपा। मारवाड़ी युवा मंच जागृति शाखा जांजगीर-नैला द्वारा जनसेवा  के...

CHHATTISGARH NEWS

महतारी वंदन eKYC के नाम पर शुल्क लेने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC निशुल्क है, पैसे वसूलने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाहीeKYC...

हितग्राहियों से पैसे वसूलने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC में किसी प्रकार का शुल्क न दें, वसूली करने वालों पर होगी सख्त...

RAIGARH NEWS

ग्रामीण आजीविका को मिलेगा नया आधार, आधुनिक बकरी-मुर्गी पालन मॉडल से सशक्त होंगे ग्रामीण

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा, रायगढ़ 7 ग्राम पंचायतों में स्वीकृत हुए आधुनिक बकरी पालन शेडरायगढ़, 13 जून 2026/ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने, पशुपालकों...